नयी दिल्ली, एक अप्रैल (भाषा) कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में शुरुआत हुई जिसमें 45 साल से ज्यादा उम्र के 65 लाख लोग शामिल होंगे।
टीकाकरण अभियान ऐसे समय हो रहा है जब बीते कुछ हफ्तों से कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है।
दिल्ली में 16 जनवरी को शुरू हुए पहले चरण में 3.6 लाख स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को टीका लगाया गया था।
दूसरे चरण में 60 साल से ज्यादा उम्र वालों और 45-59 साल के अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोगों को कोविड-रोधी टीके लगाए गए थे।
सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पूर्व में कहा था, “तीसरे चरण में एक जनवरी 2022 को 45 साल या उससे ज्यादा उम्र के हो रहे लोग टीकाकरण करवा सकेंगे, भले ही उन्हें पहले से कोई दूसरी बीमारी हो या न हो।” सरकारी और निजी केंद्रों में सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक टीकाकरण की सुविधा मिलेगी।
एक अधिकारी ने कहा कि सुबह नौ बजे से अपराह्न तीन बजे तक सिर्फ पंजीकृत लोगों को ही टीके लगाए जाएंगे।
गैरपंजीकृत लोग अपराह्न तीन बजे से रात नौ बजे के बीच टीके लगवा सकेंगे।
उन्होंने कहा कि टीका लगवाने के इच्छुक अर्ह लोगों को सिर्फ आधार कार्ड या कोई अन्य वैध पहचान-पत्र साथ रखना होगा।
राष्ट्रीय राजधानी में तीसरे चरण में कोविड-19 रोधी टीकाकरण की सुविधा 136 निजी अस्पतालों समेत 192 स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध होगी।
सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण मुफ्त होगा जबकि निजी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीके की प्रत्येक खुराक के लिये 250 रुपये लिये जाएंगे।
शहर के साकेत स्थिति मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियेलिटी हॉस्पीटल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सहर कुरैशी ने कहा, “हमनें टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत की है।
लोगों की आमद उम्मीद से कम (एक मार्च से अगर तुलना करें तो) है क्योंकि छुट्टी नहीं थी।
हालांकि शुक्रवार से शुरू हो रहे आगामी लंबे सप्ताहांत में यह संख्या बढ़ेगी।” उन्होंने कहा, “यहां 10 टीकाकरण केंद्र चलाए जा रहे हैं।
हमारे पास टीकों की पर्याप्त मात्रा है और रोजाना लगभग 2000 खुराक आसानी से दी जा सकती हैं।” कुरैशी ने कहा कि ऑनलाइन पंजीकरण कराने वालों के अलावा अस्पताल उन लोगों को भी टीके लगा रहा है जो यहां आकर अपना पंजीकरण करा रहे हैं।
कुछ टीकाकरण केंद्रों पर टीका लगवाने वालों की भीड़ रही जबकि कई अन्य पर टीका लगवाने के लिये आने वालों की संख्या सामान्य ही थी।
Article Advertisement
Politics
दिल्ली में 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों केलिये कोविड टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू
नयी दिल्ली, एक अप्रैल (भाषा) कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में शुरुआत हुई जिसमें 45 साल से ज्यादा उम्र के 65 लाख लोग शामिल होंगे। टीकाकरण अभियान ऐसे समय हो रहा है जब बीते कुछ हफ्तों से कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। दिल्ली में 16 जनवर

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Seemanchal
अररिया में नौकरी का मौका: 26 और 28 सितंबर को दो जॉब कैंप, 80 पदों पर भर्ती

Entertainment
Nani की The Paradise रिलीज, पहले शो के बाद सामने आया दर्शकों का रिएक्शन; जानिए फिल्म में क्या है खास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
