बिहार उपचुनाव के नतीजे लेकर आया राजद के लिए खुशी के पल, एनडीए को झटका लोकसभा चुनाव में आश्चर्यजनक रूप से शानदार प्रदर्शन करने के महज पांच महीने बाद गुरुवार को बिहार विधानसभा उपचुनाव के नतीजों से राजग को झटका लगा है।
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) पांच सीटों में से केवल एक सीट पर जीत दर्ज कर पाया है।
उपचुनाव के नतीजे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के लिए खुशी के पल लेकर आए हैं क्योंकि पार्टी पांच में से दो सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब हुई है जबकि हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) मुस्लिम बहुल किशनगंज सीट पर जीत दर्ज कर राज्य में उपस्थिति दर्ज कराने में कामयाब हुई है।
भाजपा के बागी प्रत्याशी करणजीत सिंह दरौंदा सीट से जीते हैं।
जनता दल (यू) केवल नाथनगर सीट जीत सकी।
पार्टी के प्रत्याशी लक्ष्मी कांत मंडल ने महज पांच हजार के मामूली अंतर से राजद की राबिया खातून को हराया।
हालांकि, राजग को समस्तीपुर (सुरक्षित) लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में आसान जीत मिली है।
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के भतीजे प्रिंस राज ने कांग्रेस प्रत्याशी अशोक कुमार को करीब एक लाख मतों से हराया।
यह सीट पासवान के छोटे भाई और दो बार सांसद रहे रामचंद्र पासवान के निधन से खाली हुई थी।
इस साल हुए लोकसभा चुनाव में राजग को 40 में से 39 सीटों पर जीत मिली थी जबकि राजद खाता भी नहीं खोल सकी थी।
राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन में कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद जावेद एकमात्र किशनगंज सीट से जीत दर्ज कर सके।
उल्लेखनीय है कि जिन पांच सीटों पर उपचुनाव हुए उनमें से चार भाजपा-जद (यू) गठबंधन के पास थी जबकि एक सीट कांग्रेस के पास थी।
ये सीटें विधायकों के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने की वजह से खाली हुई थी।
सिमरी-बख्तियारपुर से राजद के ज़फर आलम ने अरुण कुमार को करीब 15 हजार मतों से हराया।
बेलहर सीट पर राजद के रामदेव यादव ने 19,000 मतों से लालधारी यादव को हराया।
ओवैसी की पार्टी एमआईएमआईएम ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सभी को चौंकाते हुए किशनगंज सीट अपने नाम कर ली।
पार्टी प्रत्याशी कमरुल होदा ने भाजपा की स्वीटी सिंह को 10,000 मतों से मात दी।
दरौंदा से जद (यू) ने कथित रूप से स्थानीय बाहुबली अजय सिंह को मैदान में उतारा था लेकिन उन्हें निर्दलीय के तौर पर मैदान में उतरे करणजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने 27,000 मतों से हराया।
करणजीत की पत्नी कविता लोकसभा चुनाव में जद (यू) की टिकट पर सिवान सीट से जीती थीं।
करणजीत सिवान में भाजपा के उपाध्यक्ष थे लेकिन इस सीट से जद (यू) प्रत्याशी उतारने की घोषणा के बाद निर्दलीय मैदान में उतरे।
भाजपा ने मतदान से एक दिन पहले पार्टी से उन्हें निकाल दिया था।
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने खुशी जताई।
उन्होंने ट्वीट किया, '' दोस्तों, बिहार विधानसभा उपचुनाव के नतीजे भी आए हैं।
स्रोत-हिन्दुस्तान
Article Advertisement
Seemanchal
बिहार उपचुनाव के नतीजे लेकर आया राजद के लिए खुशी के पल, एनडीए को झटका
बिहार उपचुनाव के नतीजे लेकर आया राजद के लिए खुशी के पल, एनडीए को झटका लोकसभा चुनाव में आश्चर्यजनक रूप से शानदार प्रदर्शन करने के महज पांच महीने बाद गुरुवार को बिहार विधानसभा उपचुनाव के नतीजों से राजग को झटका लगा है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) पांच सीटों में से केवल एक सीट पर जीत दर्ज कर पाया

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
पूर्णिया विश्वविद्यालय की परीक्षा में बड़ा बदलाव, 3 अक्टूबर की परीक्षा हुई स्थगित; अब 9 अक्टूबर को होगा पेपर

Seemanchal

Seemanchal
कटिहार में जमीन के कागजात को लेकर बड़ा अभियान, 31 अक्टूबर तक सुधरेंगी जमाबंदी की गलतियां; जानिए किसे मिलेगा फायदा

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
