अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
अररिया में नौकरी का मौका: 26 और 28 सितंबर को दो जॉब कैंप, 80 पदों पर भर्तीफरक्का संधि के नवीनीकरण के खिलाफ JDU का अभियान, बिहार के 12 जिलों में चलेगा नीतीश संवादSIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाबNani की The Paradise रिलीज, पहले शो के बाद सामने आया दर्शकों का रिएक्शन; जानिए फिल्म में क्या है खासSIR विवाद पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल; चुनाव आयोग ने अपने फैसलों पर दिया जवाबनितिन नवीन का बड़ा फैसला, सौदान सिंह को मिली बिहार-झारखंड की अहम जिम्मेदारी; भीखू भाई दलसानिया पर भरोसा काय...भारत-नेपाल सीमा पर 4 दिन चलेगी शौर्य जागरण यात्रा: बजरंग दल ने SP को सौंपा पत्र, सीमा चौकियों के बीच तालमेल......तो हम ज्ञानेश कुमार को गोली मार देंगे, मुख्य चुनाव आयुक्त पर बोले VIP चीफ मुकेश सहनीबिहार विधानसभा की समिति 25 से यात्रा परफल्गु नदी में समाएंगी कई नदियां, सम्राट सरकार ने बनाई साल भर पानी से लबालब रखने की योजना, ₹996 करोड़ होंगे ...319 करोड़ से 3500 करोड़ तक... जमुई कांड पर शिवानंद ने खोली शराबबंदी से पहले की कहानीअररिया में नौकरी का मौका: 26 और 28 सितंबर को दो जॉब कैंप, 80 पदों पर भर्तीफरक्का संधि के नवीनीकरण के खिलाफ JDU का अभियान, बिहार के 12 जिलों में चलेगा नीतीश संवादSIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाबNani की The Paradise रिलीज, पहले शो के बाद सामने आया दर्शकों का रिएक्शन; जानिए फिल्म में क्या है खासSIR विवाद पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल; चुनाव आयोग ने अपने फैसलों पर दिया जवाबनितिन नवीन का बड़ा फैसला, सौदान सिंह को मिली बिहार-झारखंड की अहम जिम्मेदारी; भीखू भाई दलसानिया पर भरोसा काय...भारत-नेपाल सीमा पर 4 दिन चलेगी शौर्य जागरण यात्रा: बजरंग दल ने SP को सौंपा पत्र, सीमा चौकियों के बीच तालमेल......तो हम ज्ञानेश कुमार को गोली मार देंगे, मुख्य चुनाव आयुक्त पर बोले VIP चीफ मुकेश सहनीबिहार विधानसभा की समिति 25 से यात्रा परफल्गु नदी में समाएंगी कई नदियां, सम्राट सरकार ने बनाई साल भर पानी से लबालब रखने की योजना, ₹996 करोड़ होंगे ...319 करोड़ से 3500 करोड़ तक... जमुई कांड पर शिवानंद ने खोली शराबबंदी से पहले की कहानी

Article Advertisement

India

हाथी के हमले में ग्रामीण महिला की मौत

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हाथी के हमले में ग्रामीण महिला की मौत हो गई है। जशपुर जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के बादलखोल अभयारण्य के जातरा टोंगरी गांव के करीब सोमवार को हाथी के हमले में इतवारी यादव (55) की मृत्यु हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि कलिया गांव निवासी इतवार

हाथी के हमले में ग्रामीण महिला की मौत

Article Advertisement

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हाथी के हमले में ग्रामीण महिला की मौत हो गई है। जशपुर जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के बादलखोल अभयारण्य के जातरा टोंगरी गांव के करीब सोमवार को हाथी के हमले में इतवारी यादव (55) की मृत्यु हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि कलिया गांव निवासी इतवारी महुआ फल एकत्र करने जंगल गई थी। जब वह देर तक नहीं लौटी तब उसके परिजनों ने उसकी खोज शुरू की। बाद में परिजनों को जातरा टोंगरी गांव के जंगल में इतवारी के शव होने की जानकारी मिली। इतवारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला था। उन्होंने बताया कि वन विभाग को घटना की जानकारी मिली तब घटनास्थल के लिए दल को रवाना किया गया तथा शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इतवारी के परिजनों को तत्काल सहायता के लिए 25 हजार रुपए की राशि दी गई है। औपचारिकता पूर्ण होने के बाद 5.75 लाख रुपए प्रदान किया जाएगा। जशपुर जिले में पिछले एक वर्ष के दौरान हाथियों के हमले में 15 लोगों की मौत हुई है। छत्तीसगढ़ के उत्तरी क्षेत्र के सरगुजा, जशपुर, कोरबा, रायगढ़, सूरजपुर, बलराम और कोरिया जिले में हाथी और मानव के मध्य द्वंद की खबरें मिलती रही है। क्षेत्र में हाथियों के हमले में कई लोगों की जान गई है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read