अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
CM सम्राट चौधरी का उमड़ा लिटरेचर प्रेम! बिहार में आयोजित होगा हिंदी साहित्य समागम, जुटेंगे देश भर के विद्वानUCC पर बिहार NDA में सियासी शीत युद्ध शुरू! अमित शाह से मिलेंगे संजय झा, इधर श्याम रजक ने खोला मोर्चाबिहार में यूसीसी लागू नहीं होगा : जदयूबिहार: बाढ़ के पानी में स्नान करना पड़ा भारी, दो सगे भाइयों की डूबने से मौत; गांव में पसरा मातममेरा व्यक्तिगत क्या लाभ होगा? नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार में बाढ़ को लेकर क्यों करने लगे ऐसी बात!'मैन-मेड और नेता-मेड डिजास्टर', गुस्से में पप्पू यादव किस बात को लेकर जा रहे हैं सुप्रीम कोर्ट?हरलाखी में 52 किलो गांजा बरामद: भारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, तस्कर नेपाल की ओर भागेबिहार की आज की 10 बड़ी खबरें, 14 सितंबर 2026: CM सम्राट का ऐलान, बाढ़ से स्थायी समाधान का प्रयास, शिवराज के नेतृत्व में बनेगी टीमहिंदी दिवस पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान: बिहार में होगा दो दिवसीय हिंदी साहित्य समागम; जुटेंगे साहित्यकारनेपाल जेल से फरार 18 भारतीय बंदी अब भी लापता, भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ीभारत-नेपाल सीमा पर 231 लीटर नेपाली शराब बरामद: बसंतपुर में SSB ने दो मोटरसाइकिल और एक साइकिल भी जब्त की, दो...CM सम्राट चौधरी का उमड़ा लिटरेचर प्रेम! बिहार में आयोजित होगा हिंदी साहित्य समागम, जुटेंगे देश भर के विद्वानUCC पर बिहार NDA में सियासी शीत युद्ध शुरू! अमित शाह से मिलेंगे संजय झा, इधर श्याम रजक ने खोला मोर्चाबिहार में यूसीसी लागू नहीं होगा : जदयूबिहार: बाढ़ के पानी में स्नान करना पड़ा भारी, दो सगे भाइयों की डूबने से मौत; गांव में पसरा मातममेरा व्यक्तिगत क्या लाभ होगा? नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार में बाढ़ को लेकर क्यों करने लगे ऐसी बात!'मैन-मेड और नेता-मेड डिजास्टर', गुस्से में पप्पू यादव किस बात को लेकर जा रहे हैं सुप्रीम कोर्ट?हरलाखी में 52 किलो गांजा बरामद: भारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, तस्कर नेपाल की ओर भागेबिहार की आज की 10 बड़ी खबरें, 14 सितंबर 2026: CM सम्राट का ऐलान, बाढ़ से स्थायी समाधान का प्रयास, शिवराज के नेतृत्व में बनेगी टीमहिंदी दिवस पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान: बिहार में होगा दो दिवसीय हिंदी साहित्य समागम; जुटेंगे साहित्यकारनेपाल जेल से फरार 18 भारतीय बंदी अब भी लापता, भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ीभारत-नेपाल सीमा पर 231 लीटर नेपाली शराब बरामद: बसंतपुर में SSB ने दो मोटरसाइकिल और एक साइकिल भी जब्त की, दो...

Article Advertisement

India

कार नंबर BR25PA2935 ने कैब चालक को बोनट पर कई किलोमीटर घसीटा, दिल्ली पुलिस ने बचाया

बिहार के एक सांसद की गाड़ी के चालक को सांसद महोदय की ताकत की इतनी हनक सवार हुई कि पहले तो गलती करते हैं और फिर विरोध करने पर पीड़ित को ही टक्कर मारकर अपनी गाड़ी के बोनट पर ले लेते हैं और उसे लगभग 2 किलोमीटर तक घसीटते हैं. वो तो गनीमत ये रही कि पुलिस की नजर उसकी हरकत पर पड़ जाती है और पुलिस द्वारा वा

कार नंबर BR25PA2935 ने कैब चालक को बोनट पर कई किलोमीटर घसीटा, दिल्ली पुलिस ने बचाया

Article Advertisement

बिहार के एक सांसद की गाड़ी के चालक को सांसद महोदय की ताकत की इतनी हनक सवार हुई कि पहले तो गलती करते हैं और फिर विरोध करने पर पीड़ित को ही टक्कर मारकर अपनी गाड़ी के बोनट पर ले लेते हैं और उसे लगभग 2 किलोमीटर तक घसीटते हैं. वो तो गनीमत ये रही कि पुलिस की नजर उसकी हरकत पर पड़ जाती है और पुलिस द्वारा वाहन का पीछा करके पीड़ित को बचाया जाता है. मामला राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार की रात करीब 11 बजे का है. पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.   मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब 11 बजे आश्रम चौक से निजामुद्दीन दरगाह की ओर आ रही एक कार, बोनट पर लटके एक शख्स को लेकर करीब 2-3 किलोमीटर तक चलती रही. पुलिस द्वारा आरोपी की कार का पीछा किया गया और उसे रोका गया तब जाकर पीड़ित की जान बची. कार का नंबर BR25PA2935 है, जो कि बिहार के एक सांसद के नाम पर रजिस्टर्ड है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है. हालांकि, हादसे के वक्त सांसद गाड़ी के मौजूद नहीं थे.   पीड़ित चेतन के मुताबिक, 'मैं ड्राइवर का काम करता हूं, एक शख्स को छोड़कर जब वह लौट रहा था तब आश्रम के समीप मेरी कार को आरोपी द्वारा तीन बार अपने कार से टक्कर मारी गई. मैं विरोध करने के लिए कार के सामने आया तबी आरोपी ने कार मेरे ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया लेकिन मैं कार की बोनट पर लटक गया. उसके बाद मैं उसे रुकने को कहा लेकिन वह नहीं रुका और लगभग 2 किलोमीटर तक मुझे घसीटता रहा. पुलिसकर्मियों की नजर पड़ी और पीसीआर से पुलिसकर्मियों ने पीछा कर आरोपी कार चालक को रोका और फिर मैं बच सका. वहीं, आरोपी ड्राइवर रामचंद कुमार ने आरोपों को गलत बताया और कहा कि मेरी कार और पीड़ित के कार से कोई टक्कर नहीं हुई है. दोनों का वाहन कोई भी देख सकता है. पीड़ित खुद ही मेरी बोनट पर चढ़ गया था और मैंने कहा कि आप ये क्या कर रहे हो तो उसनी मेरी बात अनसुनी कर दी. हालांकि, आरोपी ने ये नहीं बताया कि वह वाहन को क्यों भगा रहा था जब उसकी बोनट पर कोई शख्स था.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read