74 स्कूलों के बच्चे खाएंगे डिब्बाबंद खाना जिले के 74 स्कूलों के बच्चों को अब एमडीएम के रूप में डब्बा बंद पका हुआ खाना मिलेगा।
शहर के केन्द्रीकृत रसोईघर से आठ वाहनों के माध्यम से डब्बा बंद खाना की स्कूलों में आपूर्ति की जाएगी।
प्रथम चरण में मधेपुरा नगर परिषद सहित एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले 66 और मुरलीगंज नगर पंचायत स्थित आठ स्कूलों को डब्बा बंद खाना की अपूति की व्यवस्था की गयी है।
आगामी पांच नवंबर से यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी।
एमडीएम निदेशक द्वारा अनुबंधित एनजीओ पारस एग्रो सोसाईटी को डब्बा बंद खाना पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गयी है।
स्कूलों के छात्रों को गरम खाना पहुंचाने के लिए आठ वाहनों को लगाया जाएगा।
केन्द्रीकृत रसोईघर से स्कूलों तक चार घंटे के अंदर खाना पहंुचाने का निर्देशित दिया गया है।
स्कूलों के एचएम खाना को चखकर उसकी गुणवत्ता और मात्रा के संबंध में जिला कार्यालय को रिपोर्ट करेंगे।
संबंधित साधन सेवियों को निर्देशित किया गया है कि वे केन्द्रीकृत रसोई घर से अच्छादित स्कूलों में पहुंचकर खाना की गुणवत्ता एवं मात्रा से संतुष्ठ होंगे।
यदि किसी स्कूलों में खाना घटने या मात्रा में किसी भी प्रकार की कमी होने पर जल्द ही सुरक्षित भंडार से अविलंब मंगाकर स्कूलों को खाना की आपूर्ति सुनिश्चित करायेंगे।
एनजीओ द्वारा नगर परिषद क्षेत्र के सभी स्कूलों सहित खोपैती-तुनियाही, बालम-गढ़िया, मदनपुर और मिठाई पंचायत के चयनित स्कूलों में भोजन पहुंचाया जायेगा।
इसी तरह सिहेंश्वर प्रखंड मुख्यालय सहित नगर पंचायत मुरलीगंज के सभी स्कूलों को खाना एनजीओ द्वारा खाना दिया जायेगा।
12 हजार छात्र होंगे लाभान्वित: जिले के 74 स्कूलों में पढ़ने वाले 12 हजार छात्रों को डब्बा बंद खाना दिया जायेगा।
सदर प्रखंड स्थित बालम गढ़िया पंचायत के एमएस श्रीपुर, डीह टोला, श्रीपुर उत्तरबाड़ी, यूएमएस चकला, एनपीएस कंदाहा मुसहरी को डब्बा बंद खाना दिया जायेगा।
खोपैती-तुनियाही पंचायत के खोपैती चाव टोला, मुरबल्ला, एनपीएस तुनियाही वार्ड एक, एमएस खोपैती, तुनियाही ततमा टोला, यूएमएस तुनियाही दक्षिण, तुनियाही उत्तर स्कूल में एमडीएम का खाना अब नहीं बनेगा।
मदनपुर पंचायत के एनपीएस मानपुर गोढ़ियारी, पीएस अल्पसंख्यक कॉलोनी को खाना मिलेगा।
इसी तरह मिठाई पंचायत के एमएस मठाई, एनपीएस विघनिया, यूएमएस इंदिरा आवास में एमडीएम का खाना नहीं बनाया जायेगा।
साहुगढ़ पंचायत दो स्थित यूएमएस गणेश स्थान, यूएमएस पथराहा आदि में वाहनों से डब्बा बंद पहुुंचाया जायेगा।
नगर परिषद मधेपुरा और मुरलीगंज नगर पंचायत स्थित सभी स्कूलों के अलावे सिहेंश्वर प्रखंड मुख्यालय के सभी स्कूलों के छात्रों को डब्बा बंद खाना दिया जायेगा।
स्कूलों में रसोईया बने रहेंगे: सभी स्कूलों में रसोईया कार्यरत रहेंगे।
संबंधित स्कूलों के रसोईया एनजीओ द्वारा पहुंचाये गये भोजन छात्रों के थाली में देंगे।
साथ ही डब्बा की साफ-सफाई भी करेंगे।
डीपीओ केएन सादा और जिला कार्यक्रम प्रबंधक मो. इनामूल हसन ने बुधवार को केन्द्रीकृत रसोईघर का जायजा के दौरान बताया कि प्रथम चरण में जिले के 74 स्कूलों में एनजीओ द्वारा गर्म खाना दिया जायेगा।
एनजीओ द्वारा बेहतर खाना छात्रों को दिया जायेगा।
अब शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य से मुक्ति मिल जायेगी।
केएन सादा, डीपीओ, एमडीएम स्रोत-हिन्दुस्तान
Article Advertisement
Bihar
74 स्कूलों के बच्चे खाएंगे डिब्बाबंद खाना
74 स्कूलों के बच्चे खाएंगे डिब्बाबंद खाना जिले के 74 स्कूलों के बच्चों को अब एमडीएम के रूप में डब्बा बंद पका हुआ खाना मिलेगा। शहर के केन्द्रीकृत रसोईघर से आठ वाहनों के माध्यम से डब्बा बंद खाना की स्कूलों में आपूर्ति की जाएगी। प्रथम चरण में मधेपुरा नगर परिषद सहित एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले 66

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला मोर्चा, जन सुराज प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचे; अब JDU क्या करेगी?

Bihar
बिहार CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दीपक कुमार को हटाकर मिली नई जिम्मेदारी; जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar
चिराग पासवान की नाराजगी के पीछे क्या है? बिहार NDA में कानून-व्यवस्था से लेकर पार्टी की मांगों तक उठे सवाल

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
