अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत-नेपाल सीमा पर युवतियों को आत्मनिर्भर बनाएगा एसएसबी, देगा सिलाई और ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षणभारत-नेपाल सीमा पर ट्रैवलर से 4.917 किलो अफीम बरामद: महिला समेत चार अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार, कीमत 60 ल...बिहार की आज की 10 बड़ी खबरें, 9 सितंबर 2026: बिहार में नदियों के जलस्तर में गिरावट, 14 जिलों के 40 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावितबिहार में खत्म होगी शराबबंदी? मंत्री श्रवण कुमार के 'पढ़ी-लिखी लड़कियों' वाले बयान से चर्चाएं तेजBihar MLC Election : अनंत सिंह किसके साथ? नीरज कुमार और अनुज सिंह पर फिर बढ़ा सस्पेंसभारत-नेपाल सीमा पर खाद तस्करी के खिलाफ SSB की कार्रवाई: 52 बोरी यूरिया जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; चार साइकिल ...नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया नया नामबिहार का मशहूर ‘डॉक्टरों का स्कूल’, यहां पढ़े छात्र बने डॉक्टर, इंजीनियर और CO-BDO, कई सालों से रिकॉर्ड काय...बाइक की डिक्की में ले जा रहा था 2.80KG चरस: बेतिया में SSB ने दबोचा, इनरवा SSB की 47वीं वाहिनी की कार्रवाईभारत-नेपाल सीमा पर 14.40 क्विंटल चाइनीज लहसुन बरामद: झोपड़ी में 72 बोरियों में छिपाकर रखा था माल; तस्कर अंध...आधी आबादी बनाम खजाना खाली, 'वचन' पर मन में कसक और दिल में डर, किस दुविधा में सम्राट सरकार?भारत-नेपाल सीमा पर युवतियों को आत्मनिर्भर बनाएगा एसएसबी, देगा सिलाई और ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षणभारत-नेपाल सीमा पर ट्रैवलर से 4.917 किलो अफीम बरामद: महिला समेत चार अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार, कीमत 60 ल...बिहार की आज की 10 बड़ी खबरें, 9 सितंबर 2026: बिहार में नदियों के जलस्तर में गिरावट, 14 जिलों के 40 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावितबिहार में खत्म होगी शराबबंदी? मंत्री श्रवण कुमार के 'पढ़ी-लिखी लड़कियों' वाले बयान से चर्चाएं तेजBihar MLC Election : अनंत सिंह किसके साथ? नीरज कुमार और अनुज सिंह पर फिर बढ़ा सस्पेंसभारत-नेपाल सीमा पर खाद तस्करी के खिलाफ SSB की कार्रवाई: 52 बोरी यूरिया जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; चार साइकिल ...नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया नया नामबिहार का मशहूर ‘डॉक्टरों का स्कूल’, यहां पढ़े छात्र बने डॉक्टर, इंजीनियर और CO-BDO, कई सालों से रिकॉर्ड काय...बाइक की डिक्की में ले जा रहा था 2.80KG चरस: बेतिया में SSB ने दबोचा, इनरवा SSB की 47वीं वाहिनी की कार्रवाईभारत-नेपाल सीमा पर 14.40 क्विंटल चाइनीज लहसुन बरामद: झोपड़ी में 72 बोरियों में छिपाकर रखा था माल; तस्कर अंध...आधी आबादी बनाम खजाना खाली, 'वचन' पर मन में कसक और दिल में डर, किस दुविधा में सम्राट सरकार?

Article Advertisement

Crime

छोटे भाई के तिलक से पहले बड़े भाई का बहा खून, बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर उतारा मौत के घाट - CHOWKIDAR SON SHOT DEAD IN ROHTAS

रोहतास में चौकीदार के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. आज मृतक के छोटे भाई का तिलक था.   रोहतास: बिहार के रोहतास में एक बार फिर अपराधियों का तांडव देखने को मिला है, जब बाइक सवार बेख़ौफ बदमाशों ने एक 29 साल के युवक की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं इलाके में हत्या की वारदात से सनसनी

छोटे भाई के तिलक से पहले बड़े भाई का बहा खून, बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर उतारा मौत के घाट - CHOWKIDAR SON SHOT DEAD IN ROHTAS

Article Advertisement

रोहतास में चौकीदार के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. आज मृतक के छोटे भाई का तिलक था.   रोहतास: बिहार के रोहतास में एक बार फिर अपराधियों का तांडव देखने को मिला है, जब बाइक सवार बेख़ौफ बदमाशों ने एक 29 साल के युवक की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं इलाके में हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई है. रोहतास में युवक की गोली मारकर हत्या: बता दें कि बेखौफ अपराधियों ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब युवक अपने घर पर छोटे भाई की तिलक की तैयारी के बाद सो रहा था. तभी नकाबपोश बदमाश आ धमके और पहचान कर युवक को गोलियों से छलनी कर दिया. घटना चंदनपुरा थाना क्षेत्र की है. "खेत को लेकर विवाद चल रहा था. सम्भवतः इसी विवाद में गोली मारकर हत्या की गई हो. फिलहाल यह जांच का मामला है. पुलिस प्रशासन से हमारी मांग है कि जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार करें."- पप्पू कुमार, मृतक का चचेरा भाई छोटे भाई के तिलक से पहले बड़े भाई का मर्डर: मिली जानकारी के मुताबिक चोरकप गांव में चौकीदार के पुत्र की गोली मार का हत्या कर दी गई है. मृतक का नाम अभिनंदन पासवान था. बताया जाता है कि अभिनंदन पासवान के छोटे भाई का तिलक समारोह होना था. इसके लिए बीते रात दरवाजे पर सजावट का काम चल रहा था. इसी दौरान अभिनंदन पासवान अपने दरवाजे पर ही कुछ लोगों के साथ सो रहे थे. तभी बाइक सवार दो लोग पहुंचे और अभिनंदन पासवान की गोली मार का हत्या कर दी. पुरानी रंजिश हत्या का कारण !: मृतक के पिता अवधेश पासवान तिलौथू थाना में चौकीदार हैं. इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. मौके पर तुरंत पुलिस पहुंची और अभिनंदन के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लेकर पहुंची है. पुलिस के मुताबिक इस वारदात के पीछे कहीं ना कहीं पुरानी रंजिश है. "सूबे में आए दिन दलितों की हत्या हो रही है. आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है. बीती रात चौकीदार पुत्र की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी.छोटे भाई का आज तिलक आने वाला है और बड़े भाई की हत्या हो गई. प्रशासन से अनुरोध करता हूं कि इस घटना में जो भी दोषी हैं, अविलंब उन्हें कठोर से कठोर सजा देने का काम करें. कोई दोषी बचना नहीं चाहिए."- अमित पासवान, दलित नेता "इलाके में युवक की गोली मार हत्या की सूचना मिली है. प्रथम दृष्टया यह आपसी रंजिश का मामला लगता है. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी."- किरण कुमार, एएसपी

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read