नयी दिल्ली, 13 दिसंबर (भाषा) भारत में कोविड-19 से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 98.57 लाख हो गई है, जिनमें से 93.57 लाख लोग बीमारी से उबर चुके हैं और इसके साथ ही लोगों के संक्रमणमुक्त होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 94.93 प्रतिशत हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण के 30,254 नए मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 98,57,029 हो गई है, जिनमें से 391 और लोगों की मौत होने के बाद संक्रमण से मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,43,019 हो गई।
बीमारी से अब तक उबर चुके लोगों की संख्या बढ़कर 93,57,464 हो गई है और लोगों के संक्रमण मुक्त होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 94.93 प्रतिशत हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है।
कोविड-19 से संक्रमित उपचाराधीन लोगों की संख्या लगातार सातवें दिन चार लाख से कम बनी हुई है।
आंकड़ों के अनुसार, देश में इस समय 3,56,546 संक्रमितों का उपचार चल रहा है जो कुल मामलों का 3.62 प्रतिशत हैं।
देश में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख से ज्यादा हो गयी थी।
इसके बाद 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को संक्रमितों की कुल संख्या 40 लाख से ज्यादा हो गयी।
इसके बाद 16 सितंबर को संक्रमण के 50 लाख से ज्यादा मामले हो गए और 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को संक्रमितों की संख्या 90 लाख से ज्यादा हो गयी।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, 12 दिसंबर तक देश में 15,37,11,833 नमूनों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से शनिवार को 10,14,434 नमूनों की जांच की गई।
देश में पिछले 24 घंटे में 391 और लेागों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 80, दिल्ली में 47, पश्चिम बंगाल में 44, केरल में 32, उत्तर प्रदेश में 31 और पंजाब में 21 लोगों की मौत हुई है।
देश में संक्रमण से अब तक कुल 1,43,019 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से महाराष्ट्र में 48,139, कर्नाटक में 11,939, तमिलनाडु में 11,883, दिल्ली में 9,981, पश्चिम बंगाल में 9,010, उत्तर प्रदेश में 8,056, आंध्र प्रदेश में 7,052 और पंजाब में 5,057 लोगों की मौत हुई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण जान गंवाने वाले 70 फीसदी से अधिक लोग अन्य रोगों से भी पीड़ित थे।
Article Advertisement
India
भारत में कोविड-19 से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 98.57 लाख हो गई है
नयी दिल्ली, 13 दिसंबर (भाषा) भारत में कोविड-19 से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 98.57 लाख हो गई है, जिनमें से 93.57 लाख लोग बीमारी से उबर चुके हैं और इसके साथ ही लोगों के संक्रमणमुक्त होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 94.93 प्रतिशत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
SIR विवाद पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल; चुनाव आयोग ने अपने फैसलों पर दिया जवाब

India
SIR को लेकर चुनाव आयोग में मतभेद की रिपोर्ट पर घमासान, आयोग ने कहा- सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए

India
आधी रात को रिकवरी एजेंटों ने ट्रक उठाया, सुप्रीम कोर्ट ने फाइनेंस कंपनी को 15 लाख रुपये देने का आदेश दिया

Bihar
बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने पूरी की उम्मीदवारों की सूची, 8 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15144 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15144 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
