जब आपका सब कुछ पल में छिन जाए तो जीवन को फिर से शुरू करने में कितना समय लगता है।
इस सवाल का जवाब अगर जानना है तो दिल्ली में बीते दिनों भड़की हिंसा में अपना सब कुछ गंवाने के बाद मुस्तफाबाद ईदगाह स्थित राहत शिविर में रहने वाले लोगों से बात करके देखें।
इनमें से अधिकांश उपद्रव में अपना सबकुछ खोने के बाद यहां पहुंचे हैं।
दिल्ली सरकार की ओर से मुस्तफाबाद ईदगाह में दंगा प्रभावितों के लिए राहत शिविर लगाया गया है।
उपद्रव से पहले इनमें से अधिकांश परिवारों के पास घर, बिस्तर, फ्रिज, टीवी, गैस सिलेंडर, कपड़े और अन्य घरेलू सामान आदि सब कुछ था।
लेकिन, भीड़ ने इनसे ये सब छीन लिया।
दंगाइयों ने लूट, तोड़फोड़ के अलावा घरों में आग भी लगा दी।
गैस सिलेंडर, बर्तन तक लूट ले गए' शिविर के एक टेंट में मौजूद 22 वर्षीय मोहम्मद शाहरुख ने बताया कि हिंसा में अपना सब कुछ गंवाने के बाद उन्हें समझ नहीं आ रहा कि जीवन फिर से कैसे शुरू करना है।
उपद्रवियों ने उनके घर में रखे दो गैस सिलेंडर और सभी बर्तन तक चुरा लिए।
यही नहीं उनके बच्चों के सारे कपड़े भी ले गए।
अब उनके पास केवल एक जोड़ी कपड़े बचे हैं।
'शादी के लिए आए कपड़े जला दिए' 22 वर्षीय नगमा 25 फरवरी को अपने घर से भागने के बाद से एक जोड़ी कपड़े में ही गुजारा करने को मजबूर हैं।
उन्होंने बताया कि अगले हफ्ते उनकी शादी होने वाली थी।
पिता ने उनकी शादी के लिए नए कपड़े खरीदे थे।
हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने उनके नए कपड़े और कीमती सामान सब लूट लिया और पुराने कपड़ों में आग लगा दी।
1000 वाहन आग के हवाले दिल्ली अग्निशमन विभाग के अनुसार, हिंसा के दौरान 23 और 25 फरवरी की रात के बीच करीब 60 से अधिक घरों में आग लगी।
वहीं, उत्तर पूर्वी दिल्ली में उपद्रवियों ने एक हजार से अधिक वाहनों को आग के हवाले कर दिया।
बच्चों के लिए हुआ 'प्ले फॉर चेंज' उत्तर पूर्वी दिल्ली में गत दिनों हुए दंगों से प्रभावित बच्चों के मन से दंगों के डर को निकालने के लिए 'प्ले फार चेंज' कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुस्तफाबाद ईदगाह में चल रहे राहत कैंप में बच्चों के लिए आम आदमी पार्टी की ओर से रविवार को आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता व विधायक दिलीप पांडेय, विधायक रोहित मेहरोलिया, संगीत निदेशक सुजीत कुमार मौजूद रहे।
आप विधायक दिलीप पांडेय के नेतृत्व में डीपीसीआरसी के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान बच्चों को गानों और विभिन्न तरीकों से प्रोत्साहित किया गया।
Source-HINDUSTAN
Article Advertisement
Crime
दिल्ली हिंसा: उपद्रवियों की लगाई आग में लोगों के सपने भी जल गए
जब आपका सब कुछ पल में छिन जाए तो जीवन को फिर से शुरू करने में कितना समय लगता है। इस सवाल का जवाब अगर जानना है तो दिल्ली में बीते दिनों भड़की हिंसा में अपना सब कुछ गंवाने के बाद मुस्तफाबाद ईदगाह स्थित राहत शिविर में रहने वाले लोगों से बात करके देखें। इनमें से अधिकांश उपद्रव में अपना सबकुछ खोने के बाद

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Bihar
बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने पूरी की उम्मीदवारों की सूची, 8 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
