सवारियों से भरी Delhi DTC Bus में आग लगने से हड़कंप, बाइक वाले ने कैसे बचाईं कई जिंदगियां?
दिल्ली के जगतपुरी इलाके में सड़क पर रफ्तार भर रही एक बस में अचानक आग लग गई।
बस के पीछे चल रहे बाइकसवार ने ड्राइवर को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद बस रोक कर सभी सवारियों की जान बचाई गई।
दिल्ली के जगतपुरी इलाके से चौंकाने वाली खबर सामने आई है।
सवारी से भरी एक बस में अचानक से आग लग गई।
इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने बस में आग लगने की जानकारी दी, जिसके बाद ड्राइवर ने फौरन बस रोकी और सभी लोगों को बस से नीचा उतारा गया।
बाइक सवार ने दी जानकारी यह घटना दिल्ली के जगतपुरी इलाके का है।
आज सुबह सवारी से भरी DTC की एक बस अपने गंतव्य की तरफ जा रही थी।
तभी अचानक से बस के पीछे वाले हिस्से में आग लग गई।
इस घटना से बेखबर बस के ड्राइवर और यात्री आराम से अपनी सीट पर बैठे रहे।
तभी बस के पीछे चल रहे बाइक सवार की नजर बस में लगी आग पर गई।
बाइक सवार ने जैसे-तैसे इस घटना की जानकारी ड्राइवर को दी।
ड्राइवर ने बीच सड़क पर ही बस रोक दी और सभी पैसेंजर्स को बस से नीचे उतार लिया गया।
सड़क पर लगा लंबा जाम इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
हालांकि बस के बीच रास्ते में रुकने की वजह से जगतपुरी, प्रीत विहार, पड़पड़गंज जैसे इलाकों में कई किलोमीटर का लंबा जाम लग गया है।
बस के पीछे लगी आग धीरे-धीरे फैलने लगी और पूरी की पूरी बस की आग की चपेट में आ गई।
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं।
फरिश्ता बना बाइक सवार बस के पीछे चल रहे बाइक सवार ने आज लाखों जिंदगियां बचा लीं।
आग इतनी भयानक थी कि बस रोकने के कुछ ही सेकेंड में पूरी बस में आग फैल गई और बीच सड़क पर खड़ी बस धूं-धूं करके जलने लगी।
बाइक सवार सभी लोगों के लिए फरिश्ता बनकर आया और उनकी जान बच गई।
बस को जलता हुआ देखकर जगतपुरी इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते सड़क पर लंबा जाम लग गया।
Article Advertisement
India
सवारियों से भरी Delhi DTC Bus में आग लगने से हड़कंप, बाइक वाले ने कैसे बचाईं कई जिंदगियां?
सवारियों से भरी Delhi DTC Bus में आग लगने से हड़कंप, बाइक वाले ने कैसे बचाईं कई जिंदगियां? दिल्ली के जगतपुरी इलाके में सड़क पर रफ्तार भर रही एक बस में अचानक आग लग गई। बस के पीछे चल रहे बाइकसवार ने ड्राइवर को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद बस रोक कर सभी सवारियों की जान बचाई गई। दिल्ली के जगतपुरी इलाके से

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

India
गुजरात को 35 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, रेल और सड़क नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार

India
भारत की सैन्य शक्ति को बड़ा विस्तार: 1.10 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उपकरणों की खरीद को मंजूरी

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
