कुंभ मेले में ब्लास्ट की धमकी देने वाला कौन?
जानें कैसे लगा पुलिस के हाथ और क्यों रची साजिश?
Bomb Blast Threat Accused Arrest: महाकुंभ मेले में बम धमाका करने की धमकी देने वाले लड़के को पुलिस ने दबोच लिया है।
आरोपी बिहार का रहने वाला है, जिसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने धमकी क्यों दी?
Mahakumbh Mela Bomb Blast Threat Case Accused Arrest: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 14 जनवरी से लगने जा रहे महाकुंभ मेले में बम ब्लास्ट करने की धमकी देने वाला पकड़ा गया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस ने आरोपी को बिहार के पूर्णिया जिले के भवानीपुर से गिरफ्तार किया।
आरोपी को भवानीपुर पुलिस की मदद से शहीदगंज पंचायत के वार्ड 4 में छापेमारी करके दबोचा गया।
आरोपी 11वीं क्लास का स्टूडेंट है और उसका नाम आयुष कुमार जायसवाल पुत्र जय किशोर जायसवाल है।
उसने अपने दोस्त को फंसाने के लिए साजिश रची, क्योंकि दोनों का झगड़ा हो गया था।
इसलिए उसने नासिर पठान के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया और उस पर पोस्ट लिखकर कुंभ मेले को उड़ाने की धमकी दे दी।
पुलिस उसे प्रयागराज ले आई है और ATS उससे पूछताछ कर रही है।
धमकी देने के बाद नेपाल गया था आयुष पूर्णिया पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा और भवानीपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि आयुष कुमार जायसवाल को उत्तर प्रदेश पुलिस गिरफ्तार करके अपने साथ लेकर गई है।
मुखबिर से पता चला कि 31 दिसंबर को धमकी भरी पोस्ट लिखने के बाद आयुष नेपाल चला गया था।
आयुष नेपाल में कहां और क्यों गया और कौन-कौन लोग नेपाल गए थे?
नेपाल में आयुष किस-किस से मिला?
पुलिस इसका पता लगाने में भी जुटी है।
लखनऊ के UP-112 मुख्यालय के ऑपरेशन कमांडर अरविंद कुमार नैन ने पुलिस महानिदेशक अभिसूचना (लखनऊ), अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था (लखनऊ), अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा (लखनऊ), अपर पुलिस महानिदेशक ATS (लखनऊ) और SSP कुंभ को लेटर भेजा और जांच में सहयोग करने को कहा।
आयुष तक ऐसे पहुंची उत्तर प्रदेश पुलिस मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आयुष ने 31 दिसंबर को इंस्टाग्राम पर नसर पठान नाम से एक पोस्ट लिखी थी, जिसमें उसने महाकुंभ में बम ब्लास्ट करने की धमकी दी थी।
उसने लिखा था कि ऑल ऑफ यू, तुम सब अपराधी हो।
महाकुंभ में बम ब्लास्ट करेंगे।
1000 हिंदुओं को मारेंगे।
विपिन गौड़ नामक युवक ने इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट डायल-112 UP पुलिस को अपने इंस्टा अकाउंट पर टैग करते हुए शेयर किया।
इस पोस्ट को देखकर UP पुलिस एक्टिव हुई।
फिर पुलिस ने उस सिस्टम का IP एड्रेस ट्रेस किया, जिस सिस्टम से पोस्ट लिखी गई थी।
महाकुंभ मेला कोतवाली थाने में अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू की गई।
3 जांच टीमें बनाकर सर्विलांसिंग की गई।
IP एड्रेस ट्रेस करने पर वह नंबर पता चला, जिससे इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया गया था।
वह नंबर बिहार के पूर्णिया जिले के भवानीपुर शहीदगंज में रजिस्टर्ड था।
जहां जाकर पुलिस ने आरोपी का सुराग खंगाला और उसे दबोच लिया।
Article Advertisement
Crime
कुंभ मेले में ब्लास्ट की धमकी देने वाला कौन? जानें कैसे लगा पुलिस के हाथ और क्यों रची साजिश?
कुंभ मेले में ब्लास्ट की धमकी देने वाला कौन? जानें कैसे लगा पुलिस के हाथ और क्यों रची साजिश? Bomb Blast Threat Accused Arrest: महाकुंभ मेले में बम धमाका करने की धमकी देने वाले लड़के को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी बिहार का रहने वाला है, जिसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने धमकी क्यों दी? Mahakumb

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Crime
साइबर अपराध का बढ़ता जाल: बिहार समेत देशभर में ऑनलाइन ठगी के मामलों में तेजी

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

Technology
6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
