सावधान!
फ्लाइट में बम है… 10 विमानों को मिली उड़ाने की धमकी; इंडिगो और अकासा एयरलाइंस की बढ़ी धड़कन कुछ देर पहले 10 विमानों में बम होने की सूचना मिली है।
इस जानकारी से पूरे एविएशन विभाग में हड़कंप मच गया है।
इंडिगो और अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट को बॉम्ब थ्रेट दिए गए हैं।
Bomb Threats in 10 Flights: पिछले छह दिनों से लगातार फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं।
हालांकि आज यानी शनिवार को तो हद ही हो गई।
एक-दो नहीं बल्कि 10 विमानों को बॉम्ब थ्रेट दिए गए हैं।
इस लिस्ट में इंडिगो और अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट शामिल हैं।
10 विमानों में बम की सूचना से एविएशन विभाग में भी हड़कंप मच गया है।
इंडिगो ने जारी किया बयान मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इंडिगो और अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली है।
इंडिगो की 5 और अकासा एयरलाइंस की 5 फ्लाइटों में बम का अलर्ट दिया गया है।
इंडिगो ने इस मामले पर बयान देते हुए कहा कि मुंबई से इस्तांबुल जाने वाली फ्लाइट 6E 17 में बम की सूचना मिली है।
यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा हमारे लिए पहली प्राथमिकता है।
हम इस पर काम कर रहे हैं।
दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी जरूरी सावधानियां बरती जा रही हैं।
दूसरी फ्लाइट में बम की धमकी कुछ ही देर में इंडिगो ने फिर एक बयान जारी किया।
इंडिगो ने कहा कि हम फ्लाइट 6E 11 की स्थिति के बारे में अच्छी तरह से जानते हैं।
यह फ्लाइट दिल्ली से इस्तांबुल जाने वाली थी।
हम सभी जरूरी सावधानियां बरत रहे हैं।
यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है।
6 दिन में 80 उड़ाने प्रभावित आपको जानकर हैरानी होगी कि बम की धमकियों की वजह से अभी तक 80 से ज्यादा उड़ाने प्रभावित हो चुकी हैं।
सोमवार से ही फ्लाइट में बम होने की खबरें सामने आ रही हैं।
ज्यादातर सूचनाएं ईमेल के जरिए भेजी जाती हैं।
बीती रात विस्तारा एयरलाइंस और एयर इंडिया के विमान में भी बम होने की चेतावनी दी गई थी।
मगर जांच में कुछ भी सामने नहीं आया है।
6 एयरलाइंस को मिली धमकी बता दें कि अब तक 30 से ज्यादा भारतीय विमानों को बॉम्ब थ्रेड मिल चुके हैं।
इस लिस्ट में 5 स्पाइस जेट, 5 एयर एशिया, 5 अकासा, 5 विस्तारा, 5 एयर इंडिया और 5 इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट शामिल हैं।
Article Advertisement
India
सावधान! फ्लाइट में बम है… 10 विमानों को मिली उड़ाने की धमकी; इंडिगो और अकासा एयरलाइंस की बढ़ी धड़कन
सावधान! फ्लाइट में बम है… 10 विमानों को मिली उड़ाने की धमकी; इंडिगो और अकासा एयरलाइंस की बढ़ी धड़कन कुछ देर पहले 10 विमानों में बम होने की सूचना मिली है। इस जानकारी से पूरे एविएशन विभाग में हड़कंप मच गया है। इंडिगो और अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट को बॉम्ब थ्रेट दिए गए हैं। Bomb Threats in 10 Flights: पि

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

India
गुजरात को 35 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, रेल और सड़क नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार

India
भारत की सैन्य शक्ति को बड़ा विस्तार: 1.10 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उपकरणों की खरीद को मंजूरी

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
