अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
नेपाल में बारिश से नदियां उफान पर, बिहार और यूपी में बाढ़ का खतरापीलीभीत का यह गुप्त कोना देता है 'केरल' जैसा अहसास, यहां से दिखता है नेपाल का खूबसूरत झूला पुल और हिमालयभारत-नेपाल सीमा पर 14 मवेशी बरामद: तस्करी की कोशिश नाकाम, SSB और बिहार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाईभारत-नेपाल सीमा पर दो लोग पिस्टल-कारतूस के साथ पकड़े गए: गोंडा के रहने वाले दोनों, एसएसबी ने हथियार-वाहन के...केला और गोभी चोरी की ऐसी सजा… भीड़ ने शख्स को पेड़ में बांधकर बुरी तरह पीटाभारत-नेपाल सीमा पर 4 किलो गांजा बरामद: SSB और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में बाइक की जब्त, मौके से कोई गिरफ्...CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर पटना में बवाल, बैरिकेड तोड़कर पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी'जरूरी है समय रहते', अपनी ही सरकार पर चिराग पासवान को क्यों हुआ दुख? दो बार दोहराई 'समय रहते' कार्रवाई की ब...Jamshedpur News: सरयू राय से मिले बिहार के मंत्री श्रवण कुमार, Jamshedpur Hindi News24 घंटे में 40 बच्चे गायब! बिहार पुलिस के आंकड़ों ने उड़ाए होश, सबसे ज्यादा लड़कियां लापताभारत-नेपाल सीमा पर फ्लैग मार्च, तस्करी रोकने का कड़ा संदेशनेपाल में बारिश से नदियां उफान पर, बिहार और यूपी में बाढ़ का खतरापीलीभीत का यह गुप्त कोना देता है 'केरल' जैसा अहसास, यहां से दिखता है नेपाल का खूबसूरत झूला पुल और हिमालयभारत-नेपाल सीमा पर 14 मवेशी बरामद: तस्करी की कोशिश नाकाम, SSB और बिहार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाईभारत-नेपाल सीमा पर दो लोग पिस्टल-कारतूस के साथ पकड़े गए: गोंडा के रहने वाले दोनों, एसएसबी ने हथियार-वाहन के...केला और गोभी चोरी की ऐसी सजा… भीड़ ने शख्स को पेड़ में बांधकर बुरी तरह पीटाभारत-नेपाल सीमा पर 4 किलो गांजा बरामद: SSB और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में बाइक की जब्त, मौके से कोई गिरफ्...CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर पटना में बवाल, बैरिकेड तोड़कर पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी'जरूरी है समय रहते', अपनी ही सरकार पर चिराग पासवान को क्यों हुआ दुख? दो बार दोहराई 'समय रहते' कार्रवाई की ब...Jamshedpur News: सरयू राय से मिले बिहार के मंत्री श्रवण कुमार, Jamshedpur Hindi News24 घंटे में 40 बच्चे गायब! बिहार पुलिस के आंकड़ों ने उड़ाए होश, सबसे ज्यादा लड़कियां लापताभारत-नेपाल सीमा पर फ्लैग मार्च, तस्करी रोकने का कड़ा संदेश

Article Advertisement

Crime

दिल्ली दंगे: ईडी ने ताहिर हुसैन, पीएफआई के खिलाफ धन शोधन का मामला दर्ज किया

नयी दिल्ली, 11 मार्च (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली दंगों के सिलसिले में निलंबित आप पार्षद ताहिर हुसैन, इस्लामी समूह पीएफआई तथा कुछ अन्य के खिलाफ धन शोधन और दंगों के लिए कथित तौर पर पैसा मुहैया करवाने का मामला दर्ज किया। अधिकारियों ने बताया कि हुसैन के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसी ने मामला धनशोधन

दिल्ली दंगे: ईडी ने ताहिर हुसैन, पीएफआई के खिलाफ धन शोधन का मामला दर्ज किया

Article Advertisement

नयी दिल्ली, 11 मार्च (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली दंगों के सिलसिले में निलंबित आप पार्षद ताहिर हुसैन, इस्लामी समूह पीएफआई तथा कुछ अन्य के खिलाफ धन शोधन और दंगों के लिए कथित तौर पर पैसा मुहैया करवाने का मामला दर्ज किया। अधिकारियों ने बताया कि हुसैन के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसी ने मामला धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज किया है। गौरतलब है कि हुसैन पर पिछले महीने उत्तरपूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के दौरान खुफिया ब्यूरो के एक कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या का भी आरोप है। शर्मा का शव चांद बाग इलाके में एक नाले में मिला था। शर्मा के परिवार ने हुसैन पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि वे इस आरोप को नकारते रहे हैं। पीएफआई पर भी धन शोधन का मामला दर्ज किया गया है। यह संगठन देश के विभिन्न हिस्सों में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शनों को कथित तौर पर बढ़ावा देने संबंधी एक पीएमएलए जांच का सामना पहले से कर रहा है। संगठन पर आरोप है कि उसने देश में सीएए विरोधी प्रदर्शनों को बढ़ावा देने के लिए कथित तौर पर 120 करोड़ रूपये मुहैया करवाए। एजेंसी बीते पखवाड़े में संगठन के कई पदाधिकारियों से पूछताछ कर चुकी है। यह मामला पीएफआई तथा अन्य सहयोगी संगठनों के खिलाफ 2018 की एनफोर्समेंट केस इंफर्मेशन रिपोर्ट के आधार पर बना है। यह रिपोर्ट पुलिस प्राथमिकी के बराबर है। संगठन का दावा है कि उसके वित्तीय लेनदेन पूरी तरह से पारदर्शी हैं। मामले में पूछताछ के लिए ईडी हुसैन को हिरासत में देने की मांग कर सकती है। हुसैन वर्तमान में दिल्ली पुलिस की हिरासत में है। अधिकारियों ने बताया कि संघीय एजेंसी ने हुसैन, पीएफआई तथा अन्य के खिलाफ कथित धन शोधन तथा अवैध धन मुहैया करवाने के मामले की जांच के संबंध में दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज की गई कुछ प्राथमिकियों का संज्ञान लिया। आरोप है कि दंगे भड़काने में कथित तौर पर हुसैन, पीएफआई तथा अन्य का हाथ है। दंगों में 53 लोग मारे गए थे और 200 से अधिक लोग घायल हुए थे PTI

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read