अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्टबिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाईकिशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवालDigital Arrest Scam से रहें सावधान: वीडियो कॉल पर पुलिस बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, जानिए कैसे बचेंभारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौतीHaiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्टकच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता हैबिहार रूट के लिए जल्द सफर पूरा कराएगी जनसाधारण एक्सप्रेसहरियाणा से बिहार जा रही 50 लाख की शराब, पकड़ी गईभाकपा माले ने नेपाल त्रासदी और बिहार की बाढ़ के लिए चलाया राहत कोष अभियानSSB ने 141 लीटर शराब के साथ 2 तस्कर पकड़े: दो बाइक, मोबाइल फोन भी जब्त किएसीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्टबिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाईकिशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवालDigital Arrest Scam से रहें सावधान: वीडियो कॉल पर पुलिस बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, जानिए कैसे बचेंभारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौतीHaiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्टकच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता हैबिहार रूट के लिए जल्द सफर पूरा कराएगी जनसाधारण एक्सप्रेसहरियाणा से बिहार जा रही 50 लाख की शराब, पकड़ी गईभाकपा माले ने नेपाल त्रासदी और बिहार की बाढ़ के लिए चलाया राहत कोष अभियानSSB ने 141 लीटर शराब के साथ 2 तस्कर पकड़े: दो बाइक, मोबाइल फोन भी जब्त किए

Article Advertisement

India

बिहार में 500 युवाओं से 20 करोड़ की ठगी, बक्सर पावर प्लांट में नौकरी के नाम बड़ा 'खेल'!

बिहार में 500 युवाओं से 20 करोड़ की ठगी, बक्सर पावर प्लांट में नौकरी के नाम बड़ा 'खेल'! बक्सर में नौकरी के नाम पर 500 लोगों से 20 करोड़ से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है. बक्सर: बेरोजगारी देखना है तो बिहार आईये.. यहां के युवा एक छोटी सी नौकरी के लिए लाखों रुपए देने के लिए तैयार रहते हैं. लेकिन हद

बिहार में 500 युवाओं से 20 करोड़ की ठगी, बक्सर पावर प्लांट में नौकरी के नाम बड़ा 'खेल'!

Article Advertisement

बिहार में 500 युवाओं से 20 करोड़ की ठगी, बक्सर पावर प्लांट में नौकरी के नाम बड़ा 'खेल'! बक्सर में नौकरी के नाम पर 500 लोगों से 20 करोड़ से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है. बक्सर: बेरोजगारी देखना है तो बिहार आईये.. यहां के युवा एक छोटी सी नौकरी के लिए लाखों रुपए देने के लिए तैयार रहते हैं. लेकिन हद तो तब हो जाती है जब लाखों रुपये देने के बाद पता चलता है कि उनके साथ नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा हो गया. ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिसमें धंधेबाजों ने बिहार के युवाओं को नौकरी के नाम पर चूना लगाया है. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ. बक्सर में करीब 500 लोगों से 20 करोड़ से अधिक की ठगी की गई है. थर्मल पॉवर में नौकरी के नाम पर ठगी का आरोप : सिकरौल थाना क्षेत्र के तेतरहर सहित कई गांव के युवाओं को इसका शिकार बनाया गया है. रंजन कुमार यादव को एसजेवीएन पावर प्लांट में जूनियर फील्ड अफसर बनाया गया था. ऐसे ही कई युवक को नौकरी दी गयी. देश के अलग-अलग शहर में ट्रेनिंग करायी. फील्ड में काम भी कराया. 6 महीने तक 63 हजार रुपये प्रति माह भुगतान भी किया. इसके बाद नौकरी देने वाला फरार हो गया. मामले में कुछ युवा विधायक के साथ डीएम से शिकायत करने के लिए पहुंचे. जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने मामले में जांच की बात कही है. एग्रीमेंट पेपर के साथ दी नौकरीः बताया जा रहा है कि 40 लड़कों को आई कार्ड और नियुक्ति पत्र भी दिया गया. ठगी के शिकार शिकार कई युवाओं की माने तो उन्हें एग्रीमेंट का पेपर भी दिया गया. इसके अलावा यूएन नंबर दिया गया, जैसे किसी बड़ी कंपनी के कर्मचारी को दिया जाता है. सैलरी और एग्रीमेंट, सब कुछ मिला : पीड़ित रमेश चौधरी ने बताया कि, उनसे किसी भी इलाके में भेजकर सड़क के किनारे बिजली का खंभा लगाने के लिए कहा जाता था. नापी करवाने का काम भी कराया गया. उनके एकाउंट में 49 हजार तो किसी को 65 हजार प्रत्येक महीने सैलरी भी दी गई. साथ ही 60 साल तक का एग्रीमेंट भी दिया गया. ''6 महीने से उस कंपनी में काम करते थे. 4 महीने की सैलरी भी मिली थी. आईकार्ड, सर्विस बुक, यूएन नंबर भी मिला. दो भाई मिलकर कंपनी को 8 लाख रुपए दिए थे. 30 तारीख को कंपनी का संचालक फरार हो गया. नौकरी के लोभ में करीब 500 से ज्यादा युवकों ने कंपनी को पैसा दिया था. - रमेश चौधरी, पीड़ित 500 से ज्यादा युवाओं से ठगी : पीड़ितों के मुताबिक 500 से ज्यादा युवाओं को ठग ने शिकार बनाया. प्रत्येक से 4 से 6 लाख रुपए लिया गया. अगर प्रत्येक से 4 लाख का भी हिसाब देखें तो 500 युवाओं से 20 करोड़ से अधिक की ठगी की गयी है. हैरानी की बात है कि बेरोजगार होने के बाद भी युवाओं ने इतने पैसे कहां से कंपनी को दे दिए. आज नौकरी नहीं मिलने से सभी ठगी महसूस कर रहे हैं. विधायक ने कहा, 'FIR दर्ज हो' : युवाओं के साथ DM ऑफिस पहुंचे भाकपा माले विधायक अजित कुमार सिंह ने कहा कि ''एसजेवीएन पावर प्लांट शुरू से ही विवादों में रहा है. कभी उसके अंदर गड़बड़ी तो कभी उसके नाम पर गड़बड़ी खबरें आती रही है. बेरोजगरों के इस दौर में सैकड़ों युवाओं से करोड़ों की ठगी की गयी है. सभी युवाओं से 4 से 5 लाख रुपया लिया गया है. जिलाधिकारी से मिलकर हम लोगों ने कार्रवाई करने के लिए कहा है.'' "नौकरी के नाम पर युवाओं से ठगी की गयी है. इसको लेकर हमलोग डीएम से मिले हैं. 10 दिन के अंदर आरोपी पर एफआईआर नहीं होती है. तो समाहरणालय के अंदर धरना प्रदर्शन किया जाएगा. करीब 500 युवाओं से नौकरी के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी की गयी है." - अजित कुमार  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read