पूर्णिया : किसकी किस्मत कब जाग जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है।
किस्मत राजा को रंक और रंक को राजा बना देती हैं।
ऐसा ही वाक्या बिहार के पूर्णिया जिले में देखने को मिला हैं।
जहां पेशे से ड्राइवर और किराये के मकान में रहने वाले युवक की रातों रात किस्मत चमकी और वह करोड़पति बन गया।
ऑनलाइन गेमिंग एप ड्रीम 11 (Dream11) ने एक झटके में ही युवक को करोड़पति बना दिया।
लॉटरी लगते ही उसके परिवार वाले ख़ुशी से झूम उठे।
ऑटो ड्राइवर नौशाद के एक करोड रुपया जीतने की खबर सुनकर आस-पड़ोस के लोगों का उनके घर आने का सिलसिला जारी है।
जीत पर खुशी जाहिर करते हुए नौशाद ने बताया कि उन्होंने dream11 पर 2 साल पूर्व से आईपीएल टीम बनाकर गेम खेलने का शुरुआत की थी, उसमें उनके द्वारा चुनी गई टीम की सबसे ज्यादा अंक मिले और वह देश में नंबर वन आईपीएल टीम बन गई।
चयनित टीम में उन्होंने पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच में dream11 टीम बनाई थी जो पूरे आईपीएल मैच के दौरान देशभर में नंबर वन रही।
उन्होंने बोला कि इसमें से 30 लाख रुपए GST काटकर उनके खाते में ₹70 लाख रुपए पहुंच गए हैं।
अब इस पैसे से वह अपना घर बनाएगा औरअपने बच्चों को पढ़ाएगा।
लेकिन, पहले भी वह ऑटो चलाता था और आगे भी वह ऑटो चलाते रहेगा | नौशाद ने बोला कि कभी उसने सोचा भी नहीं था कि क्रिकेट से वह रातों रात करोड़पति बन जाएंगे।
उसने ना तो कभी क्रिकेट खेला था ना ही कभी क्रिकेट में उन्हें इंटरेस्ट था।
उन्होंने इसके लिए ऊपर वाले को शुक्रिया कहा।
वहीं नौशाद के पिता कासिम अंसारी और मां कुमकुम खातून ने बोला कि यह सब ऊपर वाले की कृपा से हुआ है।
वे लोग तो मजदूर और छोटा किसान हैं।
बेटा ऑटो चलाकर परिवार का पालन करता है।
मां-पिता ने बताया कि वह जब नौशाद मोबाइल पर गेम खेलता था तो कई बार उनलोगों टोका भी, लेकिन अब जब 1 करोड़ रुपए का पुरस्कार मिला है तो परिवार और गांव में काफी खुशी है।
उनके रोजा का ही यह रिज़ल्ट है कि खुदा ने उन्हें यह बरकत दी है।
कहते हैं किस्मत ऊपर वाले के हाथ में होती है।
गरीब ऑटो वाला ड्राइवर नौशाद ने कभी सोचा भी नहीं था कि वह इस तरह से करोड़पति बन जाएंगे।
हालांकि इस गेम में कई लोग लखपति से खाक भी हो जाते हैं।
लेकिन नौशाद जैसे विरले ही किस्मत वाले होते हैं जिनकी किस्मत अचानक चमक जाती है।
Article Advertisement
India
मालामाल हो गया ऑटो ड्राइवर : dream 11 खेल बना करोड़पति,बोला- अब जिऊंगा बेहतर जिंदगी
पूर्णिया : किसकी किस्मत कब जाग जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। किस्मत राजा को रंक और रंक को राजा बना देती हैं। ऐसा ही वाक्या बिहार के पूर्णिया जिले में देखने को मिला हैं। जहां पेशे से ड्राइवर और किराये के मकान में रहने वाले युवक की रातों रात किस्मत चमकी और वह करोड़पति बन गया। ऑनलाइन गेमिंग एप ड्रीम 11 (

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

India
गुजरात को 35 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, रेल और सड़क नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार

India
भारत की सैन्य शक्ति को बड़ा विस्तार: 1.10 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उपकरणों की खरीद को मंजूरी

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15131 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5648 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15131 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5648 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
