Brain Clots Symptoms: विनोद कांबली को हुई इस बीमारी के शुरुआती संकेत क्या?
कितनी खतरनाक Brain Clots Symptoms: पूर्व भारतीय बल्लेबाज विनोद कांबली की सेहत बिगड़ी, उन्हें यूरिन इन्फेक्शन और क्रैम्पस महसूस हो रहे थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।
वहां, डॉक्टर ने 52 वर्षीय क्रिकेटर के सिर में खून के थक्कों का जमाव देखा और इसे गंभीर बताया।
आइए जानते हैं इस बीमारी के बारे में सब कुछ।
Brain Clots Symptoms: पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहे थे।
इस बार वे अपनी सेहत को लेकर सुर्खियों में हैं, दरअसल, पूर्व बल्लेबाज को यूरिन इन्फेक्शन और क्रैम्पस के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी मेडिकल जांच में उनके मस्तिष्क में खून के थक्के पाए गए हैं।
साथ ही, उनकी जांच करने वाली मेडिकल टीम ने क्रिकेटर की पुरानी मेडिकल हिस्ट्री भी निकाली है, जिसमें पाया गया कि वे ब्रेन स्ट्रोक से भी पीड़ित रहे हैं।
आइए जानते हैं उनकी इस बीमारी के बारे में और उसके संकेत।
क्या है Brain Clot?
ब्रेन क्लॉट, जिसे स्ट्रोक भी कहा जाता है, तब होता है जब मस्तिष्क में खून का प्रवाह रुक जाता है।
इस स्थिति में ब्रेन तक ऑक्सीजन की सप्लाई कम हो जाती है।
टाइम्स नाऊ में छपी एक खबर के मुताबिक विनोद के डॉक्टरों के अनुसार, दिमाग में खून के थक्के बनना एक गंभीर स्थिति हो सकती है, इसमें तुरंत इलाज की आवश्यकता होती है, नहीं तो जान जाने का जोखिम रहता है।
ब्रेन क्लॉट के संकेत 1. वीकनेस- अचानक से कमजोरी या लकवा होना।
खासतौर पर एक तरफ के चेहरे, हाथों या पैरों में कमजोरी होना।
2. बोलने में समस्या- किसी शब्द को बोलने या समझने में दिक्कत महसूस करना भी ब्रेन क्लॉटिंग यानी दिमाग में खून जमने का एक संकेत होता है।
3. सिरदर्द- अचानक सिर में तेज दर्द महसूस करना, जो असहनीय और बिना कारण के हो रहा हो, यह भी ब्रेन क्लॉट हो सकता है।
4. धुंधली या दोहरी दृष्टि- विजन की प्रॉब्लम, जिसमें आपको देखने में समस्या हो सकती है, दूर की दृष्टि कमजोर या डबल दिखाई देने वाले लक्षण शामिल हैं।
5. बैलेंसिंग इश्यूज- अगर आपको अपने शरीर को बैलेंस करने में परेशानी हो रही है, चलने में कठिनाई हो रही है, संतुलन बनाए रखने, यहां तक कि सीधे खड़े होने में भी समस्या हो रही है, तो यह ब्रेन क्लॉट की बीमारी का संकेत हो सकता है।
इसके अलावा, सांस लेने में तकलीफ होना या फिर चीजें भूलना भी इस बीमारी का संकेत हो सकते हैं।
बचाव के उपाय हेल्दी डाइट और नियंत्रित वजन बनाए रखें।
नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियां करते रहें।
धूम्रपान अवॉइड करें।
खून को पतला करने वाली दवाओं का सेवन कर सकते हैं लेकिन डॉक्टरी सलाह पर।
हाई BP भी ब्रेन क्लॉट का कारण है, इसलिए इसे भी मैनेज करें।
कोलेस्ट्रॉल और शुगर को कंट्रोल रखें।
अब कैसी है विनोद कांबली की तबीयत?
पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को ठाणे के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
फिलहाल वे डॉक्टरी जांच में हैं और इलाज करवा रहे हैं।
मेडिकल टीम उनका ट्रीटमेंट कर रही है और क्लॉट्स की समस्या को मॉनिटर कर रही है।
Article Advertisement
Sports
Brain Clots Symptoms: विनोद कांबली को हुई इस बीमारी के शुरुआती संकेत क्या? कितनी खतरनाक
Brain Clots Symptoms: विनोद कांबली को हुई इस बीमारी के शुरुआती संकेत क्या? कितनी खतरनाक Brain Clots Symptoms: पूर्व भारतीय बल्लेबाज विनोद कांबली की सेहत बिगड़ी, उन्हें यूरिन इन्फेक्शन और क्रैम्पस महसूस हो रहे थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहां, डॉक्टर ने 52 वर्षीय क्रिकेटर के स

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास

Sports
Praggnanandhaa in Grand Chess Tour Final: भारतीय ग्रैंडमास्टर का धमाका, Vincent Keymer को 19-9 से हराया; अब Caruana से खिताबी जंग

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
