अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
10000000 महिलाओं के घर झूमकर आएंगी खुशियां, दिवाली से पहले सम्राट सरकार ने खोला खजाना, पहले फटाफट कर...बिहार मौसमः आज पटना में सुबह से ही धूप, राज्य में इतने दिनों बाद फिर शुरू होगी आंधी-बारिश, 6 जिलों में बाढ़...बिहार एमएलसी चुनावः प्रशांत किशोर के इन चुनावी वादों से बदलेंगे सियासी समीकरण, जानें BJP-JDU में क्यों मची खलबलीअंग्रेजी शराब के साथ बिहार का तस्कर गिरफ्तारबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारप्रधानमंत्री नवंबर में आएंगे बिहार, भागलपुर में कार्यक्रम संभवसीमा पर सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व की भावना से काम कर रही एसएसबीबंगाल भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने सोना-चांदी जब्त की, चार गिरफ्तार'मेरे पिता ने दुनिया को दिखाया कि राजनीति...', नीतीश कुमार की तारीफ के साथ शराबबंदी पर खुल कर बोले निशांतChapra News: विकसित बिहार की दिशा पर मुख्यमंत्री से चर्चा, सनातनी सम्राट का युगारंभ भेंटभारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने पकड़ी मवेशी तस्करी: चार मवेशी जब्त किए, तस्कर मौके से भागने में रहा कामयाब10000000 महिलाओं के घर झूमकर आएंगी खुशियां, दिवाली से पहले सम्राट सरकार ने खोला खजाना, पहले फटाफट कर...बिहार मौसमः आज पटना में सुबह से ही धूप, राज्य में इतने दिनों बाद फिर शुरू होगी आंधी-बारिश, 6 जिलों में बाढ़...बिहार एमएलसी चुनावः प्रशांत किशोर के इन चुनावी वादों से बदलेंगे सियासी समीकरण, जानें BJP-JDU में क्यों मची खलबलीअंग्रेजी शराब के साथ बिहार का तस्कर गिरफ्तारबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारप्रधानमंत्री नवंबर में आएंगे बिहार, भागलपुर में कार्यक्रम संभवसीमा पर सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व की भावना से काम कर रही एसएसबीबंगाल भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने सोना-चांदी जब्त की, चार गिरफ्तार'मेरे पिता ने दुनिया को दिखाया कि राजनीति...', नीतीश कुमार की तारीफ के साथ शराबबंदी पर खुल कर बोले निशांतChapra News: विकसित बिहार की दिशा पर मुख्यमंत्री से चर्चा, सनातनी सम्राट का युगारंभ भेंटभारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने पकड़ी मवेशी तस्करी: चार मवेशी जब्त किए, तस्कर मौके से भागने में रहा कामयाब

Article Advertisement

Bihar

दिवाली में मिलावटखोर खिलाने वाले थे जहरीली मिठाई!

त्योहारी सीजन में कुछ जगहों पर दूध, छेना, पनीर, रसगुल्ला, खोआ आदि में मिलावट का धंधा फिर शुरू हो गया है। मिलावटी छेना, दूध, पनीर, खोआ आदि बनाने की सूचना पर जिला प्रशासन ने अशोक राजपथ और सब्जीबाग में दो कारखानों में छापेमारी की। जिला कंट्रोल रूम प्रभारी शैलेंद्र भारती के निर्देश पर हुई छापेमारी में आ

दिवाली में मिलावटखोर खिलाने वाले थे जहरीली मिठाई!

Article Advertisement

त्योहारी सीजन में कुछ जगहों पर दूध, छेना, पनीर, रसगुल्ला, खोआ आदि में मिलावट का धंधा फिर शुरू हो गया है। मिलावटी छेना, दूध, पनीर, खोआ आदि बनाने की सूचना पर जिला प्रशासन ने अशोक राजपथ और सब्जीबाग में दो कारखानों में छापेमारी की। जिला कंट्रोल रूम प्रभारी शैलेंद्र भारती के निर्देश पर हुई छापेमारी में आठ नमूने लिये गए हैं। पनीर, खोवे में मिलावट की आशंका थी। उसे टीम में शामिल अधिकरियों ने कारखाने से हटवा दिया। इधर डीएम कुमार रवि ने बाजार में मिलावटी पदार्थों की बिक्री न हो, इसके लिए नौ मजिस्ट्रेट की तैनाती की है। रसगुल्ला, पनीर व खोवे में मिलावट की थी आशंका खाद्य संरक्षण विभाग के फूड इंस्पेक्टर अजय कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई। छेना, रसगुल्ला, पनीर और खोवे में मिलावट की आशंका जाहिर की गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के लिए नमूना भेजा जा रहा है। पिछले साल भी दीपावली के पहले शहर की कई दुकानों पर छापेमारी की गई थी। नमूना जांच के लिए भेजा भी गया था लेकिन अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट में क्या हुआ, अभी तक जानकारी नहीं मिली है। छापेमारी में मजिस्ट्रेट की थी तैनाती छापेमारी के लिए जिन मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, उनमें पटना सदर ब्लॉक में अंजनी कुमार लाल, शफी उल्लाह खान, सुरेश प्रसाद, चंद्रकिशोर सिंह, पटना सिटी अनुमंडल में ओंकार प्रसाद सिंह, धर्मेंद्र कुमार प्रसाद, ठाकुर प्रसाद और आनंद कुमार शामिल हैं। टीम में शामिल अधिकारियों का कहना है कि शनिवार से शहर के विभिन्न इलाकों की मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की जाएगी। खासकर कारखाने की भी जांच की जाएगी, जहां मिलावट की अधिक आशंका रहती है। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read