अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार के बाद अब यूपी में सियासी जमीन तलाशेंगे निशांत कुमार, बीजेपी के साथ चुनाव लड़ने की तैयारीबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 31 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारSiwan News सीवान में बिहार राज्य पंचायत रोजगार सेवक संघ का प्रमंडलीय सम्मेलन आयोजित, पटना में 2-3 नवंबर को होगा धरना-प्रदर्शनइंडो-नेपाल बॉर्डर के स्टेशनों पर सुरक्षा राम भरोसे, मधुबनी में 2 साल बाद भी GRP को नहीं हुआ हैंडओवरभारतीय सब्जियों की नेपाल में 'नो एंट्री', मधुबनी में नाराज किसानों ने सील किया बॉर्डर1952 में बना स्कूल, आज भी दो कमरों में पढ़ रहे बच्चे, कभी पेड़ के नीचे तो कभी जर्जर बिल्डिंग में लगत...कल का मौसम: बिहार में आंधी-तूफान और भारी बारिश अलर्टएमएलसी चुनाव परिणाम के बाद नीरज कुमार के बदले तेवर, अब ललन सिंह की तारीफ में कही बड़ी बा, पॉलिटिकल ट्विस्ट ...भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा पर बैठक: 158वीं अग्रणी आसूचना बैठक में एजेंसियों के बीच समन्वय, सूचनाओं पर जोरPATNA NEWS: बिहार प्रभारी बने हरीश द्विवेदी, पीएम के अंत्योदय विजन की बात कहीGorakhpur News: वर्दी पहनाकर छह महीने तक बिहार में कराई फॉरेस्ट गार्ड की नौकरी, बाद में पता चला सब फर्जी हैबिहार के बाद अब यूपी में सियासी जमीन तलाशेंगे निशांत कुमार, बीजेपी के साथ चुनाव लड़ने की तैयारीबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 31 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारSiwan News सीवान में बिहार राज्य पंचायत रोजगार सेवक संघ का प्रमंडलीय सम्मेलन आयोजित, पटना में 2-3 नवंबर को होगा धरना-प्रदर्शनइंडो-नेपाल बॉर्डर के स्टेशनों पर सुरक्षा राम भरोसे, मधुबनी में 2 साल बाद भी GRP को नहीं हुआ हैंडओवरभारतीय सब्जियों की नेपाल में 'नो एंट्री', मधुबनी में नाराज किसानों ने सील किया बॉर्डर1952 में बना स्कूल, आज भी दो कमरों में पढ़ रहे बच्चे, कभी पेड़ के नीचे तो कभी जर्जर बिल्डिंग में लगत...कल का मौसम: बिहार में आंधी-तूफान और भारी बारिश अलर्टएमएलसी चुनाव परिणाम के बाद नीरज कुमार के बदले तेवर, अब ललन सिंह की तारीफ में कही बड़ी बा, पॉलिटिकल ट्विस्ट ...भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा पर बैठक: 158वीं अग्रणी आसूचना बैठक में एजेंसियों के बीच समन्वय, सूचनाओं पर जोरPATNA NEWS: बिहार प्रभारी बने हरीश द्विवेदी, पीएम के अंत्योदय विजन की बात कहीGorakhpur News: वर्दी पहनाकर छह महीने तक बिहार में कराई फॉरेस्ट गार्ड की नौकरी, बाद में पता चला सब फर्जी है

Article Advertisement

Crime

दरभंगा में न्यू ईयर पार्टी बनी मौत की पार्टी दोस्तों ने ही रच दी खौफनाक साजिश, एक शव खेत में फेंका तो दूसरे को जमीन में दफन कर दिया

दरभंगा न्यू ईयर पार्टी डबल मर्डर मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। बिहार के दरभंगा जिले में नए साल का जश्न दो युवकों के लिए मौत का पैगाम बन गया। 1 जनवरी की रात पार्टी मनाने गए दो दोस्तों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस खौफनाक वारदात में शामिल आरोपी कोई बाहरी नहीं, बल्कि उनके अपने आठ दोस्त न

दरभंगा में न्यू ईयर पार्टी बनी मौत की पार्टी  दोस्तों ने ही रच दी खौफनाक साजिश, एक शव खेत में फेंका तो दूसरे को जमीन में दफन कर दिया

Article Advertisement

दरभंगा न्यू ईयर पार्टी डबल मर्डर मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। बिहार के दरभंगा जिले में नए साल का जश्न दो युवकों के लिए मौत का पैगाम बन गया। 1 जनवरी की रात पार्टी मनाने गए दो दोस्तों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस खौफनाक वारदात में शामिल आरोपी कोई बाहरी नहीं, बल्कि उनके अपने आठ दोस्त निकले। मृतकों की पहचान मन्ना महतो और बादल मंडल के रूप में हुई है। दोनों युवक दरभंगा के सदर थाना क्षेत्र के निवासी थे। इस डबल मर्डर की गुत्थी सुलझने के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। न्यू ईयर पार्टी में शुरू हुआ विवाद पुलिस के अनुसार, 1 जनवरी की रात करीब 9 बजे कबीरचक गांव में आठ दोस्तों ने मिलकर न्यू ईयर पार्टी का आयोजन किया था। शराब और जश्न के माहौल में किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, पार्टी के दौरान बादल मंडल और ऋतिक के बीच कहासुनी हुई थी। शुरुआत में इसे सामान्य विवाद माना गया, लेकिन धीरे-धीरे बात हाथापाई तक पहुंच गई। आरोप है कि इसी दौरान बाकी दोस्तों ने भी बीच-बचाव करने के बजाय हमला करना शुरू कर दिया। दोस्तों ने मिलकर की हत्या विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने मन्ना महतो और बादल मंडल को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। दोनों को गंभीर चोटें आईं और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने के लिए शवों को अलग-अलग स्थानों पर ठिकाने लगाने की योजना बनाई। एक शव खेत में फेंका, दूसरा जमीन में दफन हत्या के बाद मन्ना महतो का शव पास के गेहूं के खेत में फेंक दिया गया, ताकि मामला दुर्घटना या सामान्य हत्या जैसा लगे। वहीं, बादल मंडल के शव को आरोपियों ने मिल्कीचक गांव के एक बगीचे में गड्ढा खोदकर जमीन में दफन कर दिया। शव के हाथ-पैर बांधकर मिट्टी से ढक दिया गया था, ताकि किसी को शक न हो। गुमशुदगी की शिकायत से खुला राज जब दोनों युवक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने सदर थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की और दोस्तों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान एक आरोपी के बयान में विरोधाभास दिखा, जिसके बाद पुलिस को शक हुआ। शनिवार को पुलिस ने मन्ना महतो का शव गेहूं के खेत से बरामद किया । इसके बाद कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी छोटू ने दूसरे युवक की हत्या की बात कबूल कर ली। तीन दिन बाद जमीन से निकला दूसरा शव रविवार को पुलिस ने छोटू की निशानदेही पर मिल्कीचक गांव के बगीचे में खुदाई कराई। करीब तीन दिन बाद जमीन में दबा बादल मंडल का शव बरामद किया गया। शव की हालत देखकर पुलिसकर्मी भी सन्न रह गए। एक आरोपी गिरफ्तार, आठ नामजद पुलिस ने अनिल कुमार के पुत्र छोटू को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में कुल आठ दोस्तों को नामजद आरोपी बनाया गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। परिजनों का आरोप मृतक बादल मंडल के भाई गुड्डू ने बताया कि विवाद के बाद दोस्तों ने साजिश के तहत हत्या की। उन्होंने कहा, “पार्टी के दौरान विवाद बढ़ गया और मेरे भाई की हत्या कर दी गई। बाद में शव को जमीन में दफना दिया गया।” पुलिस क्या कह रही है एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद सामने आया है। उन्होंने कहा, “आठ दोस्तों पर दोनों युवकों की हत्या का आरोप है। एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है और उसकी निशानदेही पर दूसरा शव बरामद हुआ है। आगे की कार्रवाई जारी है।” इलाके में तनाव, पुलिस तैनात दो शव बरामद होने के बाद गांव और आसपास के इलाके में तनाव का माहौल है। किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। लोग आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read