Earthquake: जम्मू कश्मीर के कारगिल में 4.3 की तीव्रता का भूकंप आया, लोगों में मची अफरा तफरी जम्मू कश्मीर के कारगिल में आज भूकंप के झटके लगे।
सुबह-सुबह भूकंप आने से लोगों में दहशत फैल गई, क्योंकि इलाके का मौसम भी काफी खराब है।
अभी तक किसी तरह के जान और माल के नुकसान की खबर नहीं है।
आज जम्मू कश्मीर की धरती भूकंप के झटकों से डोल गई।
कारगिल में भूकंप के झटके महसूस किए गए है, जिससे लोगों में अफरा तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि लोगों ने आसमान तक घूमते हुए देखा।
रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है।
बताया जा रहा है कि भूकंप सुबह करीब सवा 7 बजे आया।
जैसे ही लोगों को घर के दरवाजे और पंखे हिलते नजर आए, लोग घरों से बाहर की ओर दौड़े।
जोरदार गड़गड़ाहट भी सुनाई दी।
कारगिल में अचानक मौसम भी खराब हो गया।
हालांकि किसी तरह के जानी और माली नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने भूकंप आने की पुष्टि की और इसकी तीव्रता का अनुमान लगाया।
2 महीने में चौथी बार जम्मू कश्मीर में भूकंप मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जम्मू कश्मीर में पिछले 2 महीने में 4 बार भूकंप के झटके लग चुके हैं।
गत एक मई को किश्तवाड़ में भूंकप आया था।
आधी रात को करीब डेढ़ बजे आए भूकंप से लोग हिल गए थे।
रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता करीब 3.4 मापी गई थी, लेकिन इस भूकंप के किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ था।
इससे पहले 19 अप्रैल को भी कारगिल और लद्दाख इलाके में भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3 थी।
18 अप्रैल को भी किश्तवाड़ में भूकंप आया था।
रिक्टर स्केल पर उसकी तीव्रता 4 थी।
एक बार फिर आज सुबह कारगिल सेक्टर में भूकंप आने से भू-वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि कारगिल देश के संवेदनशील इलाकों में से एक है।
जम्मू कश्मीर चौथे भूकंप जोन में शामिल भूकंप के खतरों को ध्यान में रखते हुए भू-वैज्ञानिकों ने पूरे देश को 5 जोन में बांटा है।
जम्मू कश्मीर चौथे जोन में शामिल है।
इस प्रदेश का श्रीनगर भूकंप के लिहाज के सबसे संवदेनशील शहरों में से एक है।
वहीं पहाड़ी राज्य होने के कारण जम्मू कश्मीर में भूकंप आने का खतरा भी ज्यादा रहता है।
इस जोन में जम्मू कश्मीर के अलावा लेह लद्दाख, मणिपुर का सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार-नेपाल बॉर्डर इलाका भी शामिल है।
पिछले 6 महीनों की बात करें तो दिल्ली में कई बार भूकंप के झटके लग चुके हैं।
Article Advertisement
India
Earthquake: जम्मू कश्मीर के कारगिल में 4.3 की तीव्रता का भूकंप आया, लोगों में मची अफरा तफरी
Earthquake: जम्मू कश्मीर के कारगिल में 4.3 की तीव्रता का भूकंप आया, लोगों में मची अफरा तफरी जम्मू कश्मीर के कारगिल में आज भूकंप के झटके लगे। सुबह-सुबह भूकंप आने से लोगों में दहशत फैल गई, क्योंकि इलाके का मौसम भी काफी खराब है। अभी तक किसी तरह के जान और माल के नुकसान की खबर नहीं है। आज जम्मू कश

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

India
गुजरात को 35 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, रेल और सड़क नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार

India
भारत की सैन्य शक्ति को बड़ा विस्तार: 1.10 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उपकरणों की खरीद को मंजूरी

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
