चीन का दुनियाभर की कंपनियों में भारी निवेश है।
अभी वैश्विक बाजारों में गिरावट के बाद दिग्गज कंपनियों के शेयर काफी सस्ते हो गए हैं।
ऐसे में चीन ने आक्रामक ढंग से भारत समेत अमेरिका, यूरोप की कंपनियों में निवेश तेज कर दिया है।
बीते दिनों चीन के केंद्रीय बैंक पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना ने भारत की एचडीएफसी में हिस्सेदारी बढ़ाकर एक फीसदी से अधिक कर ली।
सरकार ने चीन समेत पड़ोसी देशों से आने वाले विदेशी निवेश के नियम कड़े कर दिए।
विशेषज्ञों के अनुसार चीन के निवेश पर पूरी पाबंदी भी नहीं लगा सकते हैं।
पैनी नजर रख अंकुश रख सकता है।
बता दें कि कोरोना वायरस के कहर की वजह से पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था बेपटरी हो गई है।
ऐसे में चीन कई बड़े दांव खेलने की कोशिशों में जुटा है।
ड्रैगन की एक अरब डॉलर से अधिक पूंजी वाली कंपनियों पर नजर है।
आपके घर में इन कंपनियों की पहुंच खाने, खिलौने, मोबाइल, ऑटोमोबाइल, वित्तीय लेनदेन, घरों की लाइट से मनोरंजन के क्षेत्र में चीनी कंपनियां भारत के घर-घर में हैं।
पेटीएम, स्विगी, बाइट डांस, शियोमी, स्नैपडील, ओला, टिकटॉक और जोमैटो समेत कई कंपनियों में चीन ने निवेश कर रखा है।
यूसी ब्राउजर के रूप में सीधे पहुंच भारत में है।
इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद, इस्पात, दवा क्षेत्र में चीनी कंपनियों का भारतीय बाजार पर दबदबा है।
तकनीक के दम पर राज चीन तकनीक के दम पर दुनियाभर के बाजारों पर राज कर रहा है।
चिकित्सा, अंतरिक्ष, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल प्रौद्योगिकी समेत कई मामलों में वह दुनिया के कई देशों से आगे है।
विशेषज्ञों का कहना है कि तकनीक में चीन की महारत को देखते हुए अगर पाबंदी लगाई तो हमें सस्ती तकनीक मिलनी बंद हो जाएगी।
डाटा चोरी होने का खतरा चीन की पहुंच भारत के करोड़ों उपभोक्ताओं तक है।
इससे करोड़ों लोगों के डाटा चोरी होने का खतरा है।
विशेषज्ञों का कहना है कि चीनी मोबाइल कंपनियों में 50 से अधिक एप पहले से इन्सटॉल होते हैं।
वहीं चीन में बने एप कई तरह की ऐसी जानकारी मांगते हैं जिसकी उस काम से कोई मतलब नहीं होता है।
वह एप खतरा बन सकते हैं।
नियमों में बदलाव पाकिस्तान और बांग्लादेश को छोड़कर किसी अन्य पडोसी देश से आने वाले विदेश निवेश के लिए सरकार की मंजूरी जरूरी नहीं होती थी।
लेकिन पिछले दिनों एचडीएफसी में चीन के केन्द्रीय बैंक की हिस्सेदारी बढ़ने के बाद भारत ने नियम बदल दिए हैं।
चीन सहित सभी पड़ोसी देशों से आने वाले निवेश के लिए सरकार की मंजूरी जरूरी होगी।
चीन की कंपनियों का निवेश स्नैपडील-अलीबाबा: 70 करोड़ डॉलर पेटीएम-अलीबाबा: 55 करोड़ डॉलर ओला-टेंनसेंट: 50 करोड़ डॉलर स्विगी-टेंनसेंट, माएटुआन डिनपिंग: 50 करोड़ डॉलर बिग बास्केट-अलीबाबा :25 करोड़ डॉलर जोमैटो-अलीबाबा :20 करोड़ डॉलर ड्रीम 11-टेंनसेंट: 15 करोड़ डॉलर हाइक-टेंनसेंट :15 करोड़ डॉलर Source:- Hindustan
Article Advertisement
Business
कोरोना कहर: मौके की तलाश में है ड्रैगन, मोदी सरकार रख रही भारत में चीन के निवेश पर पैनी नजर
चीन का दुनियाभर की कंपनियों में भारी निवेश है। अभी वैश्विक बाजारों में गिरावट के बाद दिग्गज कंपनियों के शेयर काफी सस्ते हो गए हैं। ऐसे में चीन ने आक्रामक ढंग से भारत समेत अमेरिका, यूरोप की कंपनियों में निवेश तेज कर दिया है। बीते दिनों चीन के केंद्रीय बैंक पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना ने भारत की एचडीएफसी मे

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Business
Starbucks भारत में खोलेगा बड़ा Technology Hub, Chennai में करीब 800 टेक प्रोफेशनल्स की होगी भर्ती

Business
Tata Sons में बड़ा बोर्डरूम विवाद, Noel Tata ने N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति पर उठाए कानूनी सवाल

Business
कच्चा तेल $100 के करीब: क्या भारत में फिर महंगा होगा Petrol-Diesel? US-Iran हमलों से बढ़ा खतरा

Bihar
बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने पूरी की उम्मीदवारों की सूची, 8 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
