दिल्ली अग्निकांड : बिहार के 30 लोगों की मौत, देखें मृतकों की लिस्ट दिल्ली के भीषण अग्निकांड में बिहार के 29 लोगों की इहलीला समाप्त हो गई।
मृतकों में सहरसा और अररिया के नौ, समस्तीपुर के 11, सीतामढ़ी के बोखरा के पांच, मधुबनी, सुपौल और बेगूसराय के 1-1 और मुजफ्फरपुर के दो लोग शामिल हैं।
इस घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी संवेदना जताई है।
रविवार को अगलगी की घटना की जानकारी मिलते ही श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने श्रमायुक्त धर्मेन्द्र सिंह को दिल्ली भेज दिया।
बिहार सरकार के निर्देश पर श्रम संसाधन विभाग के अधिकारी हरेक बिहारी मृतक के परिजनों से सम्पर्क साध रहे हैं।
दिल्ली में रह रहे मृतक बिहारियों के परिजन अगर पैतृक गांव में अंत्येष्टि कराना चाहेंगे तो बिहार सरकार उनको अपने खर्चे से दिल्ली से संबंधित जिलों में ले जाने की व्यवस्था करेगी।
वहीं जिनके परिजन दिल्ली में नहीं होंगे, उनको बिहार सरकार दिल्ली ले जाने की व्यवस्था करेगी।
सरकार की घोषणा के अनुसार हरेक मृतक के परिजनों को दो-दो लाख का अनुग्रह अनुदान बिहार सरकार की ओर से दिया जाएगा।
मौत की सूचना मिलते ही समस्तीपुर के सिंघिया प्रखंड के हरपुर, ब्रह्मपुरा व बेलाही गांव कोहराम मच गया।
मृतकों के घर में लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।
घटना में तीनों गांवों के कई लोगों का पता नहीं चल रहा है।
मरने वाले व लापता लोग बैग फैक्ट्री में काम करते थे।
इस अग्निकांड में सहरसा के जिन सात लोगों की जान गई है, उनमें छह शहर से सटे नरियार के रहने वाले थे।
जबकि एक व्यक्ति नवहट्टा का था।
बताया जा रहा है कि नरियार के अलावा जिले के दो दर्जन से अधिक लोग जैकेट की फैक्ट्री में काम करते थे।
अभी तक परिजनों को अपनों के बारे में जानकारी तक नहीं मिल रही है।
मृतक के परिजनों के मुताबिक, नरियार के मो. जुबैर की फैक्ट्री में सभी काम करते थे।
स्थानीय होने के कारण लोग उसके साथ दिल्ली चले गए।
अधिकांश जैकेट फैक्ट्री में सिलाई-कढ़ाई का काम करते थे।
ठंड के कपड़े तैयार करने के लिए लोग जून माह में जाते थे और दिसंबर तक वापस लौट जाते थे।
परिजनों के मुताबिक फैक्ट्री का मालिक जुबैर के पिता द्वारा भी पूरी जानकारी नहीं दी जा रही है।
मृतकों की सूची समस्तीपुर साजिद (हरपुर गांव) 26 वर्ष वाजिद (हरपुर गांव) 18 वर्ष अकबर (हरपुर गांव) 22 वर्ष अताउल (हरपुर गांव) 18 वर्ष साजिद (हरपुर गांव) 22 वर्ष सदरे आलम (हरपुर गांव) 27 वर्ष समीउल्लाह (हरपुर गांव) 22 वर्ष मन्नान( हरपुर गांव) 30 वर्ष मो. महबूब (ब्रह्मपुर गांव) मो.खालिद (बेलाही गांव) 10 वर्ष मो.एहसान (बेलाही गांव) 16 वर्ष सहरसा फैसल (नरियार) 24 वर्ष राशिद (नरियार) 30 वर्ष अफजल (नरियार) 18 वर्ष सजीम उर्फ इम्तियाज (नरियार) 50 वर्ष मो. संजार (नरियार) 19 वर्ष ग्यासुद्दीन (नरियार) 21 वर्ष मो. अफसाद (नवहट्टा ) 23वर्ष सीतामढ़ी मो. दुलारे (बुधनगरा गांव) मो. अब्बास (बुधनगरा गांव) मो. गुलाब (बुधनगरा गांव) 38 वर्ष सन्नाउल्लाह (बोखड़ा) मो. एनुल नदाफ (झिटकी गांव) अररिया मो. अयुब (नया भरगामा )32 वर्ष मो. जाहिद (नया भरगामा) 29 वर्ष मुजफ्फरपुर मो. साजिद (उफरोली,कटरा) बब्लू ( मुजफ्फरपुर शहर) बेगूसराय नवीन कुमार (छौड़ाही, जाना गांव) मधुबनी मोहम्मद शाकिर (कुलुआही) 32 वर्ष सुपौल मो. माहताब (बेलाही गांव)13 वर्ष Source - Hindustan
Article Advertisement
Seemanchal
दिल्ली अग्निकांड : बिहार के 30 लोगों की मौत, देखें मृतकों की लिस्ट
दिल्ली अग्निकांड : बिहार के 30 लोगों की मौत, देखें मृतकों की लिस्ट दिल्ली के भीषण अग्निकांड में बिहार के 29 लोगों की इहलीला समाप्त हो गई। मृतकों में सहरसा और अररिया के नौ, समस्तीपुर के 11, सीतामढ़ी के बोखरा के पांच, मधुबनी, सुपौल और बेगूसराय के 1-1 और मुजफ्फरपुर के दो लोग शामिल हैं। इस घटना पर मुख्यम

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
कटिहार में फिर बारिश का अलर्ट, धान की फसल को लेकर किसानों की बढ़ी चिंता

Seemanchal
अररिया-किशनगंज-पूर्णिया-कटिहार पहुंचेगी बिहार विधानसभा की समिति, सरकारी कामकाज की होगी पड़ताल

Seemanchal
सहरसा से रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, इंटरसिटी रद्द और राज्यरानी एक्सप्रेस डायवर्ट; पांच ट्रेनें भी लेट

Bihar
बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने पूरी की उम्मीदवारों की सूची, 8 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
