बिहार में 16 नए कोरोना पॉजिटिवा मरीजों की पहचान हुई।
इसके साथ ही बिहार में कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा बढ़कर 113 पर पहुंच गया है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसकी पुष्टि की गई है।
सभी 16 कोरोना संक्रमित मरीज नालंदा के बिहारशरीफ में मिले।
इनमेंसे 6 महिला और 10 पुरुष कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
इसके साथ ही नालंदा में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ कर 28 हुई।
संजय कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक ये सभी मरीज नालंदा जिले के रहने वाले हैं।
जिसमें 17, 21, 23, 26, 45 और 50 साल की 6 महिलाएं शामिल हैं।
इसके आलावा 14, 16, 18, 18, 19, 22 और 50 साल के मरीज शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त 60 साल के 3 और मरीज इसी जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
इससे पहले बीते 24 घंटे में 4 कोरोना के पेशेंट सामने आए थे।
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि नालंदा से जिस महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है वह महिला दुबई से लौटे कोरोना मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुई है।
इससे पहले रविवार की देर रात 3 कोरोना मरीजों की पहचान की गई।
ये मरीज मुंगेर जिले के जमालपुर के रहने वाले हैं।
जिनकी उम्र 30 साल, 36 साल और 52 साल है।
ये सभी मरीज कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।
श्री कुमार ने बताया कि नालंदा का यह एक पॉजिटिव मरीज अब तक 10 लोगों को संक्रमित कर चुका है।
जिसमें नालंदा के बिहारशरीफ का एक डाक्टर भी शामिल है।
इसी मरीज के कारण पटना में भी एक पॉजिटिव मरीज सामने आया है, जो इसका ससुर बताया जा रहा है।
पटना सिटी में सुल्तानगंज थाना इलाके के मेवा लाल साव लेन में यह मरीज सामने आया था।
बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक सूबे में 42 पॉजिटिव लोग अब तक कोरोना जैसी जानलेवा बीमारी को हराकर नए जीवन को हासिल किया है।
सूबे में अभी फिलहाल 52 केस एक्टिव हैं।
बिहार में अब तक 11339 कोरोना के संदिग्ध मरीजों की जांच की गई है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 2 लोगों की मौत अब तक कोरोना के कारण बिहार में हुई है।
एक व्यक्ति की मौत इसी तीन दिन के अंदर ही हुआ है।
राज्य में 302 क्वारंटाइन केंद्र बनाये गए हैं।
Source - Hindustan
Article Advertisement
India
बिहार में एक ही दिन 17 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, 16 एक परिवार के, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 113 पर पहुंची
बिहार में 16 नए कोरोना पॉजिटिवा मरीजों की पहचान हुई। इसके साथ ही बिहार में कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा बढ़कर 113 पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसकी पुष्टि की गई है। सभी 16 कोरोना संक्रमित मरीज नालंदा के बिहारशरीफ में मिले। इनमेंसे 6 महिला और 10 पुरुष कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ ही नालंदा

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
SIR विवाद पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल; चुनाव आयोग ने अपने फैसलों पर दिया जवाब

India
SIR को लेकर चुनाव आयोग में मतभेद की रिपोर्ट पर घमासान, आयोग ने कहा- सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए

India
आधी रात को रिकवरी एजेंटों ने ट्रक उठाया, सुप्रीम कोर्ट ने फाइनेंस कंपनी को 15 लाख रुपये देने का आदेश दिया

Bihar
बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने पूरी की उम्मीदवारों की सूची, 8 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
