अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
पूर्णिया विश्वविद्यालय की परीक्षा में बड़ा बदलाव, 3 अक्टूबर की परीक्षा हुई स्थगित; अब 9 अक्टूबर को होगा पेपरनीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला मोर्चा, जन सुराज प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचे; अब JDU क्या करेगी?जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोरजोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोपबिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरूभारत में CCTV कैमरों पर बड़ा सवाल: 700 से ज्यादा कैमरे बिना BIS मंजूरी के, Amazon और Flipkart ने शुरू की जांचएशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान फाइनल, श्रीलंका को 124 रन से हराकर टीम इंडिया ने पक्की की जगहनानी की The Paradise ने पहले हफ्ते में मचाया धमाल, 150 करोड़ के पार कमाई; आलोचनाओं पर अभिनेता ने तोड़ी चुप्पीअरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तारईरान ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, हमले की स्थिति में जवाब का दायरा बढ़ाने की तैयारी; दुनिया की नजरें तेल और सुरक्षा परवोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए अब फॉर्म- 6 के साथ घोषणा पत्र जरूरी नहीं, बिहार के युवा मतदाताओं में खुशी की लहरसिकटी में 75 लीटर नेपाली शराब बरामद: भारत-नेपाल सीमा पर बांस की झाड़ी में छिपाई थी, तस्करों की तलाश जारीपटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे को मंजूरी जल्द, बिहार में 3 लाख करोड़ के रोड बनाएगा केंद्र; नितिन गडकरी का ऐलानभारत-नेपाल सीमा पर SSB-APF की बैठक: तस्करी रोकने को बढ़ाएंगे निगरानी, संदिग्ध गतिविधियों की सूचनाएं रियल टा...पूर्णिया विश्वविद्यालय की परीक्षा में बड़ा बदलाव, 3 अक्टूबर की परीक्षा हुई स्थगित; अब 9 अक्टूबर को होगा पेपरनीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला मोर्चा, जन सुराज प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचे; अब JDU क्या करेगी?जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोरजोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोपबिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरूभारत में CCTV कैमरों पर बड़ा सवाल: 700 से ज्यादा कैमरे बिना BIS मंजूरी के, Amazon और Flipkart ने शुरू की जांचएशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान फाइनल, श्रीलंका को 124 रन से हराकर टीम इंडिया ने पक्की की जगहनानी की The Paradise ने पहले हफ्ते में मचाया धमाल, 150 करोड़ के पार कमाई; आलोचनाओं पर अभिनेता ने तोड़ी चुप्पीअरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तारईरान ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, हमले की स्थिति में जवाब का दायरा बढ़ाने की तैयारी; दुनिया की नजरें तेल और सुरक्षा परवोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए अब फॉर्म- 6 के साथ घोषणा पत्र जरूरी नहीं, बिहार के युवा मतदाताओं में खुशी की लहरसिकटी में 75 लीटर नेपाली शराब बरामद: भारत-नेपाल सीमा पर बांस की झाड़ी में छिपाई थी, तस्करों की तलाश जारीपटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे को मंजूरी जल्द, बिहार में 3 लाख करोड़ के रोड बनाएगा केंद्र; नितिन गडकरी का ऐलानभारत-नेपाल सीमा पर SSB-APF की बैठक: तस्करी रोकने को बढ़ाएंगे निगरानी, संदिग्ध गतिविधियों की सूचनाएं रियल टा...

Article Advertisement

Seemanchal

दीपावली व काली पूजा को ले बाजारों में रही चहल-पहल

दीपावली व काली पूजा को ले बाजारों में रही चहल-पहल प्रकाशोत्सव का पर्व दीपावली रविार को जिला मुख्यालय सहित प्रखंडों में मनाये जाने को लेकर जहां शनिवार को बाजारों में काफी चहल पहल देखी गई। वहीं काली पूजा को लेकर शहर के कालीबाड़ी एवं तिनगछिया स्थित काली मंदिर सहित प्रखंडों के मंदिरों एवं पूजा पंडाल बनाक

दीपावली व काली पूजा को ले बाजारों में रही चहल-पहल

Article Advertisement

दीपावली व काली पूजा को ले बाजारों में रही चहल-पहल प्रकाशोत्सव का पर्व दीपावली रविार को जिला मुख्यालय सहित प्रखंडों में मनाये जाने को लेकर जहां शनिवार को बाजारों में काफी चहल पहल देखी गई। वहीं काली पूजा को लेकर शहर के कालीबाड़ी एवं तिनगछिया स्थित काली मंदिर सहित प्रखंडों के मंदिरों एवं पूजा पंडाल बनाकर मां की अराधना करने वाले समिति के सदस्यों द्वारा तैयारी को अंतिम रुप दिया जा रहा है। कहा जाता है कि दीपावली के दिन घर एवं दरवाजों पर मिट्टी के दीये जलाये जाने से लक्ष्मी एवं भगवान गणेश विशेष रुप से कृपा की बरसात करते हैं। इसके अलावा मिट्टी के दीये जलाये जाने से विभिन्न प्रकार के रोग फैलानेवाले कीट पतंग जलकर राख हो जाते है। जो पर्यावरण संतुलन के लिए प्रमुख कारक भी है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान श्रीराम रावण पर विजय प्राप्त कर अयोध्या लौटे थे तथा अयोध्या वासियों ने अपने घरों एवं दरवाजे पर दीप जलाकर भगवान राम का स्वागत किया था। इसी कारण कार्तिक अमावस्या के दिन प्रतिवर्ष उनके सम्मान में दीपावली मनाने की परम्परा शुरु की गई। दीपावली के पूर्व संध्या पर शनिवार को नरक चतुर्दर्शी के रुप में नरक के देवता यम की पूजा भी की जाती है। इसी कारण शनिवार की संध्या में घर के बार कचरा व गोबर के ढेर के समीप यम के नाम से दीपक भी जलाये गये। बाजारों उमड़ी खरीददारों की भीड़ शनिवार को धनतेरस के बाद बाजारों में दीवाली की धूम व पटाखे, मिठाई, लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा, मिट्टी के दीपक के अलावा इलेक्ट्रानिक विद्युत बल्बों व झालरों से पूरा बाजार पटा रहा। जबकि शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर पटसन के संठी से बना हुक्का पाती की बिक्री तेजी से हुई। शनिवार को शहर के प्रमुख चौक चौराहों में से एमजी रोड, डॉ. आरपी पथ, न्यू मार्केट, मंगल बाजार, फलपट्टी, बड़ा बाजार, गर्ल्सस्कूल रोड, गोलछा कटरा, विनोदपुर रोड, शहीद चौक, ओवर ब्रिज के अलावा मिरचाईबाड़ी की सड़कों पर दीपावली के अवसर पर प्रयोग किये जानेवाले सामग्रियों से पूरा पथ पटा हुआ था कालीबाड़ी में श्रद्धालुओं की मन्नते होती है पूरी शहर के अस्पताल रोड राजहाता के समीप बनी भव्य व आकर्षक काली मंदिर जिसे कालीबाड़ी के नाम से जाना जाता है में पूजा अर्चना करनेवाले श्रद्धालुओं की हर मन्नतें पूरी होती है। बताया जाता है कि इस मंदिर में विगत दो सौ वर्षों से तांत्रिक प्रणाली से पूजा अर्चना की जाती है। शहर के विकसित होने के पहले उकत स्थल के समीप कोसी नदी की धारा प्रवाहित होती थी। जहां नेपाल, भुटान सहित अन्य प्रमंडलों से तांत्रिक आकर तंत्र साधना करते थे तथा मां की कृपा से समस्त सिद्धियों को प्राप्त करते थे। प्राचीन काल में यह सथल बहुत डरावना होता था। नदी की धारा बदलने एवं शहर का विकास होने के बाद यहां पर बंगाली एवं बिहारी संस्कृति के मिश्रित वातावरण होने के कारण उक्त स्थल कालीबाड़ी के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर में प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। खासकर काली पूजा के अवसर पर मन्नतें पूरी होने के बाद मंदिर प्रांगण में पशु बली दी जाती है। दीपावली को लेकर अभी से इस मंदिर में चहल पहल बढ़ने लगी है। स्रोत-हिन्दुस्तान  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read