अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
अररिया में नौकरी का मौका: 26 और 28 सितंबर को दो जॉब कैंप, 80 पदों पर भर्तीफरक्का संधि के नवीनीकरण के खिलाफ JDU का अभियान, बिहार के 12 जिलों में चलेगा नीतीश संवादSIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाबNani की The Paradise रिलीज, पहले शो के बाद सामने आया दर्शकों का रिएक्शन; जानिए फिल्म में क्या है खासSIR विवाद पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल; चुनाव आयोग ने अपने फैसलों पर दिया जवाबनितिन नवीन का बड़ा फैसला, सौदान सिंह को मिली बिहार-झारखंड की अहम जिम्मेदारी; भीखू भाई दलसानिया पर भरोसा काय...भारत-नेपाल सीमा पर 4 दिन चलेगी शौर्य जागरण यात्रा: बजरंग दल ने SP को सौंपा पत्र, सीमा चौकियों के बीच तालमेल......तो हम ज्ञानेश कुमार को गोली मार देंगे, मुख्य चुनाव आयुक्त पर बोले VIP चीफ मुकेश सहनीबिहार विधानसभा की समिति 25 से यात्रा परफल्गु नदी में समाएंगी कई नदियां, सम्राट सरकार ने बनाई साल भर पानी से लबालब रखने की योजना, ₹996 करोड़ होंगे ...319 करोड़ से 3500 करोड़ तक... जमुई कांड पर शिवानंद ने खोली शराबबंदी से पहले की कहानीअररिया में नौकरी का मौका: 26 और 28 सितंबर को दो जॉब कैंप, 80 पदों पर भर्तीफरक्का संधि के नवीनीकरण के खिलाफ JDU का अभियान, बिहार के 12 जिलों में चलेगा नीतीश संवादSIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाबNani की The Paradise रिलीज, पहले शो के बाद सामने आया दर्शकों का रिएक्शन; जानिए फिल्म में क्या है खासSIR विवाद पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल; चुनाव आयोग ने अपने फैसलों पर दिया जवाबनितिन नवीन का बड़ा फैसला, सौदान सिंह को मिली बिहार-झारखंड की अहम जिम्मेदारी; भीखू भाई दलसानिया पर भरोसा काय...भारत-नेपाल सीमा पर 4 दिन चलेगी शौर्य जागरण यात्रा: बजरंग दल ने SP को सौंपा पत्र, सीमा चौकियों के बीच तालमेल......तो हम ज्ञानेश कुमार को गोली मार देंगे, मुख्य चुनाव आयुक्त पर बोले VIP चीफ मुकेश सहनीबिहार विधानसभा की समिति 25 से यात्रा परफल्गु नदी में समाएंगी कई नदियां, सम्राट सरकार ने बनाई साल भर पानी से लबालब रखने की योजना, ₹996 करोड़ होंगे ...319 करोड़ से 3500 करोड़ तक... जमुई कांड पर शिवानंद ने खोली शराबबंदी से पहले की कहानी

Article Advertisement

India

भारत में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़े, 62,258 नए मामले सामने आए

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 62,258 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही शनिवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,19,08,910 हो गई। यह इस वर्ष की अब तक की सर्वाधिक संख्या है। शनिवार को अद्यतन किए गए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार यह जानकारी सामने आई है। मंत्रालय के आँकड़ों

भारत में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़े, 62,258 नए मामले सामने आए

Article Advertisement

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 62,258 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही शनिवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,19,08,910 हो गई। यह इस वर्ष की अब तक की सर्वाधिक संख्या है। शनिवार को अद्यतन किए गए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार यह जानकारी सामने आई है। मंत्रालय के आँकड़ों के अनुसार, लगातार 17वें दिन नए मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। देश में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,52,647 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 3.80 प्रतिशत है, जबकि मरीजों के ठीक होने की दर घटकर 94.85 प्रतिशत रह गई है। देश में 24 घंटे की अवधि में 62,258 नए मामले सामने आए, जो 16 अक्टूबर, 2020 के बाद एक दिन में सर्वाधिक हैं। संक्रमण से 291 और मरीजों की मौत होने से देश में इस महामारी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,61,240 हो गई। पिछले साल 16 अक्टूबर को 24 घंटे के अंतराल में संक्रमण के 63,371 नए मामले सामने आए थे। आँकड़ों में कहा गया है कि अब तक इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,12,95,023 हो गई है, जबकि संक्रमण से मृत्यु दर घटकर 1.35 फीसदी तक रह गई है। भारत में कोविड-19 मामलों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी, यह संख्या 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के आंकड़ा को पार कर गई थी। यह 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गई थी। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, 26 मार्च तक देशभर में 23,97,69,553 नमूनों की जांच की जा चुकी है, शुक्रवार को 11,64,915 नमूनों की जांच हुई है। देश में हुई 291 नई मौतों में 112 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं, जबकि पंजाब में 59, छत्तीसगढ़ में 22, केरल में 14 और कर्नाटक में 13 मौतें हुई हैं। देश में संक्रमण से अब तक कुल 1,61,240 मौतें हुई हैं, जिनमें महाराष्ट्र में 53,907, तमिलनाडु में 12,650, कर्नाटक में 12,484, दिल्ली में 10,987, पश्चिम बंगाल में 10,320, उत्तर प्रदेश में 8,779 , आंध्र प्रदेश में 7,203 और पंजाब में 6,576 मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि हमारे आँकड़ों का आईसीएमआर के आँकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read