अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 9 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारRabri Devi: 'सम्राट चौधरी पिएगा पानी सब बिहार के', बाढ़ के बीच राबड़ी देवी का सीएम पर बड़ा हमलाBihar Board Toppers 2026: बिहार के मेधावी छात्रों को बड़ा तोहफा! आज मैट्रिक-इंटर के टॉपर्स को सम्मानित करेंगे सीएम सम्राटबिहार मौसमः आज पटना समेत 25 जिलों में बारिश, 4 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी, आंधी-ठनका से सावधान!Samrat Choudhary Interview: 'वो बेचारा है, चलिए उसको करने दीजिए', प्रशांत किशोर को सीएम सम्राट ने यूं हल्के में निपटायाबिहार में गंगा के उफान से रेलवे हाई अलर्ट, 110 की जगह 30KM की रफ्तार से चलेंगी ट्रेनेंMaharajganj News: नेपाल में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए शुरू किया गया अभियानसीमा क्षेत्र में 23.5 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरारइंडो-नेपाल बार्डर पर यूरिया व विद्युत सामग्री के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तारSiddharthnagar News: सीमा पर 17 बोरी यूरिया के साथ दो तस्कर दबोचे गएआरक्षण को लेकर सीएम सम्राट चौधरी ने कही बड़ी बात, बोले- सबको मिलेगा रिजर्वेशन का लाभबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 9 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारRabri Devi: 'सम्राट चौधरी पिएगा पानी सब बिहार के', बाढ़ के बीच राबड़ी देवी का सीएम पर बड़ा हमलाBihar Board Toppers 2026: बिहार के मेधावी छात्रों को बड़ा तोहफा! आज मैट्रिक-इंटर के टॉपर्स को सम्मानित करेंगे सीएम सम्राटबिहार मौसमः आज पटना समेत 25 जिलों में बारिश, 4 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी, आंधी-ठनका से सावधान!Samrat Choudhary Interview: 'वो बेचारा है, चलिए उसको करने दीजिए', प्रशांत किशोर को सीएम सम्राट ने यूं हल्के में निपटायाबिहार में गंगा के उफान से रेलवे हाई अलर्ट, 110 की जगह 30KM की रफ्तार से चलेंगी ट्रेनेंMaharajganj News: नेपाल में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए शुरू किया गया अभियानसीमा क्षेत्र में 23.5 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरारइंडो-नेपाल बार्डर पर यूरिया व विद्युत सामग्री के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तारSiddharthnagar News: सीमा पर 17 बोरी यूरिया के साथ दो तस्कर दबोचे गएआरक्षण को लेकर सीएम सम्राट चौधरी ने कही बड़ी बात, बोले- सबको मिलेगा रिजर्वेशन का लाभ

Article Advertisement

Bihar

चौसा में बाढ़ का कहर: 25 हजार लोग प्रभावित, दो दर्जन से अधिक गांव जलमग्न

चौसा. कोसी नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर से चौसा प्रखंड के आठ पंचायतों के दो दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में हैं जिससे करीब 25 हजार की आबादी प्रभावित है। बाढ़ के पानी के कारण कई स्कूलों में पठन-पाठन ठप हो गया है, जबकि दो दर्जन से अधिक परिवार पुल-पुलिया पर मवेशी लेकर शरणस्थली बनाये हुए हैं। फुलौत पू

चौसा में बाढ़ का कहर: 25 हजार लोग प्रभावित, दो दर्जन से अधिक गांव जलमग्न

Article Advertisement

चौसा. कोसी नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर से चौसा प्रखंड के आठ पंचायतों के दो दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में हैं जिससे करीब 25 हजार की आबादी प्रभावित है। बाढ़ के पानी के कारण कई स्कूलों में पठन-पाठन ठप हो गया है, जबकि दो दर्जन से अधिक परिवार पुल-पुलिया पर मवेशी लेकर शरणस्थली बनाये हुए हैं। फुलौत पूर्वी पंचायत के बड़ीखाल, बरबिगिही पिहोरा बासा, मोरसंडा पंचायत के अमनी करेलिया, मुसहरी, जपती टोला, कदवा टोला, रामचरण टोला, लौआलगान पूर्वी पंचायत के बुटनी धार, पोद्दार जी धार, महंत बाबा धार और मुसहरी धार में पानी फैल गया है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी में जिस रफ्तार से पानी बढ़ रहा है, पूरा इलाका जल्द ही जलमग्न हो जायेगा। फुलौत पश्चिमी पंचायत के तीयर टोला के दो दर्जन से अधिक परिवार पुलिया को अपना आशियाना बनाकर रह रहे हैं। बाढ़ से प्रभावित परिवार और जनप्रतिनिधि ने जिला पदाधिकारी से तत्काल राहत सामग्री और मवेशी चारा उपलब्ध कराने की मांग की है, लेकिन अभी तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं हो पायी है। धूमावती स्थान से एनएच 106 तक ग्रामीण सड़क पर एक से दो फीट पानी बहने से आवागमन बाधित हो गया है। पशुपालक चारे की किल्लत को देखते हुए मवेशियों को उच्च स्थान की ओर पलायन कर रहे हैं। वहीं मोरसंडा के रामचरण टोला में मुखिया द्वारा नाव की मांग की गयी, लेकिन देने से इंकार कर दिया गया। अंचलाधिकारी शशिकांत यादव ने बताया कि बाढ़ से संबंधित हर प्रकार की रिपोर्ट जिला भेजी जा रही है। वरीय अधिकारी के आदेशानुसार ही नाव या अन्य सहायता बाढ़ प्रभावित परिवारों को उपलब्ध करायी जाएगी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read