मुंबई, 22 नवंबर (भाषा) स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा हास्य कलाकार भारती सिंह की गिरफ्तारी के एक दिन बाद रविवार को उनके पति हर्ष लिंबाचिया को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि भारती सिंह के उपगनरीय इलाके अंधेरी स्थित उनके घर से गांजा बरामद होने के बाद शनिवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।
एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े ने बताया कि उनके पति को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सिंह और उनके पति पर गांजा सेवन का आरोप है।
उन्होंने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार दो अन्य लोगों के साथ दंपति को चिकित्सकीय जांच के बाद यहां एक अदालत में पेश किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ संबंधी कानून के प्रावधानों के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने पहले बताया था कि एक गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को एनसीबी ने मनोरंजन जगत में कथित नशीले पदार्थ के सेवन की जांच के सिलसिले में सिंह के घर और कार्यालय की तलाशी ली और तलाश के दौरान उनके घर से 86.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
एनसीबी की एक विज्ञप्ति में पहले बताया गया था, ‘‘ भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने गांजे का सेवन करना स्वीकार किया है।’’ ब्यूरो के एक अधिकारी ने कहा कि सिंह के घर से कथित तौर पर बरामद मात्रा कानून के तहत "छोटी मात्रा" है।
एक हजार ग्राम गांजे तक को छोटी मात्रा माना जाता है और इसके लिए छह महीने तक की जेल या 10,000 रुपये का जुर्माना या दोनों सजा हो सकती है।
वाणिज्यिक मात्रा (20 किलोग्राम या इससे अधिक) होनेपर 20 साल तक की जेल हो सकती है।
इसके बीच की मात्रा के लिए 10 साल की जेल की सजा हो सकती है।
अधिकारी ने बताया, ‘‘सिंह का नाम एक मादक पदार्थ तस्कर से पूछताछ के दौरान सामने आया था।" भारती सिंह टीवी पर कई कॉमेडी और रियलिटी शो में दिखती रही हैं।
एनसीबी जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में मादक पदार्थों के कथित सेवन की जांच कर रही है।
Article Advertisement
Crime
कॉमेडियन भारती सिंह के पति मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तार
मुंबई, 22 नवंबर (भाषा) स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा हास्य कलाकार भारती सिंह की गिरफ्तारी के एक दिन बाद रविवार को उनके पति हर्ष लिंबाचिया को भी गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि भारती सिंह के उपगनरीय इलाके अंधेरी स्थित उनके घर से गांजा बरामद होने के बाद शनिवार को उन्हें गिरफ्तार

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Bihar
बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने पूरी की उम्मीदवारों की सूची, 8 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15144 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15144 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
