अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
ट्रेन से गिरकर बिहार के युवक की मौतबिहार में कानून का राज नहंी : प्रशांत किशोरJamui News: राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में स्टार्टअप बिहार आइडिया बूट कैंप का आयोजनधनकुबेर ADM रविंद्र और पत्नी स्वाती के बैंक खाते सील होंगे; निगरानी रेड में करोड़ों की संपत्ति का खुलासाAra News: जगजीवन कॉलेज में स्टार्टअप बिहार आइडिया बूटकैंपBihar Flood : गंडक के दबाव से फिर टूटा रिंग बांध, पूर्वी चंपारण के कई टोलों में फैला पानीGoogle देगा बिहार के शिक्षकों को AI ट्रेनिंग, स्मार्ट क्लास से डिजिटल लाइब्रेरी तक होगा कामसुपौल : कोसी नदी में बहकर आ रहे 400 किलो गांजा बरामदबिहार बोर्ड ने डिजिलॉकर पर डाली 10वीं-12वीं मार्कशीट और सर्टिफिकेट, ऐसे करें डाउनलोडबिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें: नीतीश के पास पहुंचा जदयू नेताओं का विवाद, TRE-4 में 932 सीटें बढ़ी, BJP विधायक क...लदनियां में 106 लीटर शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार: पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा से आरोपी को पकड़ा , न्यायिक हि...ट्रेन से गिरकर बिहार के युवक की मौतबिहार में कानून का राज नहंी : प्रशांत किशोरJamui News: राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में स्टार्टअप बिहार आइडिया बूट कैंप का आयोजनधनकुबेर ADM रविंद्र और पत्नी स्वाती के बैंक खाते सील होंगे; निगरानी रेड में करोड़ों की संपत्ति का खुलासाAra News: जगजीवन कॉलेज में स्टार्टअप बिहार आइडिया बूटकैंपBihar Flood : गंडक के दबाव से फिर टूटा रिंग बांध, पूर्वी चंपारण के कई टोलों में फैला पानीGoogle देगा बिहार के शिक्षकों को AI ट्रेनिंग, स्मार्ट क्लास से डिजिटल लाइब्रेरी तक होगा कामसुपौल : कोसी नदी में बहकर आ रहे 400 किलो गांजा बरामदबिहार बोर्ड ने डिजिलॉकर पर डाली 10वीं-12वीं मार्कशीट और सर्टिफिकेट, ऐसे करें डाउनलोडबिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें: नीतीश के पास पहुंचा जदयू नेताओं का विवाद, TRE-4 में 932 सीटें बढ़ी, BJP विधायक क...लदनियां में 106 लीटर शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार: पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा से आरोपी को पकड़ा , न्यायिक हि...

Article Advertisement

Seemanchal

अररिया: पलायन बना युवकों की मजबूरी

अररिया: पलायन बना युवकों की मजबूरी गरीबी की कोख से पैदा होने की खता ने मजदूर बना दिया। मजदूरी नहीं मिली तो मजबूरी में काम की तलाश में पलायन करना पड़ा। पलायन करने की मजबूरी अब दस्तूर बन गया हैं। लेकिन हालत यह कि भरगामा प्रखंड के सुदूरवर्ती हिंगवा, हरिपुर कला, वीरनगर, विषहरिया, अकरथापा, नया भरगामा सहित

अररिया: पलायन बना युवकों की मजबूरी

Article Advertisement

अररिया: पलायन बना युवकों की मजबूरी गरीबी की कोख से पैदा होने की खता ने मजदूर बना दिया। मजदूरी नहीं मिली तो मजबूरी में काम की तलाश में पलायन करना पड़ा। पलायन करने की मजबूरी अब दस्तूर बन गया हैं। लेकिन हालत यह कि भरगामा प्रखंड के सुदूरवर्ती हिंगवा, हरिपुर कला, वीरनगर, विषहरिया, अकरथापा, नया भरगामा सहित प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी भागों के आधा दर्जन गांव के अधिकांश लोग रोजी रोटी की तलाश में दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता, असम, पंजाब और राजस्थान आदि महानगरों और दूसरे देशों में जाते हैं, लेकिन महानगरों की फैक्ट्रियां भी गरीबों के लिए महफूज नहीं रहीं। फैक्ट्रियों में अक्सर होते हादसे गरीबों की जिंदगी निगल रहे हैं। घर वालों पर विपत्तियों का पहाड़ टूट रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को हुए हादसे में भरगामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हिंगवा के दो मजदूरों की मौत हो गई। दो बाल मजदूर जख्मी होकर अस्पतालों में ईलाजरत हैं, जिन दो लोगों की मौत हुई है, उनके परिवार के लोग बदहवास हैं। हादसे में किसी के मांग का सिंदूर मिट गया तो किसी के बुढ़ापे का सहारा छीन गया है। किसी की उम्मीदें आग की लपटों में खाक हो गई तो किसी के जिंदगी जीने का मकसद छीन गया है। गरीबी की मजबूरी ने एक साथ दो परिवारों की खुशियां निगल ली है। हादसा दिल्ली में हुआ है, लेकिन चीत्कार में भरगामा प्रखंड के तमाम गांव डूबे हैं। अब सवाल उठता है कि मृतक दोनों भाई के कुनबे का क्या होगा। क्या दोनों भाई के झोपडी का घर पक्के मकान में तब्दील हो पाएगा। उन बच्चों का क्या होगा जिसे यह नहीं पता कि उसके अब्बा अब कभी लौटकर नहीं आएंगे। उल्लेखनीय है कि भरगामा प्रखंड के दक्षिणी भाग के एक दर्जन गांव सड़क, शिक्षा, शुद्ध पेयजल समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं से कोसों दूर है। अधिकांश लोग बाहरों में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। वीरनगर, विषहरिया, हिंगवा, नया भरगामा, अकरथापा, बरमोतरा, मझौआ, समेत सुदूरवर्ती आधा दर्जन इस प्रखंड में ऐसे गांव हैं जहां से सीधा सड़क भरगामा प्रखंड मुख्यालय आने के लिए भी नहीं है। लोग अगर बीमार हो जाए तो 20 किमी पर भरगामा अस्पताल व पूर्णिया जिला का बनमनखी अस्पताल जाना पड़ता है। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read