अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
1 अक्टूबर को पटना में जमा होंगे बिहार में वोटिंग का अधिकार खोने वाले, वाम नेता दीपांकर भट्टाचार्य का बड़ा ऐलानChapra News: सांसद राजीव प्रताप चुने गए वालीबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्षबिहार विधान परिषद चुनाव: JDU में सीट बंटवारे के बाद BJP उम्मीदवारों पर मंथन जारी, जानिए किसे मिल सकता है टिकटNew Flyover : बिहार में बनेगा 2 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर, खत्म हो जाएगा बाजार का पूरा जामक्या है कुख्यात कोढ़ा गिरोह? जिसके लिए बिहार पुलिस ने बनाया स्पेशल टास्क फोर्स, कटिहार जिले से कनेक्शनबिहार मुसहर सेवा संघ के शिष्टमंडल ने पीड़ित परिवारों से मिलकर जुटाई जानकारीबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 27 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार'बिहार में कोई सुरक्षित नहीं' चिराग के कमेंट को जन सुराज ने लपका, CM की 'चाटुकारिता' में लगे नेताओं से पूछा सवालBhagalpur News: जमुई: झाझा में बिहार महादलित विकास संघ का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित'मुझे खुद शर्म आती है कि मैं ऐसी सरकार का हिस्सा हूं', बिहार में लगातार हो रही घटनाओं पर बोले चिराग पासवानअररिया: जोगबनी बीसीपी गेट में एसएसबी एपीएफ की समन्वय बैठक1 अक्टूबर को पटना में जमा होंगे बिहार में वोटिंग का अधिकार खोने वाले, वाम नेता दीपांकर भट्टाचार्य का बड़ा ऐलानChapra News: सांसद राजीव प्रताप चुने गए वालीबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्षबिहार विधान परिषद चुनाव: JDU में सीट बंटवारे के बाद BJP उम्मीदवारों पर मंथन जारी, जानिए किसे मिल सकता है टिकटNew Flyover : बिहार में बनेगा 2 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर, खत्म हो जाएगा बाजार का पूरा जामक्या है कुख्यात कोढ़ा गिरोह? जिसके लिए बिहार पुलिस ने बनाया स्पेशल टास्क फोर्स, कटिहार जिले से कनेक्शनबिहार मुसहर सेवा संघ के शिष्टमंडल ने पीड़ित परिवारों से मिलकर जुटाई जानकारीबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 27 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार'बिहार में कोई सुरक्षित नहीं' चिराग के कमेंट को जन सुराज ने लपका, CM की 'चाटुकारिता' में लगे नेताओं से पूछा सवालBhagalpur News: जमुई: झाझा में बिहार महादलित विकास संघ का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित'मुझे खुद शर्म आती है कि मैं ऐसी सरकार का हिस्सा हूं', बिहार में लगातार हो रही घटनाओं पर बोले चिराग पासवानअररिया: जोगबनी बीसीपी गेट में एसएसबी एपीएफ की समन्वय बैठक

Article Advertisement

Bihar

कालाबाजारी के लिए ले जाये जा रहे 43 बैग चावल पुलिस ने किया बरामद

सुपौल: कालाबाजारी के लिए ले जाये जा रहे 43 बैग चावल पुलिस ने किया बरामद   छातापुर। सुपौल।सोनू कुमार भगत छातापुर थाना पुलिस ने रात के समय में ग्रामीणों की सुचना पर माधोपुर पहूंचकर कालाबाजारी के लिए ले जाये जा रहे 43 बैग चावल बरामद किया है। बरामद चावल को कब्जे में लेकर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई के ल

कालाबाजारी के लिए ले जाये जा रहे 43 बैग चावल पुलिस ने किया बरामद

Article Advertisement

सुपौल: कालाबाजारी के लिए ले जाये जा रहे 43 बैग चावल पुलिस ने किया बरामद   छातापुर। सुपौल।सोनू कुमार भगत छातापुर थाना पुलिस ने रात के समय में ग्रामीणों की सुचना पर माधोपुर पहूंचकर कालाबाजारी के लिए ले जाये जा रहे 43 बैग चावल बरामद किया है। बरामद चावल को कब्जे में लेकर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई के लिए विभागीय स्तर से लिखित आवेदन मिलने की प्रतिक्षा में है। ग्रामीणों ने बताया कि मामले की जानकारी देने के लिए उनलोगों ने कई बार एसडीएम एवं बीडीओ के नंबर पर फोन लगाया, लेकिन दोनों के द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया। जिसके बाद समुचित कार्रवाई को लेकर संदेह होने पर उन्होंने जिला स्तरीय पदाधिकारी को वस्तुस्थिति से अवगत कराया है। बावजूद इसके कोई भी प्रशासनिक पदाधिकारी जांच के लिए स्थल पर नहीं पहुँच पाये हैं। बताया कि माधोपुर वार्ड संख्या तीन के डीलर मोहम्मद शकील के दुकान के सामने मध्यरात्रि बीआर 38 जी 5538 नंबर की पावरट्रेक ट्रेक्टर लगाकर सरकारी खाद्यान्न लोड किया जा रहा था। शौच के लिए घर से बाहर निकले ग्रामीणों ने ट्रेक्टर पर खाद्यान लोड होता देखकर शोर शराबा किया। जिसके बाद लोगों की भीड़ जमा होने लगी। स्थिति को भांपकर चालक ट्रेक्टर लेकर मौके से उत्तर दिशा की ओर भाग निकला। लेकिन कई बाईक से ग्रामीणों के द्वारा ट्रेक्टर का पिछा किया गया। करीब डेढ़ किलोमीटर दूरी स्थित पश्चिम टोला के समीप सड़क किनारे चावल अनलोड कर चालक ट्रेक्टर लेकर भाग निकलने में कामयाब हो गया, पिछा कर रहे ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को सुचना दी गई। जिसके बाद प्रशिक्षु पुअनि कौशिक कुमार सशस्त्र बलों के साथ मौके पर पहूंचे और चावल को कब्जे में लेते हुए दूसरे ट्रेक्टर पर लादकर थाना लाया । ग्रामीणों की मानें तो ट्रेक्टर पर खाद्यान्न लोड करने वाले किशोर उम्र के मजदूर को भी संदेह के आधार पर पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया है। इधर गरीबों के मुँह का निवाला बेचने वाले डीलर के इस करतुत से ग्रामीणों में गुस्सा देखा गया है। इस बाबत थानाध्यक्ष अनमोल कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सुचना पर 43 बैग अरवा चावल बरामद किया गया है ।जो पीडीएस का खाद्यान्न प्रतित हो रहा है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read