अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Bahraich News: सीमा पर 4.917 किलो अफीम के साथ चार गिरफ्तारबढ़ेगी सहरसा की हवाई कनेक्टिविटी, बिहार सरकार ने सौंपी 147 करोड़ की 12 एकड़ जमीन, जारी हुआ टेंडर324 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर की कार्रवाई, चार साइकिल भी जब्तजब शराब के नशे में पकड़े गए बिहार के मुखिया जी, दी ऐसी सफाई, सुनकर पकड़ लेंगे माथातिरहुत स्नातक MLC सीट पर फर्जी वोटरों को लेकर बवाल! जांच की मांग को लेकर RJD का चुनाव आयोग को ज्ञापनकल का मौसम 10 सितंबर: मुजफ्फरपुर, पटना और अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बारिश-आंधी और बिजली गिरने की आशंकाएसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर चाइनीज लहसुन पकड़ा: महराजगंज में 1296 किलो लहसुन बरामद, तस्करी के खिलाफ बड़ी क...छठ पर बिहार लौटने वालों के लिए जरूरी खबर, 10 सितंबर से शुरू होगी 9 नवंबर के टिकट की बुकिंग, ये जरूरी चीजें रखें तैयारबढ़नी में डीआईजी ने भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा पर बैठक: आगामी त्योहारों और कानून-व्यवस्था पर हुई चर्चाप्रोफेसर को 2 लाख, जूनियर डॉक्टर को हर महीने 75000 रुपये मिलेंगे; बिहार सरकार ने बढ़ाया मानदेयबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 9 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारBahraich News: सीमा पर 4.917 किलो अफीम के साथ चार गिरफ्तारबढ़ेगी सहरसा की हवाई कनेक्टिविटी, बिहार सरकार ने सौंपी 147 करोड़ की 12 एकड़ जमीन, जारी हुआ टेंडर324 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर की कार्रवाई, चार साइकिल भी जब्तजब शराब के नशे में पकड़े गए बिहार के मुखिया जी, दी ऐसी सफाई, सुनकर पकड़ लेंगे माथातिरहुत स्नातक MLC सीट पर फर्जी वोटरों को लेकर बवाल! जांच की मांग को लेकर RJD का चुनाव आयोग को ज्ञापनकल का मौसम 10 सितंबर: मुजफ्फरपुर, पटना और अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बारिश-आंधी और बिजली गिरने की आशंकाएसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर चाइनीज लहसुन पकड़ा: महराजगंज में 1296 किलो लहसुन बरामद, तस्करी के खिलाफ बड़ी क...छठ पर बिहार लौटने वालों के लिए जरूरी खबर, 10 सितंबर से शुरू होगी 9 नवंबर के टिकट की बुकिंग, ये जरूरी चीजें रखें तैयारबढ़नी में डीआईजी ने भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा पर बैठक: आगामी त्योहारों और कानून-व्यवस्था पर हुई चर्चाप्रोफेसर को 2 लाख, जूनियर डॉक्टर को हर महीने 75000 रुपये मिलेंगे; बिहार सरकार ने बढ़ाया मानदेयबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 9 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Article Advertisement

India

दरभंगा में कलश शोभा यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं पर पथराव, मौके पर पहुंची पुलिस; जानें क्या हुआ आगे

दरभंगा में कलश शोभा यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं पर पथराव, मौके पर पहुंची पुलिस; जानें क्या हुआ आगे बिहार के दरभंगा जिले में दुर्गा मंदिर में कलश स्थापना के बाद वापस घर लौट रहे श्रद्धालुओं पर समुदाय विशेष के लोगों ने पत्थरों से हमला किया। इससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। जानें आगे क्या हुआ? बिहा

दरभंगा में कलश शोभा यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं पर पथराव, मौके पर पहुंची पुलिस; जानें क्या हुआ आगे

Article Advertisement

दरभंगा में कलश शोभा यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं पर पथराव, मौके पर पहुंची पुलिस; जानें क्या हुआ आगे बिहार के दरभंगा जिले में दुर्गा मंदिर में कलश स्थापना के बाद वापस घर लौट रहे श्रद्धालुओं पर समुदाय विशेष के लोगों ने पत्थरों से हमला किया। इससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। जानें आगे क्या हुआ? बिहार के दरभंगा जिले में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब दुर्गा मंदिर में कलश स्थापना के बाद लौट रहे श्रद्धालुओं पर समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव शुरू किया। बताया जाता है कि शोभा यात्रा में चल रहे लोगों पर अचानक हुए इस हमले से सभी हैरान रह गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। इलाके में अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, SSP जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि इलाके में स्थिति अभी सामान्य है।   अचानक हुआ पथराव यह घटना दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के केवटगामा पंचायत के पछियारी गांव की है। यहां गांव के दुर्गा मंदिर में कलश स्थापना के बाद श्रद्धालु वापस घर लौट रहे थे कि तभी अचानक समुदाय विशेष के लोग उन पर पथराव करने लगे। इससे कलश शोभा यात्रा में चल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही कुशेश्वरस्थान थाना सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले मामले को शांत कराया, फिर पूरी सुरक्षा के साथ शोभा यात्रा निकाली। लोगों में मची अफरा-तफरी बताया जाता है कि शोभा यात्रा में चल रहे लोगों ने देखा कि मो. अल्लाउद्दीन की छत पर कुछ लोग जमा होकर शोभा यात्रा से लौट रहे लोगों पर पथराव कर रहे हैं। वहीं, अचानक हुए इस हमले से सभी लोग हैरान रह गए हैं। इसके साथ ही इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही कुशेश्वरस्थान, तिलकेश्वर और बिरौल थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल किया। हालांकि, अभी भी गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। लेकिन एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि गांव में स्थिति सामान्य है। अब नियंत्रण में है स्थिति पंचायत के पूर्व मुखिया आलोक कुमार उर्फ विकास कुमार ने बताया कि होली के दिन भी समुदाय विशेष के लोगों ने होली खेल रहे युवाओं को घायल कर दिया था। उस समय बातचीत कर मामला सुलझा लिया गया था। लेकिन रविवार को नवरात्रि के कलश शोभायात्रा से लौट रही भीड़ पर हुए पथराव से गांव में फिर तनाव फैल गया है। इस घटना को लेकर कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है। गांव में सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read