बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय औचक निरीक्षण में पहुंचे सुपौल, कहा- अपराधियों को हर हाल में पकड़ें डीजीपी गुप्तेश्वर रविवार की दोपहर सुपौल पहुंचे।
यहां उन्होंने सदर थाना का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान थानाध्यक्ष से हाल में हुए आपराधिक घटनाओं में कार्रवाई के बारे में पूछताछ की।
डीजीपी ने साफ शब्दों में कहा कि अपराधियों को पकड़ना ही होगा।
महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।
उन्होंने शराब बिक्री पर भी लगाम लगाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करने का निर्देश दिया।
अधिकारियों को चेतावनी देते हुए उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारी को ईमानदारी से काम करने की नसीहत देते हुए लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
हालांकि निरीक्षण के दौरान विभिन्न पंजियों का अवलोकन किया और पुलिस की कार्यशैली से संतुष्ट दिखे।
एक सवाल के जवाब में डीजीपी ने कहा कि अपराध नहीं होगा।
बिहार में कानून के शासन है, पुलिस-अपराधी और राजनेता का गठबंधन ध्वस्त हो चुका है।
यहां पैरवी और पहुंच के बल पर कोई भी अपराधी नहीं बच सकता है।
निरीक्षण के बाद डीजीपी पाण्डेय सहरसा के लिए निकल गए।
इससे पहले डीजीपी के आने की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
थाने में सभी पंजी अपडेट होने लगे तो सड़कों पर पुलिस नजर आने लगी थी।
पूरा सिस्टम बदला-बदला सा नजर आ रहा था।
मौके पर कोसी रेंज के डीआईजी सुरेश चौधरी, सदर एसडीपीओ विद्यासागर, त्रिवेणीगंज एसडीपीओ गणपति ठाकुर, सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह, इंस्पेक्टर वासुदेव राय सहित अन्य मौजूद थे।
महिला सिपाहियों से लिया परिचय, बढ़ाया हौसला डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय करीब 12 बजे सदर थाना घुसे।
सबसे पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
इसके बाद एक-एक कर महिला सिपाहियों का परिचय लिया और उनका हौसला बढ़ाया।
करीब पौने घण्टे तक रहने के बाद करीब पौने एक बजे सहरसा के लिए प्रस्थान किए।
Source-HINDUSTAN
Article Advertisement
Bihar
बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय औचक निरीक्षण में पहुंचे सुपौल, कहा- अपराधियों को हर हाल में पकड़ें
बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय औचक निरीक्षण में पहुंचे सुपौल, कहा- अपराधियों को हर हाल में पकड़ें डीजीपी गुप्तेश्वर रविवार की दोपहर सुपौल पहुंचे। यहां उन्होंने सदर थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थानाध्यक्ष से हाल में हुए आपराधिक घटनाओं में कार्रवाई के बारे में पूछताछ की। डीजीपी ने साफ शब्दों

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने पूरी की उम्मीदवारों की सूची, 8 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Bihar
बिहार में बाढ़ से मिलेगी स्थायी राहत? गंगा, कोसी और गंडक को लेकर सरकार ने बनाया बड़ा प्लान

Bihar
भागलपुर में जमीन के अंदर दफन मिला शव, 24 घंटे बाद भी पहचान नहीं; CCTV खंगाल रही पुलिस

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Seemanchal
कटिहार में फिर बारिश का अलर्ट, धान की फसल को लेकर किसानों की बढ़ी चिंता
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
