भारत सरकार की ओर से कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए अलग-अलग स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं. इसी क्रम में अब Aarogya Setu नाम का एक स्मार्टफोन ऐप लॉन्च किया गया है, जो आपको बताएगा कि आप किसी कोरोना वायरस (COVID-19) संक्रमित व्यक्ति के पास से गुजरे हैं या फिर संपर्क में आए हैं. आरोग्य सेतु ऐप ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन्स और आईफोन दोनों के लिए उपलब्ध है. यह ऐप ब्लूटूथ, लोकेशन और मोबाइल नंबर की मदद से चेक करता है कि आप किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में तो नहीं आए, जिसमें कोरोना संक्रमण मिला हो. ऐप में और भी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे COVID-19 हेल्प सेंटर्स और सेल्फ असेसमेंट टेस्ट शामिल हैं, जिससे आप चेक कर सकते हैं कि आप पर इस संक्रमण का खतरा तो नहीं है. ऐसे करें डाउनलोड आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने के लिए ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स को प्ले स्टोर और आईफोन यूजर्स को ऐप स्टोर में जाकर आरोग्य सेतु सर्च करना है. यह ऐप दिल जैसे आइकन के साथ दिख जाएगा, जिसे आप इंस्टॉल कर सकते हैं. आरोग्य सेतु ऐप इंस्टॉल करने के बाद पहली बार इसे ओपन करेंगे तो कुछ परमिशंस भी देनी होंगी. यह ऐप आपके मोबाइल नंबर, ब्लूटूथ और लोकेशन डेटा की मदद से पता करता है कि आप सुरक्षित हैं या फिर आप पर संक्रमण का खतरा है. आरोग्य सेतु ऐप इस्तेमाल करने के लिए ब्लूटूथ और जीपीएस का ऐक्सेस देने के बाद आपको मोबाइल नंबर रजिस्टर करना होगा. इस नंबर पर आने वाले ओटीपी की मदद से आप खुद को वेरिफाइ कर सकेंगे. इसके बाद आप चाहें तो नाम, उम्र, प्रफेशन जैसे और कुछ डीटेल्स भर सकते हैं लेकिन यह भरना जरूरी नहीं है. आप कोरोनो से लड़ने में मदद करने के लिए वॉलेंटियर बनना चाहें तो यहीं उसके लिए भी इनरोल कर सकते हैं. आपके लोकेशन डीटेल्स और सोशल ग्राफ के आधार पर आरोग्य सेतु ऐप बताएगा कि आप लो-रिस्क या फिर हाई-रिस्क किस कैटिगरी में हैं. अगर आप हाई-रिस्क पर होंगे तो ऐप आपको अलर्ट करते हुए टेस्ट सेंटर विजिट करने की सलाह भी देगा. आरोग्य सेतु ऐप पर अलग-अलग राज्यों में खास कोरोना वायरस संक्रमण से लड़ने के लिए बनाए गए हेल्प सेंटर्स के फोन नंबरों की पूरी लिस्ट दी गई है. आरोग्य सेतु ऐप में आपको सेल्फ असेसमेंट टेस्ट का ऑप्शन भी दिया गया है. यहां आसान सवालों के आपको जवाब देने होंगे और पता लग जाएगा कि आपको कोरोना संक्रमण होने का खतरा है या फिर आप सुरक्षित हैं. ऐप में बताया गया है कि अगर आपमें कोरोना वायरस संक्रमण से जुड़े लक्षण जैसे- लगातार बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ दिखाई दें तो आपको क्या करना चाहिए. यह सेल्फ आइसोलेशन के बारे में भी यूजर्स को जानकारी देता है. कोरोना वायरस ट्रैकर आरोग्य सेतु ऐप 11 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है. इनमें इंग्लिश, हिन्दी, गुजराती, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, उड़िया, मराठी, बांग्ला और पंजाबी शामिल है
Article Advertisement
Crime
कोरोना ट्रैकर ऐप आरोग्य सेतु, ऐसे सुरक्षित रहेंगे आप
भारत सरकार की ओर से कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए अलग-अलग स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं. इसी क्रम में अब Aarogya Setu नाम का एक स्मार्टफोन ऐप लॉन्च किया गया है, जो आपको बताएगा कि आप किसी कोरोना वायरस (COVID-19) संक्रमित व्यक्ति के पास से गुजरे हैं या फिर संपर्क में आए हैं. आरोग्य सेतु ऐप ऐंड्

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Bihar
बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने पूरी की उम्मीदवारों की सूची, 8 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
