अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: इस रूट की 35 ट्रेनें कैंसिल, वंदे भारत समेत 33 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्टबिहार का नया डीजीपी कौन होगा? प्रीता वर्मा अभी सबसे सीनियर IPS; अब यूपीएससी पैनल पर टिकी नजरें'रॉल्स-रॉयस में घूमने वाली मोहतरमा विधायक हॉलैंड में लुत्फ उठा रहीं', मैथिली ठाकुर के फॉरेन टूर पर धधकी सियासी आगबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 28 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारIPS विनय कुमार के VRS के साथ बिहार में न्यू DGP की रेस, प्रीता वर्मा पर लगेगी मुहर या कोई तीसरा मारेगा बाजी?Bihar Mausam: आज मुजफ्फरपुर समेत 12 जिलों में बारिश, साइक्लोन अर्नब से गंडक-कोसी में उफान, 17 जिलों में बाढ...आज का मौसम 28 सितंबर: समंदर में जागा कुंभकरण तो बंगाल-बिहार से UP तक में भारी तबाही, दिल्‍ली-NCR पर नया खतर...नेहा बोरा का तेवर नई सियासी संभावना का संकेत! बिहार के इस नेता को स्टूडेंट लीडर में दिखी विशेष राजनीतिक प्रतिभाGodda News: झारखंड-बिहार संपर्क मार्ग बदहाल, संग्रामपुर पुल पर राहगीर परेशानभारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व आपसी समन्वय को मजबूत करने पर जोरभारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी पर विराम लगाने का अल्टीमेटमरेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: इस रूट की 35 ट्रेनें कैंसिल, वंदे भारत समेत 33 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्टबिहार का नया डीजीपी कौन होगा? प्रीता वर्मा अभी सबसे सीनियर IPS; अब यूपीएससी पैनल पर टिकी नजरें'रॉल्स-रॉयस में घूमने वाली मोहतरमा विधायक हॉलैंड में लुत्फ उठा रहीं', मैथिली ठाकुर के फॉरेन टूर पर धधकी सियासी आगबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 28 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारIPS विनय कुमार के VRS के साथ बिहार में न्यू DGP की रेस, प्रीता वर्मा पर लगेगी मुहर या कोई तीसरा मारेगा बाजी?Bihar Mausam: आज मुजफ्फरपुर समेत 12 जिलों में बारिश, साइक्लोन अर्नब से गंडक-कोसी में उफान, 17 जिलों में बाढ...आज का मौसम 28 सितंबर: समंदर में जागा कुंभकरण तो बंगाल-बिहार से UP तक में भारी तबाही, दिल्‍ली-NCR पर नया खतर...नेहा बोरा का तेवर नई सियासी संभावना का संकेत! बिहार के इस नेता को स्टूडेंट लीडर में दिखी विशेष राजनीतिक प्रतिभाGodda News: झारखंड-बिहार संपर्क मार्ग बदहाल, संग्रामपुर पुल पर राहगीर परेशानभारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व आपसी समन्वय को मजबूत करने पर जोरभारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी पर विराम लगाने का अल्टीमेटम

Article Advertisement

Sports

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में भारतीय फुटबॉलर ने दिया अपना खून

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में भारतीय फुटबॉलर ने दिया अपना खून देश में तबाही मचा रही कोरोना वायरस संकट के बीच जहां एक तरफ खिलाड़ी और हस्तियां दान दे रहे हैं और लोगों के बीच खाना बांट रहे हैं तो वहीं, दूसरी तरफ कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जो संकट की इस मुश्किल समय में जरूरतमंद लोगों को अपना खून देने से भी पी

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में भारतीय फुटबॉलर ने दिया अपना खून

Article Advertisement

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में भारतीय फुटबॉलर ने दिया अपना खून देश में तबाही मचा रही कोरोना वायरस संकट के बीच जहां एक तरफ खिलाड़ी और हस्तियां दान दे रहे हैं और लोगों के बीच खाना बांट रहे हैं तो वहीं, दूसरी तरफ कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जो संकट की इस मुश्किल समय में जरूरतमंद लोगों को अपना खून देने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। भारतीय फुटबॉल टीम के स्ट्राइकर जेजे लालपेखलुआ ने कोविड-19 महामारी से पैदा हुई परिस्थितियों में मिजोरम में जरूरतमंद लोगों को बचाने के लिए खुद रक्तदान करने का फैसला किया है, क्योंकि वहां खून मिलने में काफी दिक्कत हो रही है। भारत में कोरोना वायरस के कारण 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है और इसे बढ़ाया भी जा सकता है। इस फुटबॉलर ने कहा, ''लॉकडाउन के कारण 'ब्लड यूनिट्स आसानी से उपलब्ध नहीं हैं। इसलिए 'यंग मिजो एसोसिएशन (वाईएमए) से जुड़े अस्पतालों को मदद की जरूरत है। जब यह खबर मेरे पास पहुंचीं तो मैं जानता था कि मुझे क्या करना है।'' उन्होंने कहा,''आप ऐसी परिस्थितियों में चुप नहीं बैठ सकते हैं। वह तुरंत रक्तदान के लिए मिजोरम के डर्टलैंग के के साईनोड अस्पताल पहुंच गए।'' उन्होंने कहा, ''हमने योजना बनाई। हम वाईएमए के अस्पताल में पहुंचे। हम 33 लोग गए थे, जिनमें से 27 को रक्तदान करने के लिए फिट माना गया।'' जेजे ने कहा, ''मैंने बहुत छोटी सी भूमिका अदा की, लेकिन यह काफी संतोषजनक है। मैं भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं, जिसने मुझे ऐसा करने की हिम्मत दी।'' यह 29 साल का फुटबॉलर पहले भी जरूरत के समय मिजोरम में मदद कर चुका है। लालपेखलुआ ने आखिरी बार पिछले वर्ष एएफसी एशिया कप में खेला था और उन्हें कतर के खिलाफ मुकाबले के लिए राष्ट्रीय शिविर के लिए बुलाया गया था, लेकिन यह मुकाबला स्थगित करना पड़ा था। Source :- Hindustan

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read