पटना -मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में शराब के धंधेबाज तो पहले से मेरे खिलाफ हैं।
अब जिनको शराब नहीं मिल रही, वह भी मुझे हटाना चाहते हैं।
कर्पूरी ठाकुर ने बिहार में शराबबंदी लागू की, तो उनको दो-सवा दो साल में ही तरह-तरह से परेशान करके कुर्सी से हटा दिया गया।
मगर बिहार की जनता का रुख सकारात्मक है।
इसलिए मुझे ऐसे लोगों की परवाह नहीं है।मुख्यमंत्री ने कहा कि शराबबंदी से बिहार में खुशहाली आई है।
चारों ओर सुख शांति का माहौल कायम हुआ।
पहले बड़ी संख्या में बिहारवासी अपनी गाढ़ी कमाई का मोटा हिस्सा शराब में बर्बाद कर देते थे।
शराबबंदी से उनके परिवार में महिलाएं काफी खुश हैं।
दूसरे राज्यों के लोग बिहार में शराबबंदी की सफलता और समाज में आए सकारात्मक बदलाव का अध्ययन कर रहे हैं।
कुछ पढ़े-लिखे लोगों को भी शराबबंदी के कारण कष्ट है, जिससे वे अनाप-शनाप बोलते रहते हैं।
कुछ लोगों को मुझसे चिढ़ है कि गड़बड़ करने का मौका नहीं मिल रहा है।
पहले शराबी जहां-तहां खुलेआम हंगामा करते मिल जाते थे।
आज अगर कोई चोरी छुपे कहीं और जाकर शराब पी भी लेता है, तो खुलेआम हंगामा करने की उसकी हिम्मत नहीं है।
बिहार में हमने कानून का राज स्थापित किया।
वरना गुजरे जमाने में तो गांव-देहात की बात छोड़ दीजिए, राजधानी पटना में भी अपराधी बंदूक लहराते हुए खुलेआम घूमते थे.रिपोर्ट - विनय ठाकुर
Article Advertisement
Crime
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी पर कहा इन बातों को...
पटना -मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में शराब के धंधेबाज तो पहले से मेरे खिलाफ हैं। अब जिनको शराब नहीं मिल रही, वह भी मुझे हटाना चाहते हैं। कर्पूरी ठाकुर ने बिहार में शराबबंदी लागू की, तो उनको दो-सवा दो साल में ही तरह-तरह से परेशान करके कुर्सी से हटा दिया गया। मगर बिहार की जनता का रुख सकारा

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Bihar
बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने पूरी की उम्मीदवारों की सूची, 8 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
