मौत के 30 मिनट में जिंदा हुआ शख्स, ‘चमत्कार’ देख डॉक्टरों के भी उड़े होश, जानें कहां-कैसे हुआ घटनाक्रम?
बिहार का एक शख्स मौत होने के बाद 30 मिनट के अंदर अचानक जिंदा हो गया तो पुलिस और डॉक्टरों में हड़कंप मच गया।
पूछताछ में मामला कुछ और ही निकला।
आइए जानते हैं कि घटनाक्रम कैसे हुआ?
Man Found Alive After 30 Minutes of Death (राजकुमार मिश्रा, नालंदा): बिहार के नालंदा जिले के सदर अस्पताल में आज एक चमत्कार हो गया।
बाथरूम में गिरा व्यक्ति को पुलिस ने मृत घोषित कर दिया, लेकिन जब मरने के बाद 30 मिनट के अंदर वह जिंदा हो गया, अचानक खड़ा हो गया तो यह देखकर पुलिस वाले और डॉक्टर दोनों चौंक गए।
मामले की जानकारी देते हुए डॉक्टरों ने बताया कि आज बिहार शरीफ सदर अस्पताल में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल बन गया, जब एक व्यक्ति बाथरूम में गिरा हुआ मिला।
घटना की सूचना पर बिहार थाना की पुलिस मौके पहुंची और व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।
फोरेंसिक टीम को बुलाकर सबूत जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने को पुलिस ने कहा, लेकिन जैसे ही शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगे, शख्स ने अपनी आंखें खोल ली।
सफाई कर्मी ने देखा था बाथरूम में गिरे शख्स को डॉक्टरों ने बताया कि वह शख्स हड़बड़ाकर खड़ा हो गया।
यह देखकर और अफरा तफरी मच गई, क्योंकि लोगों को लगा कि भूत है, लेकिन जब शख्स चिल्लाकर बोला कि मैं मरा नहीं, जिंदा हूं तो लोग संभले।
इसके बाद डॉक्टर ने उसका मेडिकल किया तो वह बिल्कुल फीट मिला।
पूछताछ में उसने बताया गया कि बाथरूम में गिरा नहीं था, बल्कि सो रहा था, क्योंकि उसने नशा किया हुआ था।
बाथरूम के बाहर चप्पल उतार दी थी।
शख्स ने बताया कि सफाई कर्मी द्वारा दरवाजा कई बार नोक किया गया था।
उसे आवाज सुनाई दे रही थी, लेकिन नशे में होने के कारण वह दरवाजा खोल नहीं पाया, इसलिए उसने दरवाजा तोड़ दिया।
उसने उसे मरा समझकर हंगामा मचा दिया।
अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को बुला लिया और यह सब घटनाक्रम हुआ।
न उसे हार्ट अटैक हुआ है और न ही कोई बीमारी है।
वह किसी से मिलने अस्पताल आया था।
शख्स को पूछताछ के लिए ले जाया गया थाने वहीं पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जिस व्यक्ति को मरा समझा गया और फिर वह अचानक जी उठा, वह अस्थावां थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव जीराइन का रहने वाला राकेश केवट बताया जा रहा है।
राकेश को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया है, क्योंकि वह नशा करके अस्पताल में घुसा था, जबकि ऐसी हालत में किसी को अस्पताल में आने नहीं दिया जाता, लेकिन वह कैसे आया?
Article Advertisement
India
मौत के 30 मिनट में जिंदा हुआ शख्स, ‘चमत्कार’ देख डॉक्टरों के भी उड़े होश, जानें कहां-कैसे हुआ घटनाक्रम?
मौत के 30 मिनट में जिंदा हुआ शख्स, ‘चमत्कार’ देख डॉक्टरों के भी उड़े होश, जानें कहां-कैसे हुआ घटनाक्रम? बिहार का एक शख्स मौत होने के बाद 30 मिनट के अंदर अचानक जिंदा हो गया तो पुलिस और डॉक्टरों में हड़कंप मच गया। पूछताछ में मामला कुछ और ही निकला। आइए जानते हैं कि घटनाक्रम कैसे हुआ? Man Found Alive Af

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

India
गुजरात को 35 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, रेल और सड़क नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार

India
भारत की सैन्य शक्ति को बड़ा विस्तार: 1.10 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उपकरणों की खरीद को मंजूरी

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
