भ्रष्टाचार के खिलाफ CBI की बड़ी कार्रवाई, 25 राज्यों में कई ठिकानों पर छापेमारी प्रदीप कुमार नायक केंद्रीय जांच ब्यूंरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को 25 राज्यों में करीब 30 विभागों व संगठनों में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत छापेमारी की।
देश भर में 100 से ज्यादा स्थानों पर छापेमारी की गई।
इन छापों के केंद्र में रेलवे, आयकर सहित कई विभागों में औचक जांच दल ने निरीक्षण किया।
सीबीआई ने ऐसे सरकारी कार्यालयों का पता लगाने की कोशिश की जहां ज्याकदा भ्रष्टाचार की आशंका है।
जिन राज्यों में छापे मारे गए उनमें उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली रहे।
जांच एजेंसी ने छापे के लिए विभिन्न विभागों के सतर्कता दलों के साथ समन्वय किया था।
सूत्रों के मुताबिक सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) यूनिट की कई टीमों ने एकसाथ देश में 100 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की।
यही नहीं कई विभागों की सतर्कता टीमें भी इस संयुक्त औचक जांच का हिस्सा रहीं।
यह कवायद देश भर में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे एक बड़े अभियान का हिस्सा बताई जाती है।
अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय जांच ब्यूरो ने एक विशेष अभियान चलाया है।
देश में विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के विभिन्न स्थानों पर संबंधित केंद्र सरकार के विभागों/संगठनों की सतर्कता विंग के साथ संयुक्त औचक जाँच की गई है।
भारत के 25 राज्यों में लगभग 30 विभागों/संगठनों के परिसर में औचक जांच की गई।
जांच के दौरान कई दस्तावेज व अन्य सामग्री भी जब्त की गई।
इन शहरों में हुई छापेमारी अधिकारियों ने बताया कि शिलांग अगरतला, तेजपुर, गुवाहाटी, इंफाल, पोर्ट ब्लेयर, इटारसी, आगरा, सिंगरौली, गोवा, मेरठ, इलाहाबाद, गोरखपुर, अहमदाबाद, जम्मू, हरिद्वार, नया रायपुर, अहमदाबाद, गांधी नगर, भुसावल,जगाधरी, फिरोजपुर, चंडीगढ़, कोयम्बटूर, मनाली, मुंबई, वासी, हावड़ा, दिल्ली, बैंगलोर; हैदराबाद जयपुर आदि जगहों पर औचक अभियान चलाया गया।
इन विभागों पर सीबीआई की कार्रवाई औचक निरीक्षण में कवर किये गए विभागों में एफसीआई, रेलवे, जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स (बीआरओ का एक मूल कैडर), एनआईटी मणिपुर, अंडमान लोक निर्माण विभाग, सीएसडी गोदाम, उत्तर कोयला क्षेत्र लिमिटेड, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, रक्षा संपदा कार्यालय; नॉर्थ एमसीडी, बीएसएनएल; जीएसटी,डाक विभाग, सीपीडब्ल्यूडी ; सैन्य इंजीनियरिंग सेवा जैसे विभाग शामिल हैं।
Article Advertisement
Politics
भ्रष्टाचार के खिलाफ CBI की बड़ी कार्रवाई, 25 राज्यों में कई ठिकानों पर छापेमारी
भ्रष्टाचार के खिलाफ CBI की बड़ी कार्रवाई, 25 राज्यों में कई ठिकानों पर छापेमारी प्रदीप कुमार नायक केंद्रीय जांच ब्यूंरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को 25 राज्यों में करीब 30 विभागों व संगठनों में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत छापेमारी की। देश भर में 100 से ज्यादा स्थानों पर छापेमारी की गई। इन छापों के के

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Seemanchal
अररिया में नौकरी का मौका: 26 और 28 सितंबर को दो जॉब कैंप, 80 पदों पर भर्ती

Entertainment
Nani की The Paradise रिलीज, पहले शो के बाद सामने आया दर्शकों का रिएक्शन; जानिए फिल्म में क्या है खास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
