अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 9 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारRabri Devi: 'सम्राट चौधरी पिएगा पानी सब बिहार के', बाढ़ के बीच राबड़ी देवी का सीएम पर बड़ा हमलाBihar Board Toppers 2026: बिहार के मेधावी छात्रों को बड़ा तोहफा! आज मैट्रिक-इंटर के टॉपर्स को सम्मानित करेंगे सीएम सम्राटबिहार मौसमः आज पटना समेत 25 जिलों में बारिश, 4 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी, आंधी-ठनका से सावधान!Samrat Choudhary Interview: 'वो बेचारा है, चलिए उसको करने दीजिए', प्रशांत किशोर को सीएम सम्राट ने यूं हल्के में निपटायाबिहार में गंगा के उफान से रेलवे हाई अलर्ट, 110 की जगह 30KM की रफ्तार से चलेंगी ट्रेनेंMaharajganj News: नेपाल में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए शुरू किया गया अभियानसीमा क्षेत्र में 23.5 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरारइंडो-नेपाल बार्डर पर यूरिया व विद्युत सामग्री के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तारSiddharthnagar News: सीमा पर 17 बोरी यूरिया के साथ दो तस्कर दबोचे गएआरक्षण को लेकर सीएम सम्राट चौधरी ने कही बड़ी बात, बोले- सबको मिलेगा रिजर्वेशन का लाभबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 9 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारRabri Devi: 'सम्राट चौधरी पिएगा पानी सब बिहार के', बाढ़ के बीच राबड़ी देवी का सीएम पर बड़ा हमलाBihar Board Toppers 2026: बिहार के मेधावी छात्रों को बड़ा तोहफा! आज मैट्रिक-इंटर के टॉपर्स को सम्मानित करेंगे सीएम सम्राटबिहार मौसमः आज पटना समेत 25 जिलों में बारिश, 4 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी, आंधी-ठनका से सावधान!Samrat Choudhary Interview: 'वो बेचारा है, चलिए उसको करने दीजिए', प्रशांत किशोर को सीएम सम्राट ने यूं हल्के में निपटायाबिहार में गंगा के उफान से रेलवे हाई अलर्ट, 110 की जगह 30KM की रफ्तार से चलेंगी ट्रेनेंMaharajganj News: नेपाल में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए शुरू किया गया अभियानसीमा क्षेत्र में 23.5 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरारइंडो-नेपाल बार्डर पर यूरिया व विद्युत सामग्री के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तारSiddharthnagar News: सीमा पर 17 बोरी यूरिया के साथ दो तस्कर दबोचे गएआरक्षण को लेकर सीएम सम्राट चौधरी ने कही बड़ी बात, बोले- सबको मिलेगा रिजर्वेशन का लाभ

Article Advertisement

Politics

छत्तीसगढ़ के 29 नक्सल प्रभावित गांवों में पहली बार फहराया तिरंगा, नक्सलवाद से मिली आजादी

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न इस बार ऐतिहासिक रहा, क्योंकि बीजापुर, सुकमा और नारायणपुर जिलों के 29 नक्सल प्रभावित गांवों में पहली बार तिरंगा फहराया गया। वर्षों से इन इलाकों में नक्सलियों का दबदबा था और काला झंडा फहराया जाता था, लेकिन अब लोकतंत्र की वापसी हो चुकी

छत्तीसगढ़ के 29 नक्सल प्रभावित गांवों में पहली बार फहराया तिरंगा, नक्सलवाद से मिली आजादी

Article Advertisement

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न इस बार ऐतिहासिक रहा, क्योंकि बीजापुर, सुकमा और नारायणपुर जिलों के 29 नक्सल प्रभावित गांवों में पहली बार तिरंगा फहराया गया। वर्षों से इन इलाकों में नक्सलियों का दबदबा था और काला झंडा फहराया जाता था, लेकिन अब लोकतंत्र की वापसी हो चुकी है। पुलिस, डीआरजी और सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई, सुरक्षा कैंपों की स्थापना और स्थानीय लोगों के सहयोग से नक्सलवाद लगभग समाप्त हो गया है। नारायणपुर के 11, बीजापुर के 11 और सुकमा के 7 गांव अब पूरी तरह नक्सल मुक्त घोषित किए गए हैं। कोंडापल्ली और जिडपल्ली जैसे नक्सलियों के गढ़ में भी इस बार तिरंगा फहराया गया। स्थानीय लोग इसे 79 साल में पहली बार मिली असली आजादी मान रहे हैं। जगदलपुर में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने परेड की सलामी ली, जबकि दंतेवाड़ा में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने ध्वजारोहण किया। बसवा राजू के एनकाउंटर के बाद नक्सलियों का असर काफी घट चुका है। इन गांवों में पहली बार मनाया गया स्वतंत्रता दिवस: नारायणपुर जिला: होरादी, गारपा, कच्चापाल, कोडलियार, कुतुल, बेड़माकोटी, पदमकोट, कंदुलनार, नेलांगुर, रायनार, पांगुर बीजापुर जिला: कोण्डापल्ली, जिड़पल्ली, जिड़पल्ली-2, वाटेवागु, कर्रेगुट्टा, पीड़िया, गूंजेपरति, पुजारी कांकेर, भीमाराम, कोरचोली, कोटपल्ली सुकमा जिला: रायगुड़ेम, गोल्लागुंडा, तुमालपाड़, उसकवाया, गोमगुड़ा, मेटागुड़ा, नुलकातोंग इस मौके पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए कहा कि अब ये इलाका नक्सलियों के डर से आजाद हो गया है और यहां लोकतंत्र का परचम हमेशा ऊंचा रहेगा।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read