खुलासा: बक्से में छिपकर जापान से भाग निकले निसान के पूर्व सीईओ कार्लोस जापान में कड़ी निगरानी में रखे गए निसान के पूर्व सीईओ कार्लोस घोसन मंगलवार (31 दिसंबर) को गोपनीय ढंग से भागने में कामयाब हो गए।
जापान से भागकर वह अपने देश लेबनान चले गए हैं।
जहां की सरकारी टीवी ने बयान जारी किया कि कार्लोस ने एक बड़े म्यूजिकल बक्से में छुपकर खुद को जापान से बाहर निकाला।
यह खुलासा होने के बाद जापान में अफरातफरी मच गई है।
65 वर्षीय कार्लोस घोसन एक जापानी कार निर्माता कंपनी निसान व रेनो के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी रहे हैं।
एक अप्रैल 2017 को उन्हें पद से हटा दिया गया।
फिर 19 नवंबर, 2018 को हनेडा हवाई अड्डे से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
पहले उन्हें हिरासत केंद्र में रखा गया।
उनके भागने के पीछे का कारण माना जा रहा है कि इस साल टोक्यो में उनके आरोपों की पहली सुनवाई शुरू होनी थी।
बीते साल अप्रैल में उन्हें बेल मिली पर अदालत ने शर्त रखी कि वे विदेश नहीं जा सकेंगे।
उनके पास लेबनान समेत तीन देशों के पासपोर्ट थे जो जब्त कर लिए।
उन्हें टोक्यो स्थित अपार्टमेंट में रहने की अनुमति मिली मगर वहां वीडियो निगरानी होती थी।
उनके घर के बाहर कई सुरक्षाकर्मी पहरा देते थे।
‘मैं उत्पीड़न से बचकर निकला हूं’ लेबनान से एक ईमेल के जरिए कार्लोस ने अपना पक्ष रखा है।
उन्होंने लिखा - ‘जापान की न्याय व्यवस्था निष्पक्ष नहीं है इसलिए मैंने देश छोड़ा पर न्याय से नहीं भागा हूं, अन्याय और राजनीतिक उत्पीड़न से बचकर निकल गया हूं।’ पहले भी भागने का प्रयास गिरफ्तारी के बाद जब कार्लोस को हिरासत केंद्र में रखा गया था, तब उनके वकील ने उन्हें निकालने की कोशिश की।
वह मजदूर के कपड़े पहनकर हिरासत केंद्र में घुसा पर पकड़ा गया।
इस तरह भागे * पहले म्यूजिकल बॉक्स जहाज में रखकर जापान से बाहर भेजा गया।
* फिर एक निजी विमान के जरिए तुर्की के रास्ते लेबनान पहुंचे कार्लोस घोसन।
* लेबनान के बेरूत हवाई अड्डा पर बिना जांच के ही दिया गया प्रवेश।
Source-HINDUSTAN
Article Advertisement
Crime
खुलासा: बक्से में छिपकर जापान से भाग निकले निसान के पूर्व सीईओ कार्लोस
खुलासा: बक्से में छिपकर जापान से भाग निकले निसान के पूर्व सीईओ कार्लोस जापान में कड़ी निगरानी में रखे गए निसान के पूर्व सीईओ कार्लोस घोसन मंगलवार (31 दिसंबर) को गोपनीय ढंग से भागने में कामयाब हो गए। जापान से भागकर वह अपने देश लेबनान चले गए हैं। जहां की सरकारी टीवी ने बयान जारी किया कि कार्लोस ने एक ब

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Bihar
बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने पूरी की उम्मीदवारों की सूची, 8 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
