अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत-नेपाल बॉर्डर पर कस्टम की बड़ी कार्रवाई, टैंकर से चीन का माल बरामदछठ पर दिल्ली से जाना है बिहार? नहीं मिला ट्रेन का टिकट, प्‍लेन भी फुल, CM रेखा गुप्ता करने वाली हैं खास इंत...सोनौली बॉर्डर से छह नेपाली बच्चों की घर वापसी: शादी का झांसा देकर लाई गई किशोरी ऑर्केस्ट्रा में नचाई जा रही...लालू प्रसाद के कहने पर यूं ही पटना वापस नहीं लौटीं रोहिणी आचार्य! क्या भाई तेजस्वी यादव की बढ़ेगी टेंशन10000000 महिलाओं के घर झूमकर आएंगी खुशियां, दिवाली से पहले सम्राट सरकार ने खोला खजाना, पहले फटाफट कर...बिहार मौसमः आज पटना में सुबह से ही धूप, राज्य में इतने दिनों बाद फिर शुरू होगी आंधी-बारिश, 6 जिलों में बाढ़...बिहार एमएलसी चुनावः प्रशांत किशोर के इन चुनावी वादों से बदलेंगे सियासी समीकरण, जानें BJP-JDU में क्यों मची खलबलीबिहार के मखाना का विदेशों में डंकाः एपीडा के सहयोग के ग्रीस भेजी गई 1 मीट्रिक टन की पहली खेपअंग्रेजी शराब के साथ बिहार का तस्कर गिरफ्तारबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारप्रधानमंत्री नवंबर में आएंगे बिहार, भागलपुर में कार्यक्रम संभवभारत-नेपाल बॉर्डर पर कस्टम की बड़ी कार्रवाई, टैंकर से चीन का माल बरामदछठ पर दिल्ली से जाना है बिहार? नहीं मिला ट्रेन का टिकट, प्‍लेन भी फुल, CM रेखा गुप्ता करने वाली हैं खास इंत...सोनौली बॉर्डर से छह नेपाली बच्चों की घर वापसी: शादी का झांसा देकर लाई गई किशोरी ऑर्केस्ट्रा में नचाई जा रही...लालू प्रसाद के कहने पर यूं ही पटना वापस नहीं लौटीं रोहिणी आचार्य! क्या भाई तेजस्वी यादव की बढ़ेगी टेंशन10000000 महिलाओं के घर झूमकर आएंगी खुशियां, दिवाली से पहले सम्राट सरकार ने खोला खजाना, पहले फटाफट कर...बिहार मौसमः आज पटना में सुबह से ही धूप, राज्य में इतने दिनों बाद फिर शुरू होगी आंधी-बारिश, 6 जिलों में बाढ़...बिहार एमएलसी चुनावः प्रशांत किशोर के इन चुनावी वादों से बदलेंगे सियासी समीकरण, जानें BJP-JDU में क्यों मची खलबलीबिहार के मखाना का विदेशों में डंकाः एपीडा के सहयोग के ग्रीस भेजी गई 1 मीट्रिक टन की पहली खेपअंग्रेजी शराब के साथ बिहार का तस्कर गिरफ्तारबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारप्रधानमंत्री नवंबर में आएंगे बिहार, भागलपुर में कार्यक्रम संभव

Article Advertisement

Bihar

गंदगी व मच्छर से बढ़ा बीमारी का खतरा

गंदगी व मच्छर से बढ़ा बीमारी का खतरा शहर में गंदगी और मच्छर का प्रकोप बढ़ने के कारण डायरिया, डेंगू जैसी बीमारी फैलने की आशंका से लोगों की चिंता बढ़ गयी है। शहर की सड़कों पर नाले का पानी बहने के कारण भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद इन समस्याओं को दूर करने के प्रति नगर परिषद उद

गंदगी व मच्छर से बढ़ा बीमारी का खतरा

Article Advertisement

गंदगी व मच्छर से बढ़ा बीमारी का खतरा शहर में गंदगी और मच्छर का प्रकोप बढ़ने के कारण डायरिया, डेंगू जैसी बीमारी फैलने की आशंका से लोगों की चिंता बढ़ गयी है। शहर की सड़कों पर नाले का पानी बहने के कारण भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद इन समस्याओं को दूर करने के प्रति नगर परिषद उदासीन बना है। मालूम हो कि पिछले दिनों हुई आफत की बारिश के बाद शहर के अधिकांश क्षेत्रों में जलजमाव की समस्या खड़ी हो गयी थी। जयपाल पट्टी पूर्वी क्षेत्र, गरीब टोल, तुनियाही, भिरखी नवटोलिया, गोढ़ियारी, मतनजा आदि क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति हो गयी थी। बारिश का दौरान थमने के बाद कई हिस्से से पानी निकल गया लेकिन कई हिस्से में अभी भी जलजमाव की समस्या बनी है। कई दिनों से पानी जमा रहने के कारण प्रभावित क्षेत्रों में मच्छर का प्रकोप काफी बढ़ गया है। वातावरण संक्रमित होने के कारण लोग डायरिया और डेंगू जैसी बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। हालत यह है कि जिले में कई डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। हालांकि सरकारी आंकड़े के अनुसार जिले में अबतक डेंगू के तीन मरीज ही पाए गए हैं। जबकि 13 मरीजों को डेंगू होने की शिकायत की गयी थी। इसके अलावा निजी अस्पतालों में भी डेंगू के मरीज इलाज करा रहे हैं। ऐसे स्थिति में डेंगू के मरीजों की संख्या लाजमी है। दूसरी ओर लोग डायरिया की चपेट में भी आ रहे हैं। सदर अस्पताल में हर दिन डायरिया के चार- पांच मरीज भर्ती हो रहे हैं। पीएचसी, सीएचसी के साथ ही निजी अस्पतालों में भी डायरिया के मरीज पहुंच रहे हैं। जगह- जगह जलजमाव के कारण वातावरण संक्रमित होने के कारण बीमारी फैलने की आशंका से लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। शहर के पश्चिमी बाइपास से मेन रोड जाने वाली सड़क पर बजरंगवली मंदिर के पास जलजमाव होने के कारण लोगों को आवागामन में भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। जलजमाव की समस्या दूर नहीं किए जाने पर लोगों में नगर परिषद के प्रति रोष पनप रहा है। लोगों में इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि जहां पानी सूख रहा है वहां डीडीटी व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव नहीं हो रहा है। कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि शहर में जरूरत के अनुसार डीडीटी और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है। इस मामले में नप गंभीर है। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read