महंगाई भत्ते पर आज बड़ा ऐलान करेगी सरकार!
जानें कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की मीटिंग होने वाली है।
इसमें सरकार महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) पर बड़ा फैसला कर सकती है।
आपको बता दें कि इसके पहले 2018 में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की गई थी।
देश के एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आज बड़ा ऐलान हो सकता है।
दरअसल, 19 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट मीटिंग की जाएगी।
इस मीटिंग में सरकार महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) को लेकर बड़ा ऐलान कर सकती है।
हर साल सरकार 1 जनवरी और 1 जुलाई को महंगाई भत्ता रिवाइज करती है, जिसको देखते हुए संभावना जताई जा रही थी कि होली से पहले महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाएगी।
इसको लेकर करोड़ों लोगों के मन में सवाल होगा कि महंगाई भत्ते में कितनी बढ़ोतरी की जा सकती है?
यहां समझिए पूरा समीकरण।
इसके पहले होली पर कर्मचारियों को DA को लेकर बड़े ऐलान का इंतजार था, लेकिन उनको निराशा हाथ लगी।
अब ईद से पहले करोड़ों कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
कितनी होगी बढ़ोतरी?
महंगाई भत्ते को लेकर कर्मचारी संगठनों ने सरकार से मांग की है।
जिसमें उन्होंने महंगाई भत्ते में 3 फीसदी तक बढ़ोतरी की मांग उठाई है।
हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में इस बार 2 फीसदी तक की बढ़ोतरी की खबरें सामने आई हैं।
इस हिसाब से अगर अगर महंगाई भत्ते में 2 फीसदी की बढ़ोतरी की जाती हैं, तो DA बढ़कर 55 फीसदी तक पहुंच जाएगा।
पिछली बार महंगाई भत्ता 50 फीसदी था, जो बढ़कर 53 फीसदी तक पहुंच गया था।
2 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ यह 55 पहुंच जाएगा।
सैलरी में कितनी बढ़ोतरी?
महंगाई भत्ते में 2 और 3 फीसदी की बढ़ोतरी से सैलरी पर कितना असर पड़ेगा?
इसको आसान भाषा में समझिए।
अगर महंगाई भत्ते में 2 फीसदी की बढ़ोतरी होती है, तो 18000 रुपये बेसिक सैलरी पाने वाले कर्मचारियों की सैलरी में हर महीने 360 रुपये की बढ़ोतरी होगी।
वहीं, 3 फीसदी बढ़ोतरी होती है, तो 540 रुपये महीना बैसिक सैलरी में बढ़ोतरी हो जाएगी।
पिछले साल अक्टूबर महीने में महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी।
आपको बता दें कि सरकार 1 जनवरी और 1 जुलाई को महंगाई भत्ता रिवाइज करती है, लेकिन ऐलान बाद में किया जाता है।
इसका बढ़ा हुआ पैसा एरियर को तौर कर्मचारियों को मिलता है।
Article Advertisement
Politics
महंगाई भत्ते पर आज बड़ा ऐलान करेगी सरकार! जानें कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
महंगाई भत्ते पर आज बड़ा ऐलान करेगी सरकार! जानें कितनी बढ़ सकती है सैलरी? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की मीटिंग होने वाली है। इसमें सरकार महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) पर बड़ा फैसला कर सकती है। आपको बता दें कि इसके पहले 2018 में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की गई थी। देश के

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

Technology
6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
