अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
अररिया में नौकरी का मौका: 26 और 28 सितंबर को दो जॉब कैंप, 80 पदों पर भर्तीफरक्का संधि के नवीनीकरण के खिलाफ JDU का अभियान, बिहार के 12 जिलों में चलेगा नीतीश संवादSIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाबNani की The Paradise रिलीज, पहले शो के बाद सामने आया दर्शकों का रिएक्शन; जानिए फिल्म में क्या है खासSIR विवाद पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल; चुनाव आयोग ने अपने फैसलों पर दिया जवाबबिहार विधानसभा की समिति 25 से यात्रा पर319 करोड़ से 3500 करोड़ तक... जमुई कांड पर शिवानंद ने खोली शराबबंदी से पहले की कहानीपटना-वार्ड पार्षद पति को अपार्टमेंट में घुसकर मारीं 5 गोलियां: CCTV में दिखे 3 अपराधी; 2 ने ताबड़तोड़ फायरि...'मुझे मार दो; इसे अकेले छोड़कर नहीं जाऊंगा', जमुई बैड टच कांड में छात्रा को बचाता रहा छात्र, पिटाई के बाद भी नहीं भागाबिहार में जमुई के बाद समस्तीपुर में भी छात्रा के साथ बदसलूकी, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, FIR दर्जUP-बिहार के मर्दों को हमारे यहां नौकरी नहीं! क्‍या है बेंगलुरु के CEO का विवाद‍ित फैसला?अररिया में नौकरी का मौका: 26 और 28 सितंबर को दो जॉब कैंप, 80 पदों पर भर्तीफरक्का संधि के नवीनीकरण के खिलाफ JDU का अभियान, बिहार के 12 जिलों में चलेगा नीतीश संवादSIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाबNani की The Paradise रिलीज, पहले शो के बाद सामने आया दर्शकों का रिएक्शन; जानिए फिल्म में क्या है खासSIR विवाद पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल; चुनाव आयोग ने अपने फैसलों पर दिया जवाबबिहार विधानसभा की समिति 25 से यात्रा पर319 करोड़ से 3500 करोड़ तक... जमुई कांड पर शिवानंद ने खोली शराबबंदी से पहले की कहानीपटना-वार्ड पार्षद पति को अपार्टमेंट में घुसकर मारीं 5 गोलियां: CCTV में दिखे 3 अपराधी; 2 ने ताबड़तोड़ फायरि...'मुझे मार दो; इसे अकेले छोड़कर नहीं जाऊंगा', जमुई बैड टच कांड में छात्रा को बचाता रहा छात्र, पिटाई के बाद भी नहीं भागाबिहार में जमुई के बाद समस्तीपुर में भी छात्रा के साथ बदसलूकी, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, FIR दर्जUP-बिहार के मर्दों को हमारे यहां नौकरी नहीं! क्‍या है बेंगलुरु के CEO का विवाद‍ित फैसला?

Article Advertisement

Education

भाजपा उम्मीदवार की कार में ईवीएम मिलने के बाद असम के करीमगंज में हिंसा

करीमगंज (असम), दो अप्रैल (भाषा) असम के करीमगंज जिले में बृहस्पतिवार रात ईवीएम को स्ट्रांग रूम तक पहुंचाने के लिए भाजपा उम्मीदवार के वाहन का इस्तेमाल होते देख भीड भड़क उठी और हिंसा हुई जिसके बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए हवा में गोलियां चलायी। अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह बताया कि रतबाड़ी निर

भाजपा उम्मीदवार की कार में ईवीएम मिलने के बाद असम के करीमगंज में हिंसा

Article Advertisement

करीमगंज (असम), दो अप्रैल (भाषा) असम के करीमगंज जिले में बृहस्पतिवार रात ईवीएम को स्ट्रांग रूम तक पहुंचाने के लिए भाजपा उम्मीदवार के वाहन का इस्तेमाल होते देख भीड भड़क उठी और हिंसा हुई जिसके बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए हवा में गोलियां चलायी। अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह बताया कि रतबाड़ी निर्वाचन क्षेत्र में इंदिरा एम वी स्कूल के निर्वाचन दल का वाहन करीमगंज शहर में स्ट्रांग रूम तक जाने के दौरान खराब हो गया। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘उन्होंने एक निजी वाहन की मदद ली। संयोग से यह वाहन पत्थरकांडी के निवर्तमान भाजपा विधायक कृष्णानेंदु पॉल के नाम पर पंजीकृत था। वाहन के निमल बाजार क्षेत्र में पहुंचने पर कुछ लोगों ने इसे देखा।’’ पॉल इस बार पत्थरकांडी से भाजपा के उम्मीदवार हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भीड़ में मुख्य रूप से एआईयूडीएफ और कांग्रेस के समर्थक थे। भीड़ ने वाहन से तोड़फोड़ की जिसके बाद निर्वाचन दल को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) छोड़कर वहां से जाना पड़ा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ‘‘उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक तुरंत मौके पर पहुंचे और भीड़ को शांत करने की कोशिश की। लेकिन भीड़ जब नहीं मानी तो उन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हवा में गोलियां चलायी।’’ उन्होंने बताया कि उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक इसके बाद ईवीएम को रात में पत्थरकांडी थाना ले गए जहां से इसे करीमगंज में स्ट्रांग रूम में जमा कराया गया। रतबाड़ी और पत्थरकांडी निर्वाचन क्षेत्र में दूसरे चरण में बृहस्पतिवार को मतदान हुआ।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read