केंद्र सरकार ने किया साफ-नियामकों की मंजूरी के बाद ही किसी वैक्सीन को दी जाएगी मंजूरी, जानें-टीकाकरण से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों के जवाब देश में टीकाकरण को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।
इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने साफ किया है कि टीके के चयन और अप्रूवल को लेकर किसी तरह की जल्दबाजी नहीं की जाएगी।
कोविड-19 वैक्सीन के सुरक्षित और प्रभावी होने की आशंकाओं के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि टीके के चयन और अप्रूवल को लेकर किसी तरह की जल्दबाजी नहीं की जाएगी।
मंत्रालय ने कहा है कि सुरक्षा और कारगर होने के आधार पर नियामक संस्थानों की हरी झंडी मिलने के बाद ही देश में किसी वैक्सीन को मंजूरी दी जाएगी।
मंत्रालय का कहना है कि लोगों की सुरक्षा सर्वोपरि है और सुरक्षित टीकाकरण अभियान के लिए राज्यों को टीके के साइड इफेक्ट की स्थिति से निपटने के लिए पहले से बंदोबस्त करने के लिए भी कहा गया है।
आपात इस्तेमाल के लिए इन कंपनियों ने दिया है आवेदन देश के दवा नियामक भारतीय औषधि महानियंत्रक यानी डीजीसीआई के पास भारत बायोटेक, सीरम इंस्टीट्यूट और फाइजर ने अपने कोविड-19 टीकों के आपात इस्तेमाल की मंजूरी देने के लिए आवेदन दिए हैं।
डीजीसीआई के विशेषज्ञों की समिति इन आवेदनों पर बारीकी से गौर कर रही है।
बीते दिनों डीजीसीआई ने उक्त कंपनियों से ट्रायल के आंकड़ों को मांगा था।
नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वीके पॉल के मुताबिक, वैज्ञानिक आधार पर आवेदनों पर गौर किया जा रहा है।
टीका सुरक्षित हो और कोरोना के खिलाफ कारगर हो इस बारे में अवलोकन किया जा रहा है।
वैक्सीन लेना स्वैच्छिक लेकिन ये हैं अहम सवाल दरअसल मंत्रालय ने कोविड-19 टीके से जुड़े सवालों-जवाबों की सूची तैयार की है।
इसी में कुछ सवाल थे जैसे कि क्या सबके लिए टीका लेना जरूरी है... टीके से कितने दिनों में एंटीबॉडी तैयार होंगी... क्या कोविड-19 से उबर चुका व्यक्ति भी टीका ले सकता है।
मंत्रालय का कहना है कि सभी को टीका लेने की सलाह दी जाती है लेकिन वैक्सीन लेना स्वैच्छिक है।
टीके के लिए ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड जैसे दस्तावेज मान्य होंगे।
यही नहीं कैंसर, मधुमेह, हाइपरटेंशन जैसी बीमारियों से जूझ रहे मरीज भी वैक्सीन ले सकते हैं।
वैक्सीन से हो सकता है हल्का बुखार और दर्द स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कोविड से बचाव की वैक्सीन को तभी स्वीकृति दी जाएगी जब यह पूरी तरह से सुरक्षित साबित हो जाएगी।
इसके कुछ सामान्य से दुष्प्रभाव भी हैं, जैसे- वैक्सीन देने के बाद हल्का बुखार, इंजेक्शन लगाए जाने के स्थान पर दर्द आदि हो सकता है।
लेकिन यह गंभीर बात नहीं है।
यह कुछ घंटों बाद ठीक हो जाता है।
वैक्सीन की दो खुराक 28 दिनों के अंतर पर ली जाती हैं और उसके दो सप्ताह बाद यह अपना असर दिखाते हुए शरीर में एंटीबॉडी पैदा कर देती है।
पैदा होने वाली रोग प्रतिरोधक क्षमता के चलते वैक्सीन लेने वाला व्यक्ति कोरोना वायरस के हमले से खुद को सुरक्षित रख पाता है।
source-jagran
Article Advertisement
Politics
केंद्र सरकार ने किया साफ Covid19 वैक्सीन को दी जाएगी मंजूरी जानें-टीकाकरण से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों के जवाब
केंद्र सरकार ने किया साफ-नियामकों की मंजूरी के बाद ही किसी वैक्सीन को दी जाएगी मंजूरी, जानें-टीकाकरण से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों के जवाब देश में टीकाकरण को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने साफ किया है कि टीके के चयन और अप्रूवल को लेकर किसी तरह की जल्दबाज

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Bihar
बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने पूरी की उम्मीदवारों की सूची, 8 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Seemanchal
कटिहार में फिर बारिश का अलर्ट, धान की फसल को लेकर किसानों की बढ़ी चिंता
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15144 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15144 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
