अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
अंग्रेजी शराब के साथ बिहार का तस्कर गिरफ्तारबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारप्रधानमंत्री नवंबर में आएंगे बिहार, भागलपुर में कार्यक्रम संभवसीमा पर सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व की भावना से काम कर रही एसएसबीबंगाल भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने सोना-चांदी जब्त की, चार गिरफ्तार'मेरे पिता ने दुनिया को दिखाया कि राजनीति...', नीतीश कुमार की तारीफ के साथ शराबबंदी पर खुल कर बोले निशांतChapra News: विकसित बिहार की दिशा पर मुख्यमंत्री से चर्चा, सनातनी सम्राट का युगारंभ भेंटभारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने पकड़ी मवेशी तस्करी: चार मवेशी जब्त किए, तस्कर मौके से भागने में रहा कामयाबभारत-नेपाल सीमा पर मिली चीनी-नेपाली सामान की बड़ी खेप: बढ़नी बॉर्डर पर बस में नेपाली यात्री हिरासत मेंपिथौरागढ़ में नेपाल बॉर्डर के पास SSB कैंप की बैरक में लगी आग, 60 जवानों ने भागकर बचाई अपनी जानबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 2 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारअंग्रेजी शराब के साथ बिहार का तस्कर गिरफ्तारबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारप्रधानमंत्री नवंबर में आएंगे बिहार, भागलपुर में कार्यक्रम संभवसीमा पर सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व की भावना से काम कर रही एसएसबीबंगाल भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने सोना-चांदी जब्त की, चार गिरफ्तार'मेरे पिता ने दुनिया को दिखाया कि राजनीति...', नीतीश कुमार की तारीफ के साथ शराबबंदी पर खुल कर बोले निशांतChapra News: विकसित बिहार की दिशा पर मुख्यमंत्री से चर्चा, सनातनी सम्राट का युगारंभ भेंटभारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने पकड़ी मवेशी तस्करी: चार मवेशी जब्त किए, तस्कर मौके से भागने में रहा कामयाबभारत-नेपाल सीमा पर मिली चीनी-नेपाली सामान की बड़ी खेप: बढ़नी बॉर्डर पर बस में नेपाली यात्री हिरासत मेंपिथौरागढ़ में नेपाल बॉर्डर के पास SSB कैंप की बैरक में लगी आग, 60 जवानों ने भागकर बचाई अपनी जानबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 2 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Article Advertisement

Education

दो से अधिक बच्चे होने पर सरकारी नौकरी के दरवाजे बंद

असम में दो से अधिक बच्चे होने पर सरकारी नौकरी के दरवाजे बंद अगर आपके पास भी दो से अधिक बच्चे हैं तो आपको सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी. यह फ़ैसला लिया है असम की सरकार ने. असम में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने उन लोगों को सरकारी नौकरियां नहीं देने का फ़ैसला लिया है जिनके दो से अधिक बच्चे हैं. मुख्यमंत्री

दो से अधिक बच्चे होने पर सरकारी नौकरी के दरवाजे बंद

Article Advertisement

असम में दो से अधिक बच्चे होने पर सरकारी नौकरी के दरवाजे बंद अगर आपके पास भी दो से अधिक बच्चे हैं तो आपको सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी. यह फ़ैसला लिया है असम की सरकार ने. असम में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने उन लोगों को सरकारी नौकरियां नहीं देने का फ़ैसला लिया है जिनके दो से अधिक बच्चे हैं. मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल की कैबिनेट ने सोमवार को यह फ़ैसला लिया. इसके अनुसार 1 जनवरी, 2021 के बाद से दो से अधिक बच्चे वाले लोगों को कोई सरकारी नौकरी नहीं दी जाएगी. दरअसल 126 सीटों वाली असम विधानसभा ने दो साल पहले जनसंख्या नीति को अपनाया था और अब सोनोवाल सरकार ने यह फ़ैसला लिया है. तब यानी सितंबर 2017 में असम विधानसभा ने असम की 'जनसंख्या और महिला सशक्तीकरण नीति' पारित की थी ताकि छोटे परिवार को प्रोत्साहित किया जा सके. इस नीति के अनुसार सरकारी नौकरी पाने के लिए वो लोग उम्मीदवार नहीं बन सकते जिनके दो से अधिक बच्चे हैं. इसके साथ ही यह भी तय किया गया कि मौजूदा सरकारी कर्मचारियों को भी दो-बच्चे के मानक का सख्ती से पालन करना होगा. हालांकि सत्तारूढ़ बीजेपी के इस फ़ैसले को प्रदेश में उनकी लंबी राजनीतिक महत्वकांक्षा से जोड़कर भी देखा जा रहा है क्योंकि साल 2011 की जनगणना के हिसाब से असम की कुल आबादी 3 करोड़ 11 लाख 69 हज़ार में मुसलमानों की जनसंख्या क़रीब 1 करोड़ 67 लाख 9 हज़ार है. यानी राज्य की कुल जनसंख्या में मुसलमानों की आबादी 34.22 फ़ीसदी यानी एक तिहाई से अधिक है. इसके अलावा यहां के 33 में नौ ज़िले मुसलमान बहुल हैं. ऐसे में जनसंख्या नीति के अंतर्गत छोटे परिवार को सरकारी नौकरी देने के बीजेपी सरकार के इस फ़ैसले को वरिष्ठ पत्रकार बैकुंठ नाथ गोस्वामी पार्टी के राजनीतिक फायदे से जोड़कर देख रहे हैं. वे कहते है, "जनसंख्या नीति के तहत अगर सरकार को कोई काम करना था तो उसे जनसंख्या नियंत्रित करने के लिए मौजूदा जागरूकता कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाना चाहिए था. यह नीति कि दो से अधिक बच्चे वाले व्यक्ति को सरकारी नौकरी नहीं दी जाएगी, इसे अदालत में चुनौती दी जा सकती है. यह कहकर नौकरी नहीं दिया जाना कि आपके दो से अधिक बच्चे हैं, संवैधानिक अधिकार का उल्लंघन होगा." वो आगे कहते है, "दरअसल राज्य में मुसलमानों के बीच जनसंख्या की वृद्धि दर बहुत ज़्यादा है. इसका मुख्य कारण उनमें शिक्षा की दर का कम होना है. अगर इस विषय का राजनीतिक पहलू देखे तो बीजेपी को इसमें राजनीतिक फायदा है. वो लोग चाहते है कि मुसलमानों की जनसंख्या कम हो. क्योंकि लोकतंत्र में सारा खेल नंबर का ही है. फिलहाल हमलोग 2011 की जनगणना पर निर्भर है लेकिन 2021 की जनगणना की जो रिपोर्ट आएगी उसमें प्रतिशत के आधार पर असम में मुसलमानों की ग्रोथ रेट पहले के मुक़ाबले कम होगी. बीजेपी की इतनी कोशिशों के बावजूद पिछले चुनाव में देश के मुसलमानों के कुल वोटों का केवल 6 प्रतिशत वोट ही उन्हें मिला था." स्रोत-BBC

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read