अररिया में दो बंद घरों से चोरों ने उड़ाये नगदी और लाखों के जेवरात पुलिस की रात्रि गश्ती को धत्ता बताते हुए बेख़ौफ़ चोर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं।
शक्रवार की रात शहर के आश्रम मोहल्ला स्थित वार्ड दस में दो अलग-अलग बंद घरों का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी, जेबरात सहित कीमती कपड़े उठा ले गया।
आश्रम टोला स्थित ऊषा सदन के मेन गेट का ताला तोड़ कर करीब 40 हजार रुपये के जेवरात व कीमती कपड़ा चोरी कर ली गयी।
दरअसल ऊषा सदन की मालकिन रितु राज अपने पति आलोक वर्मा के साथ पूर्णिया में रहती हैं।
घर सुना था।
चोर मेन गेट का ताला तोड़ कर अंदर गया फिर कमरे का ताला तोड़ घर मे रखे अलमीरा, ट्रंक आदि को तोड़ जेवरात व कीमती कपड़े चोरी कर ले गया।
अहले सुबह पड़ोसी ने चोरी की सूचना दी तब वे लोग पूर्णिया से आये और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
दूसरी घटना ऊषा सदन के बगल में ही अररिया कालेज के क्लर्क शिव कुमार झा के घर हुई।
शिव कुमार सपरिवार छठ पूजा मनाने मधुबनी जिले के नाहर रुपौली गांव गये हुए थे।
हालांकि उसने घर की चाभी पड़ोसी को दे रखी थी और उन्हें घर मे सोने के लिए भी बोल रखा था।
शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे पड़ोसी मेन गेट खोल गये तो कमरा अंदर से बंद था।
उन्हें शक हुआ।
इसके बाद देखा कि पीछे से खिड़की के ग्रील टूटा हुआ है।
उन्होंने आस पास के लोगो को इसकी जानकारी दी फिर पुलिस को सूचना दी गयी।
घर के कमरे का ताला टूटा था।
कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था।
सूचना के बाद पुलिस पहुंच कर जांच की।
घटना की जानकारी गृह स्वामी शिव कुमार झा को दी गयी।
देर शाम अररिया पहुंचने पर शिव कुमार झा ने पुलिस को बताया कि उनके घर से करीब 41 हजार रुपये नगदी व साढ़े तीन लाख का जेवरात की चोरी हुई है।
स्रोत-हिन्दुस्तान
Article Advertisement
Seemanchal
अररिया में दो बंद घरों से चोरों ने उड़ाये नगदी और लाखों के जेवरात
अररिया में दो बंद घरों से चोरों ने उड़ाये नगदी और लाखों के जेवरात पुलिस की रात्रि गश्ती को धत्ता बताते हुए बेख़ौफ़ चोर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। शक्रवार की रात शहर के आश्रम मोहल्ला स्थित वार्ड दस में दो अलग-अलग बंद घरों का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी, जेबरात सहित कीमती कपड़े उठा ले गया। आश्रम टोल

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
पूर्णिया विश्वविद्यालय की परीक्षा में बड़ा बदलाव, 3 अक्टूबर की परीक्षा हुई स्थगित; अब 9 अक्टूबर को होगा पेपर

Seemanchal

Seemanchal
कटिहार में जमीन के कागजात को लेकर बड़ा अभियान, 31 अक्टूबर तक सुधरेंगी जमाबंदी की गलतियां; जानिए किसे मिलेगा फायदा

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
