पूर्णियावासी ने फीजी में मनाया महापर्व छठ. लोक आस्था के महापर्व छठ की छटा देश ही नहीं विदेशों में बिखरती है।
जितनी आस्था से देश में लोग छठ मनाते हैं उतने ही आस्था से विदेशों में रहने वाले भारतीय खास कर बिहारी आस्था के साथ पर्व को मनाते हैं।
ऐसा ही एक परिवार फीजी में रहता है।
जिसने आस्था के इस त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाया।
वो बताते हैं कि रग्बी के इस देश में लोग त्योहार मनाने में उनकी खूब मदद करते हैं।
पूर्णिया रजनी चौक के रहने वाले संतोष कुमार सिंह पत्नी रंजीत देवी और तीन बच्चों के साथ चार साल से फीजी में रह रहे हैं।
संतोष कुमार सिंह बैंक ऑफ बड़ौदा के चीफ मैनेजर हैं।
वहां उनका ये अंतिम साल है।
रजनी चौक पर रहने वाले राणा प्रताप सिंह कहते हैं कि उनके भैया और भाभी के अलावा करीब तीस ऐसे परिवार वहां पर है जो फीजी में छठ मनाते हैं।
संतोष कुमार तीसरी बार फीजी में छठ मना रहे हैं।
छठ संपन्न होने के बाद संतोष कुमार सिंह ने फोन पर बताया कि करीब तीन परिवार वहां पर ऐसे हैं जो छठ मनाते हैं।
वहां की प्रशासन और स्थानीय लोग भी इसमें खूब मदद करते हैं।
वो बताते हैं कि पड़ोसियों को इसमें बड़ा मजा आता है।
वो लोग तो मांग कर प्रसाद खाते हैं।
पूजा सामग्री के बारे में वो कहते हैं कि ठेकुआ तो घर में ही बनाते हैं।
बाकी चीजें बाजार में उपलब्ध हैं।
सिर्फ फल के मामले में कमी खलती है।
पानी फल सिंघारा और सुथनी जैसे फल वहां पर नहीं मिलते हैं।
बाकी सब मिल ही जाता है।
वो कहते हैं सबसे बड़ी बात ये है कि विदेश भी हम आसानी से छठ मना लेते हैं और अपने देश की संस्कृति को खुद भी जीते हैं और अपने विदेशी पड़ोसियों को भी उसके बारे में बताते हैं।
चीफ मैनेजर के छोटे भाई राणा प्रताप सिंह कहते हैं कि उनके भैया सिर्फ छठ ही नहीं दूसरे भारतीय त्योहार भी मनाते हैं।
ये वहां पर उनका आखिरी साल है।
तीन महीने बाद वो लौट आएंगे उसके बाद पूर्णिया में ही छठ मनाएंगे।
स्रोत-हिन्दुस्तान
Article Advertisement
Business
पूर्णियावासी ने फीजी में मनाया महापर्व छठ.
पूर्णियावासी ने फीजी में मनाया महापर्व छठ. लोक आस्था के महापर्व छठ की छटा देश ही नहीं विदेशों में बिखरती है। जितनी आस्था से देश में लोग छठ मनाते हैं उतने ही आस्था से विदेशों में रहने वाले भारतीय खास कर बिहारी आस्था के साथ पर्व को मनाते हैं। ऐसा ही एक परिवार फीजी में रहता है। जिसने आस्था के इस त्योहा

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Business
Starbucks भारत में खोलेगा बड़ा Technology Hub, Chennai में करीब 800 टेक प्रोफेशनल्स की होगी भर्ती

Business
Tata Sons में बड़ा बोर्डरूम विवाद, Noel Tata ने N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति पर उठाए कानूनी सवाल

Business
कच्चा तेल $100 के करीब: क्या भारत में फिर महंगा होगा Petrol-Diesel? US-Iran हमलों से बढ़ा खतरा

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
