डीजीपी ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा क्राइम कंट्रोल के लिए गुरुवार को डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने एसपी कार्यालय में पुलिस अफसरों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा की।
इस दौरान पुलिस-पब्लिक के बीच समन्वय बनाकर क्राइम कंट्रोल के साथ-साथ विधि-व्यवस्था और पुलिसिंग के अन्य बिंदुओं पर कई टिप्स दिए।
डीजीजी श्री पांडेय ने साफ शब्दों में कहा कि हरहाल में अपराध पर रोक लगनी चाहिए।
इसके लिए पुलिसिंग के हर आयाम को अपनाएं।
यही नहीं गुंडा पंजी अपडेट रखें और पैरेड करवाएं।
कांडों के निष्पादन में तेजी लाएं और निर्दोष लोगों को कांड से मुक्त करने का प्रयास करें।
पर्व-त्योहार के दौरान सजग और सतर्क रहने का निर्देश दिया।
कहा कि हाथ जोड़कर आपलोगों से आग्रह है कि समय के साथ खुद को बदल लें नहीं तो परेशानी होगी।
पुलिस में रहकर शराब और बालू माफियाओं से सांठगांठ हरगिज बर्दाश्त नहीं करेंगे।
अगर किसी भी अधिकारी की संलिप्तता मिली तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा।
इससे पहले सहरसा से करीब साढ़े 10 बजे सर्किट हाऊस पहुंचे जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
समीक्षा बैठक में कोसी रेंज के डीआईजी सुरेश प्रसाद चौधरी, एसपी मृत्युंजय चौधरी के अलावा सभी एसडीपीओ, सर्किल इंस्पेक्टर और थानेदार मौजूद थे।
छवि सुधारिए, पीपुल फ्रेंडली बनिए: डीजीपी ने पुलिस अफसरों से कहा कि जनता के बीच पुलिस की छवि बेहतर होनी चाहिए।
पुलिस जनता का विश्वास जीते, उनकी शिकायकों को सुने और उसपर तत्काल एक्शन ले।
किसी भी छोटी घटना को हल्के में न लिया जाए।
कहा कि गरीबों की सुनें, फरियादी या जनप्रतिनिधि थाना पर जाएं तो अच्छा से व्यवहार करें।
चोर, बदमाशों को खदेड़ने का संदेश पुलिस अफसरों को दिया गया है।
और जिले भर के थाने का अपडेट हो गया डायरी: डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के सहरसा पहुंचने की खबर मिलते ही जिले के पुलिस महकमा में हड़कम्म मच गया।
जिले भर के थाने में स्टेशन डायरी अपडेट होना शुरू हो गया।
सुपौल पहुंचने से पहले ही सबकुछ बदला-बदला नजर आया।
यही नहीं समीक्षा करके डीजीपी के वापस होने तक शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक के थानेदार एक-दूसरे से डीजीपी के लोकेशन की जानकारी के लिए ऑनलाइन रहे।
गुरुवार को कलेक्ट्रेट में एसपी ऑफिस के बाहर पुलिस पदाधिकारियों से परिचय लेते डीजीपी।
स्रोत-हिन्दुस्तान
Article Advertisement
Bihar
डीजीपी ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा
डीजीपी ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा क्राइम कंट्रोल के लिए गुरुवार को डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने एसपी कार्यालय में पुलिस अफसरों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान पुलिस-पब्लिक के बीच समन्वय बनाकर क्राइम कंट्रोल के साथ-साथ विधि-व्यवस्था और पुलिसिंग के अन्य बिंदुओं पर कई टिप्स दिए। डीजीज

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला मोर्चा, जन सुराज प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचे; अब JDU क्या करेगी?

Bihar
बिहार CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दीपक कुमार को हटाकर मिली नई जिम्मेदारी; जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar
चिराग पासवान की नाराजगी के पीछे क्या है? बिहार NDA में कानून-व्यवस्था से लेकर पार्टी की मांगों तक उठे सवाल

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
