बीपीएससी 65वीं प्रीलिम्स की आंसर-की जारी BPSC 65th PT Answer Key 2019: बिहार लोक सेवा आयोग ने (BPSC) 65वीं प्रीलिम्स परीक्षा ( BPSC 65th PT ) की आंसर-की जारी कर दी है।
यह परीक्षा 15 अक्टूबर को राज्य के 35 जिलों के 718 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी।
जिन परीक्षार्थियों ने यह परीक्षा दी थी वह आंसर-की को 29 अक्टूबर यानी आज से www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।
बीपीएससी ने 28 अक्टूबर को नोटिस जारी कर यह जानकारी दी।
बीपीएससी की सामान्य अध्ययन विषय की प्रश्न पत्र सीरीज ए, बी, सी और डी के उत्तर www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर देखें जा सकते हैं।
यूं दर्ज कराएं आपत्ति अगर किसी प्रश्न के उत्तर के प्रति किसी उम्मीदवार को आपत्ति है तो वह उसे 11 नवंबर शाम 5 बजे तक दर्ज करा सकता है।
उम्मीदवार को अपनी आपत्ति स्पीड पोस्ट के माध्यम से इस पते पर भेजनी होगी- संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक, बिहार लोक सेवा आयोग, जवाहर लाल नेहरु मार्ग (बेली रोड), पटना- 800001 ये आंसर की प्रोविजनल है।
सभी आपत्तियों पर विचार करने और एक्सपर्ट्स से सलाह-मशविरा करने के बाद एक फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी।
आयोग के संयुक्त सचिव अमरेंद्र कुमार ने बताया कि छात्रों को किसी प्रश्नों के ऊतर को लेकर किसी तरह की आपत्ति है तो वे सम्बंधित उत्तरपुस्तिका या किताब का जिक्र जरूर करना होगा।
ताकि उस पर विचार किया जा सके।
समय बीतने पर किसी तरह की आपत्ति स्वीकार नहीं किया जाएगा बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग की 65वीं प्रारंभिक परीक्षा हाल ही में शांतिपूर्ण तरीके से हुई।
परीक्षा में छात्रों की उपस्थिति 70 प्रतिशत रही थी।
परीक्षा समयानुसार दोपहर 12 बजे शुरू हो गई थी।
परीक्षा में पूछे गये सवाल उच्चस्तरीय थे।
कुछ सवालों को लेकर परीक्षार्थियों में संशय की स्थिति थी।
खासकर पांचवें विकल्प को लेकर परीक्षार्थियों में थोड़ी परेशानी रही थी।
वहीं परीक्षा में सबसे अधिक सवाल बिहार के इतिहास से मुतल्लिक पूछे गये थे।
इतिहास में सर्वाधिक प्रश्न आधुनिक भारत के इतिहास से संबंधित थे।
वहीं अर्थव्यवस्था एवं भूगोल के आंकड़ों से संबंधित सवालों की संख्या भी अधिक थी।
अर्थव्यवस्था में समसामयिकी के अधिकतर प्रश्न थे।
विज्ञान में तीन खंडों को मिलाकर प्रश्नों की संख्या बराबर थी।
जनगणना 2011 से संबंधित कई प्रश्न पूछे गये थे।
मानसिक योग्यता एवं तर्कशक्ति परीक्षण में मैट्रिक स्तर के प्रश्न पूछे गये थे।
परीक्षा विशेषज्ञ डा. वीसी झा और डॉ. एम रहमान की मानें तो पूछे गये प्रश्नों के आधार पर देखा जाए तो सामान्य श्रेणी का कटऑफ 100 से 105 तक जाने की संभावना बताई थी।
स्रोत-हिन्दुस्तान
Article Advertisement
Seemanchal
बीपीएससी 65वीं प्रीलिम्स की आंसर-की जारी
बीपीएससी 65वीं प्रीलिम्स की आंसर-की जारी BPSC 65th PT Answer Key 2019: बिहार लोक सेवा आयोग ने (BPSC) 65वीं प्रीलिम्स परीक्षा ( BPSC 65th PT ) की आंसर-की जारी कर दी है। यह परीक्षा 15 अक्टूबर को राज्य के 35 जिलों के 718 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी। जिन परीक्षार्थियों ने यह परीक्षा दी थी वह आंसर-

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
पूर्णिया विश्वविद्यालय की परीक्षा में बड़ा बदलाव, 3 अक्टूबर की परीक्षा हुई स्थगित; अब 9 अक्टूबर को होगा पेपर

Seemanchal

Seemanchal
कटिहार में जमीन के कागजात को लेकर बड़ा अभियान, 31 अक्टूबर तक सुधरेंगी जमाबंदी की गलतियां; जानिए किसे मिलेगा फायदा

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
