भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलो में फिर से तेजी देखने को मिल रही है।
पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1336 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 47 लोगों की मौत हो गई है।
मंगलवार को जारी स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 18601 हो गई है।
वहीं, इस खतरनाक कोविड-19 महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 590 पहुंच गया है।
कोरोना वायरस के कुल 18601 मामलों में से 14759 एक्टिव केस हैं।
इसके अलावा, 3522 लोग पूरी तरह से ठीक हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
कोरोना वायरस से सर्वाधिक 232 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई।
यहां अब इस महामारी से पीड़ितों की संख्या 5470 हो गई है।
तो चलिए जानते हैं किस राज्य में क्या है कोरोना वायरस की स्थिति.... महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में सबसे अधिक कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है।
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कुल 5470 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं।
कोरोना के इन कुल केसों में से 4666 केस एक्टिव हैं और 572 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें छुट्टी दे दी गई है।
इस राज्य में अब तक सबसे अधिक 232 लोगों की जान जा चुकी है।
दिल्ली : दिल्ली में भी कोरोना के संक्रमण का मामला बढ़ रहा है।
राजधानी में कोरोना वायरस के अब तक 2559 मामलों में 2081 एक्टिव केस हैं।
कोविड-19 महामारी से जहां 47 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 431 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं।
तमिलनाडु : तमिलनाडु में भी कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 1994 हो गई है।
इनमें से से 1520 केस एक्टिव हैं।
यहां इस महामारी से 17 की मौत भी हो चुकी है और 457 पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं।
केरल : केरल में कोरोना वायरस के पॉजिटिव केसों की संख्या 702 है।
इनमें से एक्टिव केसों की संख्या 408 है और 3 लोगों की मौत हो चुकी है और 291 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।
आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के अब तक 834 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 92 लोगों का इलाज हो गया है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
यहां 20 की मौत भी हुई है।
अंडमान-निकोबार: यहां कोरोना वायरस के अब तक 27 पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 11 ठीक हो चुके हैं।
अरुणाचल प्रदेश: यहां एक मामला सामने आया है।
असम : असम में कोरोना संक्रमण के 55 मामले दर्ज किए गए हैं और इनमें से एक की मौत हो चुकी है।
बिहार : कोरोना वायरस के बिहार में अब तक 157 मामले दर्ज किए गए हैं।
हालांकि, बिहार में कोरोना वायरस से दो लोगों की मौत हो चुकी है।
चंडीगढ़ : केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 39 केस सामने आए हैं।
छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के अब तक 61 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 25 लोग ठीक हो चुके हैं।
गोवा : गोवा में कोरोना वायरस से फैली महामारी कोविड-19 के 14 पॉजिटिव केस सामने आए हैं।
गुजरात : गुजरात में कोरोना वायरस के अब तक 2141 मामले सामने आ चुके हैं।
गुजरात में कोरोना से 71 लोगों की मौत हो चुकी है और 131 लोग या तो स्वस्थ हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
हरियाणा : यहां कोरोना वायरस के 384 केस सामने आए हैं, जिनमें से 127 लोग या तो स्वस्थ हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
यहां 3 लोगों की मौत हो चुकी है।
हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 56 मामले सामने आए हैं, जिनमें से एक की मौत हो चुकी है।
जम्मू और कश्मीर : केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 444 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 5 लोगों की मौत हो चुकी है।
वहीं 71 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं।
कर्नाटक : कर्नाटक में कोरोना वायरस के 533 पॉजिटिव केस दर्ज किए गए हैं।
यहां इस बीमारी से 16 लोगों की मौत भी हो चुकी है 112 लोग ठीक हो चुके हैं।
लद्दाख : लद्दाख में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है।
इनमें से 14 ठीक हो चुके हैं।
मध्य प्रदेश: यहां कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 1686 हो गई है, जिनमें से 74 लोगों की मौत भी हो चुकी है।
इसके अलावा, 127 लोग ठीक हो चुके हैं।
मणिपुर : इस राज्य में कोरोना वायरस का अब तक 4 मामले सामने आए हैं।
मेघालय : मेघालय में अचानक कोरोना के 12 मामले आए हैं, जिनमें से एक की मौत हो चुकी है।
मिजोरम : यहां कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या अभी एक ही है।
ओडिशा : ओडिशा में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 99 है।
यहां एक की मौत हो चुकी है।
पुडुचेरी : इस राज्य में कोरोना वायरस का अब तक 10 केस सामने आया है।
पंजाब : पंजाब में कोरोना वायरस के संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 299 हो गई है।
इनमें से जहां 16 की मौत हो चुकी है, वहीं 38 का इलाज कर दिया गया है।
राजस्थान : यहां कोरोना वायरस के अब तक 1806 मामले सामने आ चुके हैं।
यहां 25 मौत का मामला सामने आया है, वहीं 205 लोग ठीक हो चुके हैं।
तेलंगाना : तेलंगाना में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 1086 हो चुकी है।
इनमें से 23 की मौत और 190 के ठीक होने का आंकड़ा भी शामिल है।
त्रिपुरा : यहां 3 मामले सामने आए हैं।
उत्तराखंड : उत्तराखंड में कोरोना वायरस के अब तक 64 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 18 पूरी तरह से ठीक हैं।
उत्तर प्रदेश: यूपी में कोरोना वायरस के 1342 केस आ चुके हैं।
हालांकि, इनमें से 140 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं और 18 लोगों की मौत हो चुकी है।
पश्चिम बंगाल: बंगाल में कोरोना वायरस के अब तक 477 संक्रमित मामले सामने आए हैं, जिनमें से 12 की मौत हो चुकी है।
झारखंड : इस राज्य में अब तक इसके 48 मरीज सामने आए हैं, जिनमें 2 की मौत भी हो गई है।
Source - HINDUSTAN
Article Advertisement
India
देश में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, मरीजों की संख्या 18600 पार, पिछले 24 घंटे में 47 मौतें, 1336 नए केस, पूरी लिस्ट
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलो में फिर से तेजी देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1336 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 47 लोगों की मौत हो गई है। मंगलवार को जारी स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 18601 हो गई है।

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
SIR विवाद पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल; चुनाव आयोग ने अपने फैसलों पर दिया जवाब

India
SIR को लेकर चुनाव आयोग में मतभेद की रिपोर्ट पर घमासान, आयोग ने कहा- सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए

India
आधी रात को रिकवरी एजेंटों ने ट्रक उठाया, सुप्रीम कोर्ट ने फाइनेंस कंपनी को 15 लाख रुपये देने का आदेश दिया

Bihar
बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने पूरी की उम्मीदवारों की सूची, 8 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
