भारत (India) में गुरुवार को 10,158 नए कोविड-19 (COVID-19) संक्रमण मामलों की सूचना मिली है, जो बुधवार को आए मामलों की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक हैं. गुरुवार के आंकड़े आठ महीने बाद इतनी उछाल दिखा रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के आधार पर कोरोना के सक्रिय संक्रमणों को 44,998 तक बढ़ा दिया. बुधवार को कोरोना संक्रमण (Corona Infection) के देश में 7,830 मामले दर्ज किए गए थे, जबकि मंगलवार को कुल 5,676 मामले सामने आए थे. अब तक कुल 4,42,10,127 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं और रिकवरी दर (Corona Recovery Rate) बढ़कर 98.71 फीसदी हो गई है. इस बीच 19 नई मौतों के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,035 हो गई है. एम्स दिल्ली ने जारी की एडवाइजरी कोरोना की दैनिक सकारात्मकता दर 4.42 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर 4.02 प्रतिशत दर्ज की गई है. सक्रिय मामले अब कुल संक्रमणों का 0.10 प्रतिशत हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार राष्ट्रव्यापी कोविड-19 रिकवरी दर 98.71 प्रतिशत है, कोरोना से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई. मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक देश में कोविड वैक्सीन की अब तक 220,66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं. देश में कोविड-19 के मामलों में तेज वृद्धि देखी जा रही है. ऐसे में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)-दिल्ली ने अपने कर्मचारियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है. कुछ कर्मियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद एम्स की एडवाइजरी में कोविड-19 के संदर्भ उचित व्यवहार का पालन करने को कहा गया है. मॉक ड्रिल से पता चला 90 फीसदी की है तैयारी गौरतलब है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राष्ट्रव्यापी स्तर पर मॉक ड्रिल आयोजित की गई थी. मॉक ड्रिल के बाद साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार देश भर में 36,592 स्वास्थ्य सुविधाओं में 90 फीसदी से अधिक आईसोलेशन, ऑक्सीजन और आईसीयू बेड कोविड -19 रोगियों के इलाज के लिए तैयार है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि वर्तमान में 2.18 लाख आइसोलेशन बेड, 3.04 लाख ऑक्सीजन बेड और वेंटिलेटर वाले 54,040 आईसीयू बेड उपलब्ध हैं.
Article Advertisement
India
Corona Surge: संक्रमण मामलों में 30 फीसदी की भारी वृद्धि, 10,158 नए कोविड मामले दर्ज
भारत (India) में गुरुवार को 10,158 नए कोविड-19 (COVID-19) संक्रमण मामलों की सूचना मिली है, जो बुधवार को आए मामलों की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक हैं. गुरुवार के आंकड़े आठ महीने बाद इतनी उछाल दिखा रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के आधार पर कोरोना के सक्रिय संक्रमणों को 44,998 तक बढ़ा दिया. बुधवा

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

India
गुजरात को 35 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, रेल और सड़क नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार

India
भारत की सैन्य शक्ति को बड़ा विस्तार: 1.10 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उपकरणों की खरीद को मंजूरी

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15132 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5648 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15132 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5648 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
