World

ईद का चांद भारत में कब निकलेगा, पढ़ें Eid Moon के टाइम को लेकर भविष्यवाणी

Published: 30/3/2025, 12:52:22 pm16 viewsSeemanchal Live

ईद का चांद भारत में कब निकलेगा, पढ़ें Eid Moon के टाइम को लेकर भविष्यवाणी भारत में ईद का चांद निकलने का समय क्या रहेगा? इसे लेकर भविष्यवाणी हुई है। आमतौर पर सूर्यास्त के समय ईद का चांद देखा जाता है तो आइए जानते हैं कि भारतीय उप-महाद्वीप और मध्य पूर्व के देशों में ईद का चांद किस समय निकलेगा? सऊदी अरब

ईद का चांद भारत में कब निकलेगा, पढ़ें Eid Moon के टाइम को लेकर भविष्यवाणी
ईद का चांद भारत में कब निकलेगा, पढ़ें Eid Moon के टाइम को लेकर भविष्यवाणी भारत में ईद का चांद निकलने का समय क्या रहेगा? इसे लेकर भविष्यवाणी हुई है। आमतौर पर सूर्यास्त के समय ईद का चांद देखा जाता है तो आइए जानते हैं कि भारतीय उप-महाद्वीप और मध्य पूर्व के देशों में ईद का चांद किस समय निकलेगा? सऊदी अरब में ईद का चांद नजर आ गया है। बीते दिन 29 मार्च शनिवार को ईद का चांद दिखा और आज सऊदी अरब में ईद-उल-फितर मनाई जाएगी। सऊदी अरब में ईद के त्योहार से अगले दिन भारत में ईद में मनाई जाती है तो भारत में आज 30 मार्च दिन रविवार को ईद का चांद दिख सकता है। इसलिए कल 31 मार्च दिन सोमवार को ईद मनाई जाएगी। दुनियाभर के मुसलमान आज और कल ईद की नमाज में शामिल होंगे और दान देंगे, जिसे ज़कात-उल-फितर भी कहा जाता है। अपने परिवार और दोस्तों के साथ भोजन करेंगे और अल्लाह के प्रति आभार व्यक्त करेंगे। ईद का जश्न कल शाम से शुरू होकर अगले दिन सुबह तक चलेगा। वहीं दिनभर ईद की नमाज अदा की जा सकेगी, लेकिन इस बीच चर्चा यह भी है कि आज ईद का चांद कितने बजे निकलेगा? भारत में ईद का चांद किस समय नजर आएगा‌? ईद का चांद सूर्यास्त के समय देखा जाता है, इसलिए ईद के चांद के समय को लेकर भविष्यवाणी की गई है। भारतीय उपमहाद्वीप और मध्य पूर्व के देशों में 10 शहरों में ईद का चांद दिखने के समय की भविष्यवाणी हुई है, देखिए ये चार्ट… City/ Country Local Lunar Conjunction Time on 29.03.2025 Local Sunset Timing On 29.3.25 Local Moonset Timing On 29.3.25 Local Moonset Timing On 30.3.25 Babylonian Visibility Criterion as applied at the Sunset of 29.03.2025 Babylonian Visibility Criterion as applied at the Sunset of 30.03.2025 Age of Crescent @ Sunset Moonset after Sunset Lag Probability of Sighting Crescent Age of Crescent @ Sunset Moonset after Sunset Lag Probability of Sighting Crescent New Delhi India 16.27 H 18.37 H 18.39 H 19.48 H 2 H, 22 M 2 M NIL 26 H, 22 M 71 M Very High Mumbai India 16.27 H 18.51 H 18.53 H 19.56 H 2 H, 24 M 2 M NIL 26 H, 24 M 65 M Very High Srinagar India 16.27 H 18.49 H 18.52 H 20.05 H 2 H, 22 M 3 M NIL 26 H, 22 M 76 M Very High Kozhikode India 16.27 H 18.37 H 18.37 H 19.36 H 2 H, 10 M 0 NIL 26 H, 10 M 59 M Very High Dhaka Bangladesh 16.57 H 18.12 H 18.11 H 19.17 H 1 H, 15 M 0 NIL 25 H, 15 M 65 M Very High Islamabad Pakistan 15.57 H 18.26 H 18.29 H 19.42 H 2 H, 29 M 3 M NIL 26 H, 29 M 76 M Very High Kabul Afghanistan 15.27 H 18.11 H 18.16 H 19.30 H 2 H, 44 M 5 M NIL 26 H, 44 M 79 M Very High Tehran Iran 14.24 H 18.23 H 18.31 H 19.46 H 3 H, 56 M 8 M NIL 27 H, 56 M 83 M Very High Dubai UAE 14.57 H 18.33 H 18.39 H 19.46 H 3 H, 36 M 6 M NIL 27 H, 36 M 73 M Very High Makkah Tul Mukarramah Saudi Arabia 13.57 H 18.34 H 18.42 H 19.47 H 4 H, 37 M 8 M NIL 28 H, 37 M 73 M Very High भारतीय उपमहाद्वीप में अर्धचंद्र 30 मार्च 2025 को सूर्यास्त के समय दिखाई देगा, जिसका मतलब यह होगा कि भारतीय उप-महाद्वीप में ईद-उल-फितर 31 मार्च 2025 को पड़ेगा। अन्य देशों में ईद-उल-फितर 2025 की तारीखें – दक्षिण एशिया (भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश) में आज 30 मार्च दिन शनिवार को ईद का चंद्रमा दिखने की उम्मीद है। – मध्य पूर्व (सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत, कतर बहरीन में ईद का चांद 29 मार्च को नजर आ चुका है। – अमेरिका और पश्चिमी देशों में ईद का दिन सऊदी अरब और भारत में ईद का चांद दिखने पर निर्भर करेगा।

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read