BPSC Teacher: दिवाली से पहले शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 16 शिक्षकों को नौकरी से हटाया BPSC Teacher: शिक्षा विभाग ने बड़ा एक्शन लेते हुए बीपीएससी से चयनित हुए 16 शिक्षकों को सेवामुक्त कर दिया है. BPSC Teacher: बीपीएससी से चयनित किशनगंज जिले के विभिन्न विद्यालयों में सेवा दे रहे 16 शिक्षकों को सेवामुक्त किया गया है. डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर (DEO) नासिर हुसैन ने इस संबंध में निर्देश जारी किया है. सभी 16 शिक्षक बिहार से बाहर के हैं. इन शिक्षकों के खिलाफ शिक्षक पात्रता परीक्षा में 60 प्रतिशत से कम अंक लाने के कारण कार्रवाई की गई है. जारी पत्र के मुताबिक सीटेट शिक्षक अभ्यर्थियों को जनरल केटेगरी के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक के साथ शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण माना जाता है. जिनके खिलाफ कार्रवाई हुई है उनमें ज्यादातर महिला शिक्षिका है. नियम के मुताबिक दूसरे राज्य के किसी भी केटेगरी के कैंडिडेट को जनरल केटेगरी में ही गिना जाता है. उन्हें किसी प्रकार के आरक्षण का लाभ नहीं दिया जाता है. मांगा गया था स्पष्टीकरण शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए जो योग्यता रखी गई थी उनको इन 16 शिक्षकों ने पूरा नहीं किया. नियम के मुताबिक पात्रता परीक्षा में बिहार के बाहर के लोगों के 60 फीसदी अंक लाने हैं और उन्हें किसी प्रकार के आरक्षण का लाभ नहीं मिलता है. जिला शिक्षा अधिकारी नासिर हुसैन ने कहा कि यह कार्रवाई विभाग के निर्देश के बाद हुई है. उन्होंने बताया कि सभी 16 शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया था. एक निश्चित समय में सभी शिक्षकों को विभाग को जवाब देना था. स्पष्टीकरण नहीं दिए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है. छठ पूजा को लेकर छुट्टी बढ़ी अब छह नवंबर को भी सरकारी स्कूलों में छठ की छुट्टी रहेगी. इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया है. बावजूद शिक्षकों में नाराजगी कम नहीं हुई है. सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की मांग है कि दीपावली से छठ पूजा तक छुट्टी घोषित की जाये. अर्थात 31 अक्टूबर से 8 नवंबर तक सरकार छुट्टी की घोषणा करे. बता दें कि पिछले साल तक दीपावली से छठ तक सरकारी स्कूलों में छुट्टी रही थी. जो मांग अब नहीं मानी गई है. दीपावली की छुट्टी सिर्फ एक दिन की ही है. शिक्षा विभाग ने इसको लेकर अधिसूचना जारी की है, जिसमें लिखा है कि राज्य के राजकीय / राजकीयकृत एवं अल्पसंख्यक सहायता उर्दू, प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में वर्ष 2024 के लिए निर्धारित अवकाश के अतिरिक्त छठ वर्ष को ध्यान में रखते हुए खरना के दिन दिनांक 06 नवंबर 2024 ( बुधवार) को अवकाश घोषित किया जाता है. मालूम हो कि पांच नवंबर से नहाय खाय के साथ छठ पूजा की शुरुआत हो रही है. नहाय खाय और खरना के दिन विद्यालय में छुट्टी नहीं रहने के कारण छठ पर्व करने वाले शिक्षकों ने नाराजगी जाहिर की थी. जिसके बाद शिक्षा विभाग ने खरना के दिन भी छुट्टी देने का फैसला किया है.
Article Advertisement
Seemanchal
BPSC Teacher: दिवाली से पहले शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 16 शिक्षकों को नौकरी से हटाया
BPSC Teacher: दिवाली से पहले शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 16 शिक्षकों को नौकरी से हटाया BPSC Teacher: शिक्षा विभाग ने बड़ा एक्शन लेते हुए बीपीएससी से चयनित हुए 16 शिक्षकों को सेवामुक्त कर दिया है. BPSC Teacher: बीपीएससी से चयनित किशनगंज जिले के विभिन्न विद्यालयों में सेवा दे रहे 16 शिक्षकों को सेवा

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
सीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्ट

Seemanchal
पूर्णिया, अररिया और कटिहार में बाढ़ जैसी स्थिति: महानंदा समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में चिंता

Seemanchal
बिहार में बाढ़ के बीच फिर भारी बारिश का अलर्ट: 8 सितंबर को बिगड़ेगा मौसम, सीमांचल के 4 जिलों पर भी नजर

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
