हिंदुत्व-RSS और बाबा… बिहार चुनाव को लेकर BJP और RSS की रणनीति क्या?
BJP Hindutva strategy in BIhar: बिहार में बीजेपी और आरएसएस हिंदुत्व कार्ड के जरिए विपक्ष की जातीय एकता का गुब्बारा फोड़ने की कोशिश में जुटी है।
इसको लेकर आरएसएस ने प्लानिंग भी शुरू कर दी है।
आइये जानते हैं आखिर क्या है बीजेपी और आरएसएस की रणनीति?
Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हनुमंत कथा का आयोजन कर रहे हैं।
उनके इस आयोजन को लेकर विपक्ष ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि वे लोग चुनाव घोषित होने से पहले ही हार मान चुके हैं।
बिहार में बाबाओं के आगमन पर जमकर सियासत हो रही है।
पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे पर जमकर हमलावर है।
वहीं धीरेंद्र शास्त्री ने गोपालगंज में कहा कि अगर हमें बिहार आने से रोका गया तो हम यहीं पर अपना मठ बनाएंगे।
बिहार में शुरू से ही जाति की सियासत बिहार में हमेशा से ही जाति की सियासत होती आई है।
आरजेडी, जेडीयू और बीजेपी अति पिछड़ा वोटबैंक पर अपनी पकड़ बनाना चाहता है।
बिहार में अति पिछड़ा वर्ग की आबादी 36 प्रतिशत है।
इस वोट बैंक को साधकर ही सबसे पहले 1989 में लालू यादव ने सरकार बनाई थी।
इसके बाद जब सत्ता के लिए विवाद हुआ तो समता पार्टी से अलग होकर लालू यादव ने आरजेडी बनाई।
वहीं नीतीश कुमार और शरद यादव ने आगे चलकर जेडीयू बनाई।
बीजेपी का फोकस हिंदुत्व पर बीजेपी पिछले कुछ समय से लोगों को जातियों में न बंटने का संदेश दे रही है।
लोकसभा चुनाव में हिंदू वोटों के बंटवारे बीजेपी को यूपी और महाराष्ट्र में बड़ा नुकसान हुआ।
जिसके बाद पार्टी ने अपनी रणनीति बदली और हिंदू एकता पर बल दिया।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बंटेंगे तो कटेंगे और पीएम मोदी ने एक हैं तो सेफ है जैसे नारे दिए।
इससे बीजेपी को हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली में फायदा हुआ।
पार्टी ने हरियाणा में लगातार तीसरी बार सरकार बनाई।
जबकि महाराष्ट्र में अब तक के इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की।
वहीं दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में वापसी की।
बीजेपी-आरएसएस ने निकाली आरक्षण की काट इन राज्यों की जीत में आरएसएस ने बड़ी भूमिका निभाई।
अब एक बार फिर आरएसएस बिहार में सक्रिय हो गई है।
इसकी शुरुआत बाबा बागेश्वर की सभा से हुई है।
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री अपने बयानों के लिए जाने जाते हैं।
वे अक्सर अपनी कथाओं में हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कहते हैं।
इसके साथ ही देश को संविधान के हिसाब से चलाने की बात भी करते हैं।
बिहार में आरजेडी और कांग्रेस के जातीय आरक्षण की काट निकालने के लिए बीजेपी ने हिंदू एकता की बात पर जोर देना शुरू कर दिया।
ताकि हिंदू जाति के आधार पर न बंटकर सामूहिक तौर पर एक ही पार्टी को सपोर्ट करें।
विपक्ष के निशाने पर बीजेपी बाबा बागेश्वर और श्रीश्री रविशंकर के बिहार में उतरने से आरजेडी और कांग्रेस के अंदर बैचेनी है।
कटिहार से कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने बयान देकर कहा कि चुनावी साल में बाबाओं को क्यों बार-बार कष्ट दिया जा रहा है।
चुनाव आते ही बिहार में बाबाओं के दौरे शुरू हो गए हैं।
उन्होंने कहा कि एनडीए और खास तौर पर बीजेपी बुरी तरह से डरी हुई है।
बिहार में बीजेपी और एनडीए बाबाओं का सहारा लेकर चुनाव जीतना चाह रहे हैं।
जेडीयू की चिंता क्या?
हालांकि इस पूरे मामले में अभी जेडीयू के आला नेता यानी सीएम नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया नहीं आई है।
सीएम नीतीश कुमार को बिहार में अति पिछड़ा कुर्मी और कोइरी के अलावा मुस्लिमों का वोट भी मिलता रहा है।
ऐसे में जेडीयू के लिए फिलहाल बड़ी पेशोपेश वाली स्थिति है।
अब देखना यह है कि बिहार में बीजेपी के इस हिंदुत्व कार्ड के आगे विपक्ष क्या चाल चलता है और नीतीश कुमार की क्या प्रतिक्रिया रहती है।
Article Advertisement
Politics
हिंदुत्व-RSS और बाबा… बिहार चुनाव को लेकर BJP और RSS की रणनीति क्या?
हिंदुत्व-RSS और बाबा… बिहार चुनाव को लेकर BJP और RSS की रणनीति क्या? BJP Hindutva strategy in BIhar: बिहार में बीजेपी और आरएसएस हिंदुत्व कार्ड के जरिए विपक्ष की जातीय एकता का गुब्बारा फोड़ने की कोशिश में जुटी है। इसको लेकर आरएसएस ने प्लानिंग भी शुरू कर दी है। आइये जानते हैं आखिर क्या है बीजेपी और आरए

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

Technology
6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15115 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5998 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
